सीटू द्वारा द्वारा पूरे देश में मांग दिवस मनाया गया

० आशा पटेल ० 
जयपुर - सीटू द्वारा द्वारा पूरे देश में मांग दिवस मनाया गया। जयपुर में रैली निकालकर श्रम आयुक्त कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया गया। जयपुर में सीटू के कार्यकर्ताओं ने श्रमिक एकता केन्द्र से विशाल रैली निकालकर सीटू के राष्ट्रीय आह्वान के तहत मांग दिवस मनाया। रैली हटवाड़ा, एन.बी.सी गेट होते हुए श्रम आयुक्त कार्यालय पहुंची और वहां पर जोरदार नारेबाजी की गई और प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन श्रम आयुक्त, राजस्थान सरकार, श्रम विभाग जयपुर को दिया गया।

 इस मांग पत्र में प्रधानमंत्री से निम्न मांग की गई : 01. चार श्रम संहिताओं को समाप्त करें। 02. एनएमपी को समाप्त करें और निजीकरण के सभी रूपों को रोकें। 03. सभी श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी 26,000/- रुपये प्रति माह से कम नहीं हो। 04. ठेका श्रमिकों के लिए रोजगार सुरक्षा सुनिश्चित करें, समान वेतन और लाभ सुनिश्चित करें, अग्निवीर, आयुधवीर, कोयलवीर और अन्य निश्चित अवधि रोजगार को समाप्त करें। 05. असंगठित श्रमिकों के लिए सार्वभौमिक व्यापक सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करें।

 06. ईपीएफ, ईपीएस और ईडीएलआई देयताओं में चूक करने वाले नियोक्ताओं पर लगाए गए दंडात्मक शुल्कों को कम करने वाले अधिसूचनाओं को रद्द करें। 07 . एनपीएस को समाप्त करें, ओपीएस को बहाल करें। ईपीएस पेंशनभोगियों के लिए न्यूनतम पेंशन 9000/- रुपये या उससे अधिक सुनिश्चित करें। 08. योजनाकर्मियों को नियमित करें, आंगनवाड़ीकर्मी और सहायिका, आशा कार्यकर्ता और मध्याह्न भोजन कार्यकर्ता को नियमित कर राज्य सरकार का कर्मचारी बनाया जावे।

 09. आईटी और आईटीईएस को श्रम कानूनों से छूट देने वाले अधिसूचनाओं को रद्द करें। 10. कार्य समय बढ़ाने के लिए सांविधिक संशोधनों को निरस्त करें। इन सभी मांगों को लेकर आज पूरे राजस्थान में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, अलवर, निम्बाहेड़ा, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, जैसलमेर, चुरू, झुंझुनू, कुचामन सिटी, उदयपुर, डुंगरपुर, बालोतरा, बाड़मेर, नीमकाथाना, टोंक, निवाई सहित रोडवेज के विभिन्न आगारों सहित पूरे राज्य में 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किए गए और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। 

जयपुर में श्रम विभाग पर किए गए प्रदर्शन को सीटू प्रदेश अध्यक्ष का. भंवर सिंह शेखावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष का. रवीन्द्र शुक्ला, रोडवेज यूनियन (सीटू) के प्रदेश महामंत्री का. किशन सिंह राठौड़, निर्माण यूनियन के प्रदेश महामंत्री का. हरेन्द्र सिंह, सीटू जिला अध्यक्ष का. सुरेश कश्यप, सीटू कोषाध्यक्ष का. बाबूलाल लुगरिया सहित अनेक साथियों ने सभा को सम्बोधित किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड