संदेश

Delhi Palam Dada Dev Mandir Art Show : कैरियर के लिए आर्ट की समझ होना जरूरी

चित्र

फोर्टी एक्‍सपो : महिलाओं को प्रोत्साहित करना सराहनीय प्रयास : दिया कुमारी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | झालाना रोड स्थित राजस्‍थान इंटरनेशनल सेंटर में फोर्टी वुमन विंग की ओर से दो दिवसीय फोर्टी एक्‍सपो - 2024 का आगाज हुआ। इसका उद्घाटन उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया। उद्घाटन समारोह में जयपुर ग्रेटर की मेयर डॉ सौम्या गुर्जर, पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल, फोर्टी संरक्षक सुरजाराम मील, आईसी अग्रवाल, अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल, कार्यकारी अध्‍यक्ष पी डी गोयल, यूथ विंग अध्‍यक्ष सुनील अग्रवाल, मुख्‍य सचिव नरेश सिंघल वुमन विंग प्रेसिडेंट डॉ अलका गौड़ और महासचिव ललिता कुच्छल, उपाध्यक्ष पूजा रस्तोगी के साथ फोर्टी मुख्य विंग और वुमन विंग के पदाधिकारी मौजूद रही । दिया कुमारी ने एक्‍सपो में विनर्स के लिए लकी ड्रॉ निकाला और उन्हें प्राइज में चांदी का सिक्का दिया। दिया कुमारी ने सभी स्‍टॉल पर जा कर महिला उद्यमियों के उत्पादों को देखा और उनका उत्साह बढ़ाया। दिया कुमारी फोर्टी एक्सपो के आयोजन से काफी प्रभावित नजर आईं। उन्होंने आयोजकों की जमकर तारीफ की और कहा कि फोर्टी की ओर से प्रदेश की महिला उद्यमियों को प्‍लेटफॉर्म उपलब्‍ध कराना तारीफ के काबिल है। एक्‍सपो में महिला उद्यमियों और शिल...

आईआईएचएमआर ने आईपीई ग्लोबल के साथ किया एमओयू

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । स्वास्थ्य प्रबंधन अनुसंधान विश्वविद्यालय,आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने आईपीई ग्लोबल लि के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत रिसर्च, ट्रेनिंग और छात्र विकास के माध्यम से सतत स्वास्थ्य सेवा समाधान को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। दोनों संगठन मिलकर रिसर्च के साथ-साथ शिक्षाविदों और छात्र जुड़ाव सहित प्रमुख क्षेत्रों में निरंतर सहयोग के लिए एक व्यापक फ्रेमवर्क स्थापित करेंगे।  एमओयू के तहत आईआई एचएमआर यूनिवर्सिटी के छात्रों को आईपीई ग्लोबल लि के साथ इंटर्नशिप के महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे और साथ ही उन्हें रिसर्च, शोध प्रबंधों, प्रैक्टिकम और प्लेसमेंट से लाभ होगा।  यह ऑन-फील्ड अनुभव छात्रों को अपने शैक्षणिक ज्ञान को वास्तविक दुनिया के परिदृश्यों में लागू करने, उनके सीखने के अनुभव को समृद्ध करने और उन्हें अपने संबंधित क्षेत्रों में लीडरशिप भूमिकाओं के लिए तैयार करेगा। इस एमओयू के बारे मैं विस्तार से जानकारी देते हुए आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी आर सोडानी ने कहा, “आईपीई ग्लोबल के साथ हमारी साझेदारी युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसरों ...

जल बोर्ड द्वारा पाइप लाइन ठीक करने के बाद सड़क दुरुस्त नहीं दुर्घटनाओं का द्वार खुला

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली - मधु विहार ,सोलंकी मार्केट में हरिओम ज्वेलर के नजदीक लगभग एक महीने से अधिक हो गए है, पाइप लाइन ठीक करने के बाद गढ़ा ज्यों का त्यों छोड़ दिया गया जिसके मलबे व गढ़े के कारण आवाजाही काफी प्रभावित हो रहा है , ट्रैफिक जाम हो जाता है। लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है। स्कूटर सवार रोज गिरते रहते हैं । समान से लदी ट्रॉलियां उलटी रहती है । मधु विहार आर डब्ल्यू ए के प्रधान एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सोलंकी ने बताया कि वे कई बार जल बोर्ड के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, जिसका काफी समय होचुका है। लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। सोलंकी ने बताया कि इस बाबत उन्होंने मुख्य मंत्री, दिल्ली सरकार एवं जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं मुख्य अभियंता से मांग की है कि इस गढ़े को तत्काल ठीक कराया जाए ताकि त्योहार के मौके पर लोग सुरक्षित चल सकें।

दिल्ली वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन जल्द किया जाए : दिल्ली मुस्लिम मजलिसे मुशावरत

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली: दिल्ली मुस्लिम मजलिसे मुशावरत के अध्यक्ष डॉ. इदरीस कुरैशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लिना और उपराज्यपाल विजय कुमार सक्सेना को पत्र लिखकर मांग की है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन जल्द से जल्द किया जाए। लंबे समय से दिल्ली वक्फ बोर्ड का गठन नहीं हो सका है, जिसके कारण समुदाय को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इमामों और मोअज़्जिनों की तनख्वाह न मिलने के कारण उनके और उनके परिवारों की जिंदगी कितनी मुश्किल में गुजर रही है, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है। डॉ. इदरीस कुरैशी ने लिखा है कि वक़्फ़ बोर्ड का गठन न होने से एक बड़ा हादसा हुआ है कि पुरानी दिल्ली की ईदगाह की खाली पड़ी जगह पर डीडीए ने जबरन क़ब्ज़ा करके झाँसी की रानी की मूर्ति स्थापित कर दी है। उन्होंने कहा कि वक़्फ़ बोर्ड का गठन न होने के कारण 123 वक्फ संपत्तियों का मामला भी हल नहीं हो पा रहा है, कोई जिम्मेदार न होने के कारण इस पर आगे कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इन हालात को ध्यान में रखते हुए, डॉ. कुरैशी ने दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वे...

दिवाली और छठ पूजा के दौरान उत्तर रेलवे द्वारा किए गए विशेष इंतजाम

चित्र
० आनंद चौधरी ०   नई दिल्ली। उत्तर रेलवे, दिवाली और छठ पूजा पर अपने परिजनों के साथ त्यौहार मनाने के लिए अपने गांव, घर की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए इस वर्ष सर्वाधिक त्यौहार स्पेशल ट्रेनें चलाकर यात्रियों के साथ त्यौहारों की खुशियाँ साझा कर रही है । उत्तर रेलवे मुख्यालय,बड़ौदा हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में, महाप्रबंधक उत्तर रेलवे अशोक कुमार वर्मा ने दिवाली और छठ पूजा के दौरान उत्तर रेलवे द्वारा की गई विशेष व्यवस्था के बारे में मीडिया को संबोधित किया। पहली अक्टूबर, 2024 से 30 नवंबर 2024 तक 3144 त्यौहार विशेष ट्रेनों के फेरे घोषित किये जा चुके हैं। लगभग 85% त्यौहार विशेष ट्रेनें पूर्व दिशा में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम जाने वाले यात्रियों के लिए चलाई जा रही हैं। दिवाली और छठ पूजा त्योहारों के दौरान सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 26 अक्टूबर से 7 नवम्बर तक विशेष ट्रेनों के 195 फेरे ( इसी अवधि के दौरान 2023 में 138 फेरे चलाये गए थे ) की योजना बनाई गई है। इन तेरह दिनों में उत्तर रेलवे प्रत्येक दिन दिल्ली एरिया से 65 ट्रेनों का संचाल...

जयपुर डायलॉग 2024' में 'वसुधैव कुटुम्बकम' से भारत ने विश्व को समानता का पाठ पढ़ाया—राज्यपाल

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि भारत जीवंत संस्कृति वाला राष्ट्र है। विश्व की बौद्धिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का मूल यही देश रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने ही विश्वभर को 'वसुधैव कुटुम्बकम' के जरिए सार्वभौमिक समानता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि आजादी के सौ साल पूर्ण होने का अवसर 'भारत के उस गौरव को पुनः प्राप्त' करने से जुड़ा है। उन्होंने देश की समृद्ध ज्ञान परम्परा और अद्वितीय इतिहास से जुड़ी संस्कृति पर चिंतन—मनन कर भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास किए जाने का आह्वान किया है। बागडे 'जयपुर डायलॉग 2024' के वार्षिक समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की आर्थिक और सांस्कृतिक महाशक्ति बनें। यह समय हमारी सांस्कृतिक और सभ्यतागत जड़ों की ओर लौटने से जुड़ा है। उन्होंने प्राचीन भारत के वैश्विक व्यापार के केंद्र रहने की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने 'आत्मनिर्भर भारत' की दृष्टि इसी संदर्भ में दी है। यह पंच प्रण—विकसित भारत, मानसिक उपनिवेशवाद के उन्मूलन, हमारी विरासत पर गर्व, ...

