पूरबी के पुरोधा महेंदर मिसिर जयंती समारोह

० लाल बिहारी लाल ० 
नई दिल्ली। बिहार के आरा में नागरिक प्रचारिणी सभा भवन में " भोजपुरी शोध एवं विकास ट्रस्ट " द्वारा " पूरबी के पुरोधा महेंदर मिसिर जयंती समारोह - 2025 का शुभारम्भ महेन्द्र मिश्र के सुपौत्र राम नाथ मिश्र के साथ पद्मश्री भीम सिंह भावेश, प्रो डॉ अयोध्या प्रसाद उपाध्याय, प्रो डॉ नथुनी पाण्डेय, पत्रकार नरेन्द्र सिंह, प्रो डॉ पृथ्वीराज सिंह, डॉ प्रभा सिन्हा, प्रो डॉ दिवाकर पाण्डेय, पवन बाबू, प्रो डॉ राम नारायण तिवारी, भरत सिंह सहयोगी, कवि जन्मेजय ओझा "मंज़र" और कार्यक्रम के संयोजक कृष्णेंदु ने दीप प्रज्वलित कर के किया।
 
अतिथियों के स्वागत में औरंगाबाद से आए जीवनोदय संस्था के सचिव पवन बाबू ने स्वागत गीत गा कर किया। हिन्दी और भोजपुरी भाषा के कथाकार कृष्ण कुमार ने स्वरचित सोहर " पूरबी के जनक हवन हो " को अपनी पुत्री के साथ प्रस्तुत किया। भोजपुरी भाषा के कवि जन्मेजय ओझा " मंज़र " ने अपने कविता पाठ से अतिथियों का स्वागत किया। आरा में पहली बार पुरबिया योद्धा महेंदर मिसिर के जयंती समारोह का दो दिवसीय आयोजन 16 एवं 17 मार्च को समपन्न हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली