भारत अब आतंकी भस्मासुरों को छोड़ने वाला नहीं, ऑपरेशन सिन्दूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है — तरुण चुग

० आनंद चौधरी ० 
नई दिल्ली : सामाजिक संस्था सिटिजन फार नैशनल सिक्यूरिटी द्वारा दिल्ली के कर्तव्य पथ से इंडिया गेट स्थित नैशनल वार मैमोरियल तक आयोजित तिरंगा यात्रा में अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता सम्मिलित हुए।

सेना के आप्रेशन सिंदूर की सफलता और उसके बाद पाकिस्तान पर सख्त सैन्य कार्रवाई के समर्थन में सिटिजन फार नैशनल सिक्यूरिटी द्वारा आहूत तिरंगा यात्रा में हजारों दिल्ली वालों के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता,दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के आलावा केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा,दिल्ली भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा, सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी,

 कमलजीत सहरावत, योगेन्द्र चंदोलिया, बाँसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, कपिल मिश्रा, रविन्द्र इंद्राज, एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल और अनेक विधायक एवं निगम पार्षदों के आलावा महामंत्री विष्णु मित्तल सहित दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ पदधिकारी भी सम्मिलित हुए। दिल्ली के हजारों स्काउट,एन.सी.सी. कैडेट,वकील,डाक्टर, नर्सिंग स्टाफ के आलावा सैकड़ों नागरिक संगठनों के प्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए। 

इस अवसर पर वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि कभी सैनिकों के कार्य कौशल पर सवाल उठा कर सबूत मांगने वाले आज सरकार के विवेक पर सवाल उठा रहे, यह कल भी राष्ट्र विरोधी थे आज भी राष्ट्र विरोधी हैं। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि देश अभी भूला नही है कि अरविंद 

केजरीवाल ने 2016 में सेना से पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग कर पाकिस्तान सरकार का मनोबल बढ़ाया था और आज फिर इन्ही अरविंद केजरीवाल की पार्टी के वरिष्ठ नेता सरकार द्वारा सीजफायर को स्वीकार करने पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी असल में पाकिस्तान के दृष्टिकोण से केन्द्र सरकार से सवाल पूछ कर देश के अंदर कट्टरपंथी मुसलामानों का राजनीतिक समर्थन बटोरने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा से दिल्ली वालों ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर प्रहार का समर्थन किया है। श्रीमती गुप्ता ने कहा की बात का उद्घोष है कि हमारे वीर जवानों ने सीमा पर जिस प्रकार की बहादुरी दिखाई है वह पूरे पाकिस्तान में एक संदेश देने का काम किया है कि भारत अब आतंक के खिलाफ चुप नहीं बैठने वाला है। 

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने भी इस बात का ऐलान कर दिया है कि अब बात नहीं अब पाकिस्तान की ओर से किसी भी प्रकार की गोलीबारी आतंकी गतिविधि की श्रेणी में आयेगी और भारत उसका मुँह तोड़ जवाब देगा। भाजपा के महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि आज का भारत बदल चुका है। यह नया भारत शांति चाहता है, पर आतंक के समूल विनाश के लिए किसी भी सीमा तक जाने को तत्पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने स्पष्ट कर दिया है कि अब भारत किसी प्रकार के नुक्लियर धमकी को बर्दाश्त नहीं करेगा।

 तरुण चुग ने कहा कि "टेरर और टॉक साथ नहीं चल सकते। टेरर और ट्रेड का पाखंड अब नहीं चलेगा। जब-जब खून बहेगा, पानी का रास्ता बंद होगा। ऑपरेशन सिन्दूर स्थगित है, पर समाप्त नहीं। पाकिस्तान से बात होगी तो अब सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर ही होगी या आतंक के समूल नाश पर।"
 चुग ने जोड़ा कि ऑपरेशन सिन्दूर केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि यह न्याय और राष्ट्रसम्मान की अखंड प्रतिज्ञा है, 

जिसे भारत ने पूरे विश्व के सामने साकार किया है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर जैश, लश्कर और हिज़बुल जैसे वैश्विक आतंक के अड्डों को ध्वस्त किया है। "तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, यह राष्ट्र की आत्मा है  और उस आत्मा का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं।"चुग ने कहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

महामना मालवीय मिशन,जयपुर द्वारा मालवीय जयंती मनाई

कृष्ण चंद्र सहाय स्मृति समारोह : सवाई सिंह को सहाय स्मृति सम्मान

वरिष्ठ पत्रकार कानाराम कड़वा और कमलेश गोयल को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. नरेन्द्र शर्मा ‘कुसुम’ कृत ‘खूब लड़ी मर्दानी’ अंग्रेजी रूपान्तरण का लोकार्पण

पुणे ग्रैंड टूर 2026 भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग रोड रेस की शुरुआत

एमएनआईटी जयपुर एल्युमिनी एसोसिएशन ने किया गोल्डन जुबली व सिल्वर जुबली बैच के पूर्व छात्रों का सम्मान