संदेश

Delhi :Tiranga Yatra में शामिल हुए अनेक BJP नेता,हजारों दिल्ली वालों के ...

चित्र

भारत अब आतंकी भस्मासुरों को छोड़ने वाला नहीं, ऑपरेशन सिन्दूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है — तरुण चुग

चित्र
० आनंद चौधरी ०  नई दिल्ली : सामाजिक संस्था सिटिजन फार नैशनल सिक्यूरिटी द्वारा दिल्ली के कर्तव्य पथ से इंडिया गेट स्थित नैशनल वार मैमोरियल तक आयोजित तिरंगा यात्रा में अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता सम्मिलित हुए। सेना के आप्रेशन सिंदूर की सफलता और उसके बाद पाकिस्तान पर सख्त सैन्य कार्रवाई के समर्थन में सिटिजन फार नैशनल सिक्यूरिटी द्वारा आहूत तिरंगा यात्रा में हजारों दिल्ली वालों के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता,दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के आलावा केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा,दिल्ली भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा, सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी,  कमलजीत सहरावत, योगेन्द्र चंदोलिया, बाँसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, कपिल मिश्रा, रविन्द्र इंद्राज, एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल और अनेक विधायक एवं निगम पार्षदों के आलावा महामंत्री विष्णु मित्तल सहित दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ पदधिकारी भी सम्मिलित हुए। दिल्ली के हजारों स्काउट,एन.सी.सी. कैडेट,वकील,डाक्टर,...

क्लब महिंद्रा ने दिखाई राह : गोवा के अकेशिया पाम्स को बनाया ऑल-वूमेन-रन रिसॉर्ट

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : महिंद्रा हॉलिडेज़ एंड रिसॉर्ट्स इंडिया के क्लब महिंद्रा ने एक ऐतिहासिक पहल की घोषणा की है, जिसके तहत गोवा स्थित उसके अकेशिया पाम्स रिसॉर्ट को पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित संपत्ति में परिवर्तित किया गया है। यह कदम क्लब महिंद्रा के पोर्टफोलियो में अपनी तरह का पहला रिसॉर्ट बनाता है। अकेशिया पाम्स को एक ऑल-वुमन-रन रिसॉर्ट में बदलना क्लब महिंद्रा की लैंगिक विविधता, समावेशन और हॉस्पिटैलिटी उद्योग में महिला सशक्तिकरण के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। रिसॉर्ट संचालन से लेकर गेस्ट सेवाओं तक, हर पहलू को कुशल और समर्पित महिलाओं की टीम द्वारा संभाला जा रहा है। इन कर्मचारियों में से कई विभिन्न हॉस्पिटैलिटी पृष्ठभूमि से आती हैं, और कई महिलाएं पहली बार सुरक्षा, इंजीनियरिंग, जनरल टेक्निशियन (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल), बागवानी, फूड प्रोडक्शन और किचन स्टीवर्डिंग जैसे क्षेत्रों में काम कर रही हैं। यह पहल उन्हें अपनी क्षमताओं को निखारने के लिए बहुमूल्य अवसर प्रदान करती है और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में सार्थक करियर बनाने और आगे बढ़ने का सशक्त मंच देती है। इसका उद...

स्मार्ट होम कैमरा घर से बाहर जाने वाली महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के सिक्योरिटी सॉल्यूशंस बिज़नेस ने अपने नवीनतम 'हैप्पीनेस इंडेक्स सर्वे' के नतीजे जारी किए , जिसमें यह उजागर हुआ है कि 75% से अधिक महिलाएं मानती हैं कि सुरक्षा उपायों और तकनीक-एकीकृत समाधानों के लागू होने के बाद उनके सुख की भावना में बदलाव आया है।  कंपनी का उद्देश्य सुरक्षा की बढ़ती महत्ता को सामने लाना है, जो आत्मविश्वास और जीवन के सुख में अहम भूमिका निभाती है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इसे अपनी दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना है। सर्वे पर टिप्पणी करते हुए, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के सिक्योरिटी सॉल्यूशंस बिज़नेस के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और बिज़नेस हेड पुष्कर गोखले ने कहा: "सुरक्षा सिर्फ़ सुरक्षा भर नहीं है, बल्कि यह वह नींव है जिस पर महिलाएं अपने सपने, आत्मविश्वास और सुख का निर्माण करती हैं। जब महिलाएं अपने घर और आस-पास के वातावरण में सुरक्षित महसूस करती हैं, तो वे बिना किसी हिचकिचाहट के अपने लक्ष्यों, परिवार और कल्याण पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं।" उन्होंने कहा, "वाई-फाई होम कैमरा, वीडियो ...

जयपुर शहर आतंकी सीरियल बम ब्लास्ट दिवंगत पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | जयपुर शहर 17 साल पहले झेल चुका है आतंकी सीरियल बम ब्लास्ट की त्रासदी | 13 मई 2008 को जयपुर में सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे ! यह वो काला दिन था जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता | सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने बताया कि आज उस दर्दनाक त्रासदी को 17 वर्ष पूरे हो चुके हैं, जब गुलाबी नगरी की रफ्तार एक पल को थम गई थी। एक के बाद एक हुए 9 सिलसिलेवार बम धमाकों ने पूरे शहर को दहला दिया था, जिसमें क़रीब 70 से अधिक निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई और सैकड़ों लोग घायल हुए। सुरेश मिश्रा ने कहा कि उन दिनों की यादें आज फिर ताज़ा हो गई है | उल्लेखनीय है कि 17 वर्षों में इन परिवारों के लिए आम नागरिको ने सदैव सहयोग दिया | इनके परिवार में बच्चियों की शादी से लेकर सभी शुभ काम जनाधारित ही संपन्न हुए | लोगों ने सहयोग करने में कभी कमी नहीं रक्खी | जयपुर की गंगा जमुनी संसकृति के चलते शहर के सभी समाज ने उस समय भी बड़े धेर्य का प्रदर्शन किया था |  मिश्रा ने कहा कि आज उन सभी दिवंगत पुण्यात्माओं को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई | जयपुर का प्रमुख और शहर क...

नारद जयंती पर हुआ पत्रकारो का सम्मान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि पत्रकारिता में खोज और अन्वेषण मूल्यों का विकास जरूरी है। उन्होंने इज़राइल के अपने यात्रा संस्मरण सुनाते हुए कहा कि वहां पत्रकारिता में शोध को पहले पन्ने पर प्रकाशित किया जाता है। पत्रकारिता में यह दृष्टि अपनाई जाए। राज्यपाल विश्व संवाद केन्द्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित नारद जयंती व पत्रकार सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मौखिक मीडिया की प्रासंगिकता कई बार दूसरे मीडिया से अधिक होती है। महर्षि नारद इसी मीडिया से जुड़े थे। उन्होंने पीओके के इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि यह उस समय की ऐतिहासिक भूल थी। उन्होंने कहा कि पीओके निर्माण का पाप लार्ड माउंटेन बेटेन का था। राज्यपाल ने महर्षि अरविंद की चर्चा करते हुए कहा कि पंडित नेहरू ने उनके दर्शन की विशेष रूप से "डिस्कवरी ऑफ इंडिया" में चर्चा की है। उन्होंने कहा कि 1150 में भास्कराचार्य ने लीलावती नाम का ग्रन्थ लिखकर बता दिया था कि गुरुत्वाकर्षण के कारण पृथ्वी और आकाश में परस्पर आकर्षण रहता है। इसी शोध को न्यूटन के नाम से हम जानते हैं। उन्होंने कहा कि नारद जय...

Jaipur : Rajasthan Housing Projects : नए आवासों से खुले बेहतर जीवन के द्वार

चित्र

लिएंडर पेस पी.सी.चंद्र पुरस्कार 2025 से सम्मानित

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : कोलकाता के साइंस सिटी ऑडिटोरियम में एक समारोह के दौरान प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी  लिएंडर पेस को 32वां पी. सी. चंद्र पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। पी. सी. चंद्र ग्रुप की ओर से स्थापित यह सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है और संस्थापक पूर्ण चंद्र चंद्र की दूरदर्शिता को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। इस पुरस्कार के साथ ₹20 लाख की सम्मान राशि प्रदान की जाती है, इसे देश के प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक माना जाता है। यह पुरस्कार हर वर्ष संस्थापक के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में प्रदान किया जाता है। वर्ष 1993 में प्रारंभ हुए इस सम्मान से अब तक कई राष्ट्रीय विभूतियों को सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी, प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले, डॉ. देवी शेट्टी,  कपिल देव, उस्ताद अमजद अली खान, मैरी कॉम, और सोमनाथ एस जैसे नाम शामिल हैं। इस वर्ष के पुरस्कार विजेता लिएंडर पेस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय टेनिस के एक उज्ज्वल प्रतीक हैं। उनके नाम 18 ग्रैंड स्लैम खिताब और एक ओलं...

इंडियन सिल्क हाउस ने अलीपुर द्वार,पश्चिम बंगाल में अपना 47वां स्टोर खोला

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  Alipurduar : इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज ने अलीपुरद्वार में अपने 47वें स्टोर का उद्घाटन किया, जो भारत में हमारे 52 वर्षों की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह स्टोर मारवाड़ी पट्टी, श्रीकुंज, स्टाइल बाजार, अलीपुरद्वार, पश्चिम बंगाल में स्थित है, जो 1200 वर्ग फुट में फैला हुआ है और भारत भर की साड़ियों का विस्तृत संग्रह मात्र ₹1000 से प्रारंभ होता है।   रेंज में 100% शुद्ध सिल्क एवं सिल्क मार्क युक्त साड़ियाँ शामिल हैं,  जिनमें बनारसी, कांजीवरम, पटोला, बांधनी, टसर, मधुबनी, चंदेरी, महेश्वरी, पैठाणी, नौवारी, बालूचरी, जामदानी, पोचमपल्ली, गढ़वाल, संबलपुरी और बमकाई जैसी पारंपरिक बुनाइयों का समावेश है। इसके साथ ही, ऑर्गेन्ज़ा, शिफॉन और टिशू जैसी हल्की और आकर्षक साड़ियों की पेशकश भी करते हैं। संग्रह में हाथ से पेंट की गई और कढ़ाई की गई साड़ियाँ जैसे कलमकारी, कांथा और कश्मीरी टिल्ला, साथ ही आधुनिक डिज़ाइनर और परंपरा का संगम प्रस्तुत करती फ्यूज़न साड़ियाँ भी शामिल हैं। शोरूम भारत की समृद्ध वस्त्र विरासत क्षेत्र का सबसे बड़ा साड़ी ब्रांड होने के ना...

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से तुरंत सर्वदलीय बैठक और लोकसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर प्रेस से वार्ता करते हुये कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने देश के निर्दोष 26 नागरिकों की हत्या की जिसके पश्चात् पूरा देश उद्वेलित था और सभी इन आतंकवादियों एवं आतंकवादियों को पनाह देने वाले देश विरोधी ताकतों के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग कर रहे थे तथा कांग्रेस पार्टी सहित समूचे विपक्ष ने केन्द्र सरकार को कार्यवाही करने हेतु समर्थन दिया था।  उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने अपने शौर्य एवं पराक्रम का प्रदर्शन करते हुये आतंकवादियों के ठिकाने ध्वस्त किये जिस पर सभी देशवासियों को गर्व है। उन्होंने कहा कि अचानक हुये आश्चर्यजनक घटनाक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में लिखा गया कि भारत और पाकिस्तान के मध्य युद्ध विराम पर सहमति बना दी है और उसके पश्चात् भारत सरकार ने भी युद्ध विराम की घोषणा कर दी, जबकि अमेरिका जैसे देश की मध्यस्ता अथवा हस्तक्षेप क्यों होने दिया गया इसका खुलासा आज तक केन्द्र सरकार द्वारा नहीं किया गया ...