हिंगोनिया गौशाला की ईको फ्रेंडली दिवाली,गाय के गोबर से दीपो का उत्पादन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर - हिंगोनिया गौशाला गौसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है| गौशाला में 18,000 से ज्यादा गौवंश की देखभाल व रखरखाव किया जाता है| पर्यावरण संरक्षण के लिए भी हिंगोनिया द्वारा उचित कदम उठाये जाते है, इस बार ईको फ्रेंडली दिवाली के लिए गौ पुनर्वास केंद्र द्वारा गाय के गोबर से दीपो का उत्पादन किया जा रहा है| हिंदू धर्म में गाय के गोबर का विशेष महत्व है क्योंकि इसे पवित्र और शुभ माना जाता है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय के गोबर में मां लक्ष्मी का वास होता है और इसीलिए कहा जाता है, “गोमय वसते लक्ष्मी” | हिंगोनिया गौशाला ने नगर निगम ग्रेटर और हेरीटेज के साथ मिलकर पर्यावरण के अनुकूल कदम उठाया है | गाय के गोबर से तैयार दीपक का पूजा में इस्तेमाल करना काफी शुभ माना जाता है साथ ही दीपक जलने के बाद इसका खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है जो हमारी वनस्पति और पर्यावरण के लिए बहुत ही लाभदायक है| हिंगोनिया गौशाला के कार्यक्रम समन्वयक रघुपति दास ने बताया है की नगर निगम ग्रेटर और हेरीटेज के साथ मिलकर जयपुर के 250 वार्डों में लगभग 2 लाख 50 हजार गोमय दीपक का वितरण किया जायेगा...

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स दिवस 5 नवंबर को आयोजन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : ऑर्थोटिक्स एंड प्रोस्थेटिक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ओपीएआई) के दिल्ली चैप्टर ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जो 5 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स दिवस के आयोजन करेगी। यह कार्यक्रम का उद्देश्य प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स क्षेत्र के पेशेवरों, समर्थकों, और हितधारकों को एक मंच पर लाना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्षेत्र के प्रमुख विशेषज्ञों, स्वास्थ्य पेशेवरों और मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया और उन समाधानों पर चर्चा की जो दिव्यांगजनों के जीवन को सुधारने में मदद कर रहे हैं।  इस आयोजन में जागरूकता, पहुंच, और सरकारी सहभागिता की आवश्यकता को प्रमुखता दी गई, साथ ही पैरालंपिक एथलीटों के लिए नीति-स्तर पर समर्थन का आग्रह किया गया।  ओपीएआई के दिल्ली चैप्टर के आयोजन सचिव, अगेंद्र कुमार ने संगठन की मंशा को साझा करते हुए कहा, "यह आयोजन केवल तकनीकी प्रगति का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि उन पेशेवरों को भी सलामी है, जो अनगिनत लोगों के जीवन में गतिशीलता और स्वतंत्रता लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। हमारा मानना है क...

छोटे ट्रांसपोर्टर्स की टोल टैक्स में 30% कटौती की मांग,लागत वसूल चुके टोल प्लाजाओं की हो जांच

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली: देशभर में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े छोटे कारोबारियों और सिंगल मोटर मालिकों की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। इसके चलते हजारों परिवार भूखमरी की कगार पर आ खड़े हुए हैं। इस विकट स्थिति को देखते हुए, देश के छोटे ट्रांसपोर्टर्स और सिंगल मोटर मालिकों के संगठन दिल्ली एनसीआर ट्रांसपोर्ट एकता मंच के महासचिव श्याम सुन्दर ने कहा कि मुख्य रूप से हम तीन प्रमुख मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास कर रहे है। दिल्ली एनसीआर ट्रांसपोर्ट एकता मंच के अध्यक्ष हरीश ग्रोवर, सचिव दिनकर सिंह, कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश एवं एडवोकेट डॉ चंद्रा राजन, एडवोकेट चरणजीत सिंह, डीसी कपिल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। श्याम सुंदर ने कहा कि पहला, छोटे ट्रांसपोर्टर्स की प्रमुख समस्याओं में टोल टैक्स एक बड़ी चुनौती बन गया है। संगठन की मांग है कि देशभर में टोल टैक्स की दरों को कम से कम 30% घटाया जाए। इसके अलावा, उन टोल प्लाजाओं की जांच की जाए, जिन्होंने अपनी लागत वसूल कर ली है। ऐसे टोल प्लाजा तुरंत बंद किए जाने चाहिए। इससे छोटे ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों पर आर्थिक बोझ कम होगा और उनका व्यव...