महापौर डॉ. सौम्या की पहल लगाई निःशुल्क सर्वाइकल वैक्सीन महोत्सव में खेली ‘‘फूलों की होली’

० आशा पटेल ० 
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा जवाहर कला केन्द्र में शक्ति वंदन महोत्सव का समापन हुआ।
महोत्सव के अंतिम दिन विज्ञान एवं तकनीक में महिलाओं की भूमिका विषय पर सत्र आयोजित किया गया जिसमें पैनलिस्ट के तौर पर डॉ रितु अग्रवाल, डॉ हेमलता शर्मा, डॉ पूजा निगम, डॉ. नताशा शर्मा, डॉ. गीता चट्टोपाध्याय ने भाग लिया तथा मॉडरेटर के तौर प्रो0 आशुतोष शर्मा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार ने भूमिका निभाई। सुसंस्कारों की धरोहर बेटियां सत्र में ब्रहमकुमारी पूनम दीदी ने भाग लिया l
महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर की पहल पर स्वच्छता योद्धाओं की बालिकाओं एवं स्कूली छात्राओं को निःशुल्क सर्वाइकल वैक्सीन लगाई गई। शिविर में लगभग 500 बालिकाओं एवं स्कूली छात्राओं को सर्वाइकल वैक्सीन लगाई गई। स्वच्छता योद्धाओं एवं स्कूली छात्राओं द्वारा महापौर की इस पहल को सराहनीय पहल बताया गया। स्कूली छात्राओं द्वारा ‘‘भारत जीतेगा-कैंसर हारेगा’’ के नारे लगाये गये। महिला एवं बाल विकास समिति अध्यक्ष डॉ मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर की पहल पर 15 से 17 मार्च तक शक्ति वंदन महोत्सव आयोजित किया गया 
जिसमें महिलाओं द्वारा महिलाओं के विषयों पर विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत चर्चा की गई साथ ही कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई अहिल्याबाई होल्कर सत्र में अहिल्याबाई के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला गया जो की महिलाओं के लिए प्रेरक रहा। अंतिम दिन महिलाओं बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई , इस अवसर पर सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारियो को सम्मानित किया गया, बुल्गारिया से आई भारतीय उत्सवों की प्रशंसक पर्यटक, पत्रकार और लेखिका तान्या इवानोव का भी सम्मान किया गया।
समापन समारोह में रंग बिरंगे वस्त्रों में सजी संवारी उत्साहित महिलाओं ने पूरी एनर्जी के साथ फूलों की होली खेली और फागोत्सव के गीतों पर काफी देर तक डांस कर समा बांध दिया और मज़ा लिया । तीन दिन तक चले शक्ति वंदन महोत्सव का उद्वघाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया गया। शक्ति वंदन महोत्सव में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिये महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये वोकल फोर लोकल के तहत सृजन, श्रीअन्नम्, वस्त्रम्, सौन्दर्यम्, हरितम्, रत्नम्, वेस्ट टू वेल्थ संबंधी 300 स्टॉल्स लगाई गई जिसकी संचालक महिला ही थी।

 महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक, मानसिक रूप से सशक्त करने का यह एक अनूठा महोत्सव रहा। मंच संचालन प्रीति सक्सेना द्वारा किया गया साथ ही फोर्टी महिला विंग की प्रेसिडेंट अलका गौड, पिंकी महेश्वरी, सुचिता, लघु उद्योग भारती की सुनीता शर्मा ने भी शक्ति वंदन महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड