लिएंडर पेस पी.सी.चंद्र पुरस्कार 2025 से सम्मानित

० संवाददाता द्वारा ० 
कोलकाता : कोलकाता के साइंस सिटी ऑडिटोरियम में एक समारोह के दौरान प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी  लिएंडर पेस को 32वां पी. सी. चंद्र पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। पी. सी. चंद्र ग्रुप की ओर से स्थापित यह सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है और संस्थापक पूर्ण चंद्र चंद्र की दूरदर्शिता को श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

इस पुरस्कार के साथ ₹20 लाख की सम्मान राशि प्रदान की जाती है, इसे देश के प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक माना जाता है। यह पुरस्कार हर वर्ष संस्थापक के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में प्रदान किया जाता है। वर्ष 1993 में प्रारंभ हुए इस सम्मान से अब तक कई राष्ट्रीय विभूतियों को सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी, प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले, डॉ. देवी शेट्टी,  कपिल देव, उस्ताद अमजद अली खान, मैरी कॉम, और सोमनाथ एस जैसे नाम शामिल हैं।

इस वर्ष के पुरस्कार विजेता लिएंडर पेस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय टेनिस के एक उज्ज्वल प्रतीक हैं। उनके नाम 18 ग्रैंड स्लैम खिताब और एक ओलंपिक कांस्य पदक दर्ज है। खेल क्षेत्र में उनकी निरंतर उत्कृष्टता इस पुरस्कार की मूल भावना का प्रतीक है। इस अवसर पर पी. सी. चंद्र ज्वेलर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय कुमार चंद्र ने कहा, “खेल जगत में लिएंडर पेस के अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित कर पाना हमारे लिए गर्व की बात है। पी. सी. चंद्र पुरस्कार उन सभी को समर्पित है जो समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं।”

समारोह के मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन के स्वामी सुबीरानंद थे। इसके अतिरिक्त उपस्थित पी. सी. चंद्र ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण कुमार चंद्र, पी. सी. चंद्र ज्वेलर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय कुमार चंद्र, और चंद्र’स ग्रीन प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के डायरेक्टर अभिजीत लाहा जिनके निरंतर सहयोग से ही इस ग्रुप की सफलता संभव हुई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड