संदेश

पूरबी के पुरोधा महेंदर मिसिर जयंती समारोह

चित्र
० लाल बिहारी लाल ०  नई दिल्ली। बिहार के आरा में नागरिक प्रचारिणी सभा भवन में " भोजपुरी शोध एवं विकास ट्रस्ट " द्वारा " पूरबी के पुरोधा महेंदर मिसिर जयंती समारोह - 2025 का शुभारम्भ महेन्द्र मिश्र के सुपौत्र राम नाथ मिश्र के साथ पद्मश्री भीम सिंह भावेश, प्रो डॉ अयोध्या प्रसाद उपाध्याय, प्रो डॉ नथुनी पाण्डेय, पत्रकार नरेन्द्र सिंह, प्रो डॉ पृथ्वीराज सिंह, डॉ प्रभा सिन्हा, प्रो डॉ दिवाकर पाण्डेय, पवन बाबू, प्रो डॉ राम नारायण तिवारी, भरत सिंह सहयोगी, कवि जन्मेजय ओझा "मंज़र" और कार्यक्रम के संयोजक कृष्णेंदु ने दीप प्रज्वलित कर के किया।   अतिथियों के स्वागत में औरंगाबाद से आए जीवनोदय  संस्था के सचिव पवन बाबू ने स्वागत गीत गा कर किया।  हिन्दी और भोजपुरी भाषा के कथाकार कृष्ण कुमार ने स्वरचित सोहर " पूरबी के जनक हवन हो " को अपनी पुत्री के साथ प्रस्तुत किया।  भोजपुरी भाषा के कवि जन्मेजय ओझा " मंज़र " ने अपने कविता पाठ से अतिथियों का स्वागत किया।  आरा में पहली बार पुरबिया योद्धा महेंदर मिसिर के जयंती समारोह का दो दिवसीय आयोजन 16 एवं 17 मार्च को समपन्न ह...

होली मिलन समारोह प्रेम व सौहार्द की भावना को मजबूत करने का अवसर-हेमलता महेश भावरकर

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  छिन्दवाड़ा :  कपड़ा बैंक “सेवा सहयोग समिति” छिन्दवाड़ा की जिला समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में समिति सदस्य शामिल होकर होली पर्व मनाया। होली मिलन समारोह में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में भाईचारा एवं प्रेम सौहार्द और सहयोग की भावना मजबूत होती है। समाज विकास एवं सहयोग के लिए सभी को साथ मिलकर काम करना होगा। यह आयोजन कपड़ा बैंक के सदस्यों को जोड़ने और प्रेम व सौहार्द की भावना को मजबूत करने का अवसर बना । जिला मीडिया प्रभारी श्याम कोलारे ने बताया कि कपड़ा बैंक के सभी सदस्यों शुभ चिंतको एवं दान-दाताओ के साथ संस्थापक महेश भावरकर, राष्टीय अध्यक्ष हेमलता महेश भावरकर, जिलाध्यक्ष ललिता सरवैया, जिला उपाध्यक्ष रुक्मणी ठाकुर, जयराम करोसिया की उपस्तिथि में चौरई क़े “आशीर्वाद लान” में संपन्न हुआ । जिसमे मटकी फोड़, कुर्सी दौड़, कान्हा संग संगीत, रंग-गुलाल से होली मुख्य आकर्षण रहे ।  इस् कार्यक्रम में चौरई अध्यक्ष स्वाति श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दीपा राय, सचिव कमलेश धेनुसेवक़, वरिष्ठ सदस्या , उमा सोनी, शिवकुमारी...

अर्थ आवर इस साल यूएन वर्ल्ड वॉटर डे के साथ मनाया जाएगा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर- इंडिया (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ- इंडिया) इस साल अर्थ ऑवर 2025 और वर्ल्ड वॉटर डे (विश्व जल दिवस) एक साथ मना रहा है। 22 मार्च को होने वाला यह आयोजन हमें धरती और उसके अमूल्य जल संसाधनों के संरक्षण के लिए मिलकर काम करने की याद दिलाता है। इस दिन करोड़ों लोग 'स्विच ऑफ' अभियान में शामिल होकर धरती के लिए सबसे बड़ी घड़ी बनाएँगे। इसके साथ ही, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ- इंडिया पूरे साल लोगों को बी वॉटर वाइज़ (#BeWaterWise) बनने और हर छोटे-बड़े काम में पानी की बचत करने के लिए जागरूक कर रहा है। इस पहल को कई मशहूर हस्तियों का समर्थन मिला है। एक्टर और यूएन एन्वायर्नमेंट गुडविल एंबेसडर दीया मिर्ज़ा, संगीतकार शांतनु मोइत्रा, चेस ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार, पद्मश्री से सम्मानित सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक, ग्रैमी अवॉर्ड विजेता संगीतकार रिकी केज, 'पीपल बाबा' के नाम से मशहूर स्वामी प्रेम परिवर्तन और अरुणाचल प्रदेश के नायशी गायक-गीतकार ताबा चाके इस मुहिम से जुड़े हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ- इंडिया का उद्देश्य इस आंदोलन को हर व्यक्...

उत्तराखंड सरकार शहद महोत्सव करेगी आयोजित

चित्र
० योगेश भट्ट ०  Dehradun : मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निष्कासन कार्य किया गया। पहले चरण में 57 किलोग्राम शहद निकाला गया। इस बार लगभग 200 किलोग्राम तक शहद के निकालने का लक्ष्य रखा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बी-कीपिंग कार्य को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लेते हुए शहद महोत्सव आयोजित करने के लिए उद्यान विभाग को निर्देश दिये । जिसमें मधुमक्खी द्वारा शहद से तैयार किए जाने वाले समस्त प्रोडक्ट महोत्सव में रखने और हर वर्ष शहद महोत्सव की एक तिथि भी निर्धारित करने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में मौन पालन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रचुर मात्रा में फूलों की प्रजातियां हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन में सहायक हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद तैयार करने के लिए लोगों प्रशिक्षण दिया जाए। मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। इस अवसर पर उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित और चेयरमैन देवभूमि पर्वतीय ग्रामोद्योग विकास संस्थान हरबर्टपुर अजय कुमार सैनी मौजूद थे।

सीपीजे स्कूल ऑफ लॉ में "LOI FIESTA-2025" लॉ फेस्टिवल का आयोजन होगा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली , सीपीजे कॉलेज ऑफ हायर स्टडीज और स्कूल ऑफ लॉ, दिल्ली 21 और 22 मार्च को कॉलेज परिसर में "मानव अधिकार आज : उभरती चिंताएँ और वैश्विक रुझान" विषय पर "LOI FIESTA- 2025: 7वां वार्षिक विधि महोत्सव" आयोजित करेगा। इस विधि महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा की रक्षा और संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना और यह सुनिश्चित करना है कि व्यक्ति का जीवन एक इंसान के रूप में जीने के योग्य हो। ये अधिकार मानवाधिकारों के दायरे में आते हैं। महासचिव डॉ. अभिषेक जैन और महानिदेशक डॉ. युगांक चतुर्वेदी ने बताया कि भारत भर के 45 से अधिक विधि विश्वविद्यालयों/ कॉलेजों से लगभग 200 से अधिक छात्र सीपीजे लॉ कॉन्फ्रेंस और अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे, जैसे सीपीजे मूट कोर्ट, वाद-विवाद, क्लाइंट काउंसलिंग और निर्णय लेखन प्रतियोगिताएं। प्रतिभागी अपने कानूनी ज्ञान, संचार कौशल, मूटिंग, काउंसलिंग, वाद-विवाद और निर्णय लेखन क्षमताओं को बढ़ाने में सक्षम होंगे। भाग लेने वाले छात्र अग्रणी कानूनी दिग्गजों के दूरदर्शी शब्दों और विचारों का भी लाभ उठाएंगे, जो सभी आयो...

Mayor Dr.Somya SHAKTI VANDAN MAHOTSAV की पहल 500 बालिकाओं को लगाई वैक्सी...

चित्र

हाउस ऑफ शहरवाली में रंगों का होली उत्सव

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : हाउस ऑफ शहरवाली में परिवार और दोस्त होली के इस त्योहार को मनाने के लिए एकत्रित हुए। यह उत्सव इस तरह से योजनाबद्ध किया गया था कि यह एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया। उत्सव की शुरुआत पारंपरिक रंगों की रस्म से हुई, इसमें सामान्य सिंथेटिक रंगों की बजाय केसर का पानी, गुलाब जल, गुलाब की पंखुड़ियाँ, और चंदन का पानी शामिल था। इन प्राकृतिक सामग्री की खुशबू हवा में घुल गई, जो उत्सव की जादुई अनुभूति को और भी बढ़ा देती थी। प्रतिभागी अपने सबसे अच्छे और रंगीन पारंपरिक कपड़े पहनकर आए थे, उत्सव में शामिल लोग पारंपरिक होली गीत गा रहे थे, खुशी और उत्साह से भरे हुए थे। उत्सव अपने चरम पर पहुँचता है आयोजन में शानदार भोज किया गया, जिसमें पारंपरिक व्यंजनों में नेमूस, खरे का कचौरी, सलोनी, मेवे का खिचड़ी जैसे लजीज व्यंजन शामिल थे।   यह उत्सव, जो पारंपरिकता और उल्लास का आदर्श मिश्रण था, हमेशा के लिए उनकी यादों में अंकित रहेगा, होली के उस आनंद और भाईचारे का प्रतीक जो यह त्योहार प्रस्तुत करता है।

इंग्लैंड के जोशुआ बेरी ने कोलकाता चैलेंज 2025 में प्लेऑफ जीता

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : इंग्लिश गोल्फर जोशुआ बेरी ने रॉयल कलकत्ता गोल्फ क्लब में आयोजित यूएस$300,000 कोलकाता चैलेंज 2025, एक होटलप्लानर टूर और पीजीटीआई के संयुक्त इवेंट में प्लेऑफ जीत के साथ एक शानदार सप्ताह का समापन किया। जोशुआ बेरी (72-62-70-73), जिन्होंने द्वितीय राउंड में 10-अंडर 62 का कोर्स रिकॉर्ड सेट किया था, आखिरी दिन रेगुलेशन खेल में एक सामान्य 1-ओवर 73 का स्कोर किया और कुल 11-अंडर 277 का स्कोर प्राप्त किया। उनके साथ तीन और खिलाड़ी थे, नॉर्वे के आंद्रेास हल्वोर्सन (69-66-71-71), ऑस्ट्रिया के लुकास नेमेज़ (67-70-68-72) और भारत के ओम प्रकाश चौहान (66-68-73-70)। ये चारों खिलाड़ी प्लेऑफ में गए, जहां जोशुआ ने दूसरे अतिरिक्त होल पर 19 फीट की बर्डी पुट को सफलतापूर्वक डाला और जीत हासिल की। हल्वोर्सन, नेमेज़ और चौहान संयुक्त रूप से उपविजेता रहे। जबकि चौहान शॉर्ट पुट्स में कठिनाई हो रही थी, पहले प्लेऑफ होल पर तीन फीट के पुट के लिए चूक गए और बाहर हो गए, हल्वोर्सन और नेमेज़ दूसरे प्लेऑफ होल पर बेरी से हार गए। ओम प्रकाश चौहान की संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर समाप्ति...

महापौर डॉ. सौम्या की पहल लगाई निःशुल्क सर्वाइकल वैक्सीन महोत्सव में खेली ‘‘फूलों की होली’

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा जवाहर कला केन्द्र में शक्ति वंदन महोत्सव का समापन हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन विज्ञान एवं तकनीक में महिलाओं की भूमिका विषय पर सत्र आयोजित किया गया जिसमें पैनलिस्ट के तौर पर डॉ रितु अग्रवाल, डॉ हेमलता शर्मा, डॉ पूजा निगम, डॉ. नताशा शर्मा, डॉ. गीता चट्टोपाध्याय ने भाग लिया तथा मॉडरेटर के तौर प्रो0 आशुतोष शर्मा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार ने भूमिका निभाई। सुसंस्कारों की धरोहर बेटियां सत्र में ब्रहमकुमारी पूनम दीदी ने भाग लिया l महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर की पहल पर स्वच्छता योद्धाओं की बालिकाओं एवं स्कूली छात्राओं को निःशुल्क सर्वाइकल वैक्सीन लगाई गई। शिविर में लगभग 500 बालिकाओं एवं स्कूली छात्राओं को सर्वाइकल वैक्सीन लगाई गई। स्वच्छता योद्धाओं एवं स्कूली छात्राओं द्वारा महापौर की इस पहल को सराहनीय पहल बताया गया। स्कूली छात्राओं द्वारा ‘‘भारत जीतेगा-कैंसर हारेगा’’ के नारे लगाये गये। महिला एवं बाल विकास समिति अध्यक्ष डॉ मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर की पहल पर 15 से 17 मार्च तक शक्ति वंदन महोत्सव आयोजित किया गया...

जियो का क्रिकेट ऑफर हॉटस्टार पर मुफ्त में आईपीएल

चित्र
० आशा पटेल ०  मुंबई : जियो अपने मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए एक ऑफ़र लेकर आया है। 299 रुपये या अधिक के प्लान वाला नया जियो सिम कनेक्शन लेने पर या फिर कम से कम 299 रुपये का रिचार्ज कराने पर जियो ग्राहक, जियो हॉटस्टार पर मुफ्त में आईपीएल क्रिकेट सीजन का मजा ले सकते हैं।  इस अनलिमिटेड क्रिकेट ऑफ़र में ग्राहकों को टीवी/मोबाइल पर 90-दिन का मुफ़्त जियो हॉटस्टार सब्स्क्रिप्शन मिलेगा और वो भी 4K क्वालिटी में। यानी ग्राहक 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल क्रिकेट सीजन का मुफ्त में आनंद उठा सकेंगे। जियो हॉटस्टार पैक 22 मार्च 2025 यानी आईपीएल क्रिकेट सीज़न के शुरुआती मैच के दिन से 90 दिनों की अवधि के लिए वैद्य होगा। इसके साथ ही जियो घरों के लिए जियो फाइबर या जियो एयरफाइबर का मुफ्त ट्रायल कनेक्शन भी देगी। अल्ट्रा-फ़ास्ट इंटरनेट का मुफ़्त ट्रायल कनेक्शन 50 दिनो तक फ्री रहेगा। ग्राहक 4K में क्रिकेट देखने के बेहतरीन अनुभव के साथ शानदार होम एंटरटेनमेंट का लाभ भी उठा सकेंगे। जियोफाइबर या जियो एयरफाइबर के मुफ्त ट्रायल कनेक्शन के साथ 800+ TV चैनल, 11+ OTT ऐप, अनलिमिटेड WIFI भी मिलेगा।  ऑफ़र...