संदेश

Breaking News Nepal : पुष्प कमल दहल का PM पद से इस्तीफा,विश्वास मत में म...

चित्र

Delhi भगवान झूलेलाल के चालिहा कार्यक्रम की घोषणा // सिंधी समाज ने माँगा ...

चित्र

सिंधु समाज दिल्ली द्वारा भगवान झूलेलाल के चालिहा कार्यक्रम की घोषणा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : सिंधु समाज दिल्ली राजेंद्र नगर में भगवान झूलेलाल के चालिहा कार्यक्रम की घोषणा की गई । इस अवसर पर सिंधु समाज दिल्ली के महासचिव नरेश बेलानी ने बताया कि सिंधी समाज के ईस्ट देवता भगवान झूलेलाल का चालिहा कार्यक्रम सिंधु समाज राजेंद्र नगर दिल्ली में 16 जुलाई से 25 अगस्त तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। नरेश बेलानी ने चालिहा कार्यक्रम के बारे में बताया कि15 अगस्त को सुबह स्वतंत्र दिवस मनाया जाएगा, 22 अगस्त को टीजड़ी मतलब करवा चौथ मनाया जाएगा जिसमें पत्नी अपने पति की आयु के लिए सजधज कर पूजा करेंगी, 24 अगस्त को भगवान झूलेलाल की नए पुराने राजेंद्र नगर, पटेल नगर क्षेत्र से शोभा यात्रा निकाली जाएगी इस शोभा यात्रा को क्षेत्र में कई जगह सिंधी व गैर सिंधी लोग और संस्थाएं स्वागत करेगी। 25 अगस्त को थदड़ी का कार्यक्रम होगा जिसमें शीतला माता की पूजा की जाएगी उसके बाद रात को बेहराणा साहिब का यमुना नदी पर विसर्जन करने जाएंगे। तथा चालिहा कार्यक्रम के बाद 26 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर धूमधाम के साथ जन्माष्टमी मनाने का कार्यक्रम रहेगा। बेहराणा साहिब का यमुना नदी पर विसर्...

सीए फाइनल और इंटरमीडिएट के परिणाम में प्रियांशु,रोहन,स्वाति,गौरव,श्वेता भव्य अव्वल

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर.। भारतीय सीए संस्थान नई दिल्ली की ओर से मई 2024 में आयोजित सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी किए गए। सीए फाइनल के परिणाम में जयपुर चैप्टर के सात स्टूडेंट्स ने ऑल इंडिया टॉप 50 में जगह बनाई, जिसमें दो गर्ल्स और पांच बॉयज शामिल है। वहीं, इंटरमीडिएट परिणाम में जयपुर चैप्टर के आठ स्टूडेंट्स ने ऑल इंडिया टॉप 50 में जगह बनाई।  इंटरमीडिएट परिणाम में जयपुर के प्रियांशु शर्मा ने ऑल इंडिया 13वीं, भव्य शर्मा ने 18वीं, विनय शर्मा ने 30वीं, तनुप अग्रवाल ने 42वीं, तन्वी अग्रवाल ने 43वीं, नैनिका माहेश्वरी ने 43वीं, रौनक माहेश्वरी ने 48वीं और चारू ने ऑल इंडिया 48वीं रैंक हासिल की हैं। जयपुर चैप्टर प्रेसिडेंट सीए नवीन शर्मा का कहना है कि जयपुर चैप्टर से सीए फाइनल के ग्रुप 1 में 833 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी, जिसमें से 251 स्टूडेंट्स पास हुए। ग्रुप 2 में 474 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी, जिसमें से 160 स्टूडेंट्स पासः हुए। पहले ग्रुप का 30.13 और दूसरे ग्रुप का परिणाम 33.75 प्रतिशत रहा।  दोनों ग्रुप 870 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। पहले ग्रुप में 59 और दूसरे ग्रुप मे...

यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए कठोर निर्णय लेने की आवश्यकता : सोलंकी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। अपने इलाके में साफ सफाई और प्रदूषण रहित रखने के लिए सरकार हर साल लाखों रुपये खर्च कर जागरूकता अभियान चलाती है। लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद सरकारी अमला ही इलाके को प्रदूषित करें तो इसे क्या कहेंगे। मामला द्वारका सेक्टर 3 पॉकेट 16 स्थित आदर्श अपार्टमेंट के पास पालम ड्रेन है। यहां वर्षों से बरसाती नाले में सीवर का पानी चोरी छिपे बहाया जा रहा है। इससे न केवल बरसाती नाला प्रदूषित हो रहा है बल्कि आसपास में रहने वाले और वहां से गुजरने वाले लोग भी दुर्गंध से परेशान है।  बाढ़ नियंत्रण विभाग के इस नाले को कोई और नहीं उन्हीं का दूसरा विभाग दिल्ली जल बोर्ड प्रदूषित करता आ रहा है। इस बात की शिकायत रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन मधु विहार के प्रधान एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती से की थी। इसके बाद सीवर का पानी नाले में गिरना बंद हो गया था। महज 1 महीने बंद रहने के बाद दोबारा से सुबह और रात के वक्त चोरी छिपे फिर से सीवर का पानी नाले में बहाया जा रहा है। इससे साफ जाहिर है ...

जनसंख्या नियंत्रण क़ानून दिल्ली में लागू हो : चौ सुरेन्द्र सोलंकी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली - विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर रोहिणी के पूठखुर्द स्थित महर्षि बाल्मीकि अस्पताल के प्रांगण में कार्यक्रम हुआ मुख्यअतिथि के रूप मे पालम 360 खाप के प्रधान चौ सुरेन्द्र सोलंकी पहुँचे और युवाओं को जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए जागरूक किया चौधरी सुरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि आज जिस तरीक़े से देश की आबादी बढ़ती जा रही है और विशेष तौर पर दिल्ली की ये कहीं न कहीं आने वाले ख़तरे का संकेत है हम सरकार से भी माँग करते हैं कि दिल्ली के अंदर जनसंख्या नियंत्रण क़ानून जल्द से जल्द लागू किया जाए जो कि हमारी पुरानी माँग रही है  दिल्ली की कैपेसिटी 50 लाख तक किया जबकि दिल्ली की आबादी 3,करोड़ 25, लाख तक पहुँच चुकी है आज इस पर नियंत्रण नहीं किया गया आने वाले समय के अंदर दिल्ली में रहना लोगों का दूभर हो जाएगा साथ ही साथ उन्होंने युवाओं को भी संदेश दिया कि वो जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए आगे आए और लोगों को जागरूक करने का कार्य करें ये हम सब की भी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम इसमें आकर भागीदारी करें जितना छोटा परिवारों का उतना सुखी परिवार होगा और आज विश्व जनसंख्या दिवस के ऊपर ह...

Delhi पर्यावरण को बचाने के लिए दिल्ली देहात ने लगाए पेड़ Delhi 360 Villa...

चित्र

राजस्थान सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट निराश करने वाला : कांग्रेस

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने राजस्थान सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट को निराश करने वाला बताते हुए कहा कि राजस्थान सरकार का युवाओं, किसानों, महिलाओं, शिक्षा एवं चिकित्सा के लिए कोई दूरगामी सोच नहीं है जिसका परिणाम है कि राजस्थान सरकार के बजट में किसी प्रकार की जनकल्याणकारी योजना की घोषणा नहीं की गई बल्कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जिससे पूरे प्रदेशवासियों को लाभ मिल रहा था, को आगे बढ़ाने हेतु बजट आवंटन नहीं किया है।  उन्होंने कहा कि राजस्थान के पशुपालकों को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने दो पशुओं के लिए 40 हजार रुपये तक का निःशुल्क बीमा प्रदान किया था तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत् 25 लाख रुपये तक का निःशुल्क ईलाज, 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा तथा निःशुल्क ऑर्गन ट्रांसप्लान्ट सहित गम्भीर बीमारियों का ईलाज निःशुल्क प्रदान किया गया था किन्तु भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को मिल रहे इस लाभ से वंचित कर दिया है।  उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस ...

सीटू द्वारा द्वारा पूरे देश में मांग दिवस मनाया गया

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर - सीटू द्वारा द्वारा पूरे देश में मांग दिवस मनाया गया। जयपुर में रैली निकालकर श्रम आयुक्त कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया गया। जयपुर में सीटू के कार्यकर्ताओं ने श्रमिक एकता केन्द्र से विशाल रैली निकालकर सीटू के राष्ट्रीय आह्वान के तहत मांग दिवस मनाया। रैली हटवाड़ा, एन.बी.सी गेट होते हुए श्रम आयुक्त कार्यालय पहुंची और वहां पर जोरदार नारेबाजी की गई और प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन श्रम आयुक्त, राजस्थान सरकार, श्रम विभाग जयपुर को दिया गया।  इस मांग पत्र में प्रधानमंत्री से निम्न मांग की गई : 01. चार श्रम संहिताओं को समाप्त करें। 02. एनएमपी को समाप्त करें और निजीकरण के सभी रूपों को रोकें। 03. सभी श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी 26,000/- रुपये प्रति माह से कम नहीं हो। 04. ठेका श्रमिकों के लिए रोजगार सुरक्षा सुनिश्चित करें, समान वेतन और लाभ सुनिश्चित करें, अग्निवीर, आयुधवीर, कोयलवीर और अन्य निश्चित अवधि रोजगार को समाप्त करें। 05. असंगठित श्रमिकों के लिए सार्वभौमिक व्यापक सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करें।  ...

गाँव,गरीब,युवा,उद्यमी,शिक्षा और महिला को समर्पित जन कल्याणकारी बजट

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान सरकार के वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राजस्थान की उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत राज्य बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन व मानद महासचिव आर. पी. बटवाडा, आनंद महरवाल, डॉ अरुण अग्रवाल, एन. के. जैन व ब्रज बिहारी शर्मा ने इस बजट को राजस्थान को प्रगति के पथ पर ले जाने वाला बजट करार दिया। अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन ने कहा कि वसुन्धरा राजे के बाद यह प्रथम अवसर है कि राज्य की महिला वित्त मंत्री ने राज्य के विकास का एक नया खाका राज्य की जनता के समक्ष प्रस्तुत किया है। जैसा कि अपेक्षा थी इस बजट में, गाँव, गरीब, किसान, पशु पालक, महिला, उद्यमी, युवा, बेरोजगारों, वरिष्ठ नागरिकों, स्वतंत्रता सेनानियों, पत्रकारों, छात्र-छात्राओं आदि सभी के लिए कुछ न कुछ प्रावधान किये गये है, जो सराहनीय हैं। बजट में अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचे, इसका सराहनीय प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रति व्यक्ति लगभग 70 हजार 800 रुपये का कर्ज है वहीं विकास के लिए किये गये प्रावधान स्...