संदेश

दायबद्ध - एक सशक्त रंगमंचीय गाथा,कर्तव्य,द्वंद्व और समर्पण की कहानी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : नैहाटी ब्रत्यजन की प्रस्तुति ‘दायबद्ध (कर्तव्य से बंधे)’ का 31वां मंचन मधुसूदन मंच पर सभागार में भावनात्मक एवं सामाजिक रूप से प्रासंगिक नाटक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘दायबद्ध’ रिश्तों की गहराई और विशेष रूप से पिता की अवधारणा पर एक दार्शनिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है, जो इस प्रश्न को उठाता है कि क्या केवल जैविक संबंध ही प्रेम और जिम्मेदारी का एकमात्र आधार हैं। नाटक कर्तव्य, नैतिकता, और समाज द्वारा व्यक्ति पर थोपे गए मानदंडों की गहराई से पड़ताल करता है, और पारंपरिक पिता की छवि पर पुनर्विचार करने को प्रेरित करता है। वरिष्ठ अभिनेता पार्थ भौमिक ने पिता की भूमिका में एक संवेदनशील और बहुआयामी अभिनय प्रस्तुत किया, जिसमें प्रेम और कर्तव्य के द्वंद्व को उन्होंने शांत तथा गहराई से निभाया। माँ की भूमिका में देबजानी सिंघा ने भी मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति से दर्शकों की सराहना प्राप्त की। देबाशीष रॉय की सजीव रंगमंचीय सज्जा और समीर सरकार द्वारा रचित भावपूर्ण ध्वनि-प्रसंस्करण ने प्रस्तुति के भावनात्मक प्रभाव को और अधिक गहराई प्रदान की, जिससे कथा और अधिक...

बीकानेर में प्रधानमंत्री देंगे बड़ा सन्देश,कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज बीकानेर में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर पहुंचे। इस दौरान  शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशभर के पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों एवं विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण राजस्थान के सीमावर्ती जिले बीकानेर के देशनोक की धरती से होना खुशी एवं सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमावर्ती जिलों सहित पूरे देश में उत्साह एवं उमंग है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार जनता की अपेक्षाओं को पूरा कर रही है। जनता को विश्वास है कि देश में हो रहा ऐतिहासिक परिवर्तन प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि का ही परिणाम है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचकर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने पलाना में जनसभा स्थल की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए आमजन के सुगम आगमन और प्रस्थान मार्गों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों की बैठक लेकर पेयजल, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए निर्देश दिए। इसी तरह शर्मा ने अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसि...

राजीव गाँधी देश को 21वीं सदी में ले जाने के लिये सूचना प्रौद्योगिकी नहीं लाते तो स्वर्णिम भारत की कल्पना भी नहीं कर सकते थे

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी के बलिदान दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर विचार गोष्ठी एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बी. डी. कल्ला सहित विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे । गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि आज हम सब लोग देश के महान् शख्सियत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गाँधी के बलिदान दिवस के अवसर पर उन्हें श्रृद्धांजलि देने के लिये एकत्रित हुये हैं और सौभाग्य है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी के साथ जिन्हें काम करने का मौका मिला, वे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हमारे बीच संस्मरण बताने के लिये पधारे हैं।  उन्होंने कहा कि राजीव गाँधी द्वारा प्रधानमंत्री के रूप में जो देश के लिये कार्य ...

JDA हुआ डिज़िटल लोगों को मिलेगा अब ई पट्टा और ले आउट प्लान अप्रुअल

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आईटी इनिशिएटिवस, ई-पट्टा जारी करने की संपूर्ण प्रक्रिया एवं ले-आउट अनुमोदन की संपूर्ण प्रक्रिया पर आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जेडीए परिसर में किया गया। कार्यशाला में जयपुर विकास आयुक्त आनंदी, जेडीए सचिव निशांत जैन, समस्त अतिरिक्त आयुक्त , उपायुक्त , आई.टी. के अधिकारी, जेडीए के वरिष्ठ अधिकारी , डीआईजी स्टाम्प (ऑनलाईन जुडे), संस्थान - टोडार, क्रेडाई, उक्मा एवं निजी विकासकर्ता संघ के अध्यक्षों एवं सदस्य सहित भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। इस कार्यशाला ने जेडीए की ऑनलाइन सेवाओं को बेहतर बनाने और नागरिकों की आवश्यकताओं को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। इसके अतिरिक्त कार्यशाला के दौरान आवेदकों से लाईव ई-पट्टे एवं ले-आउट प्लान अनुमोदन हेतु आवेदन करवाये और कार्यक्रम में ही ई-पट्टे एवं ले-आउट प्लान अप्रूवल जारी की गई। कार्यशाला में जेडीए द्वारा वर्तमान में आमजन से जुडी समस्त 39 सेवाएँ ऑनलाइन प्रदान की जा रही हैं। विगत छः माह में आईटी क्षेत्र में किए गए सभी कार्याे से भी अवगत करवाया गया। कार्यशाला में जेडीए आमजन/डवलपर्स/बिल्ड...

कार्स 24 रिपोर्ट : देश की सड़कों पर रोज़ाना तोड़े जा रहे यातायात के नियम

चित्र
० आशा पटेल ०  नयी दिल्ली : देश में जहां गाड़ी चलाने को ज़िम्मेदारी से ज़्यादा अधिकार माना जाता है, कार्स 24 द्वारा जारी नई रिपोर्ट इस बात पर रोशनी डाली है कि यातायात नियमों और वाहन चलाने में अनुशासन न बरतना देश में कितना आम हो चुका है। कंपनी द्वारा जारी पहली चालान रिपोर्ट भारत में सड़कों की वास्तविकता का खुलासा करती हैः रिपोर्ट के मुताबिक केवल 2024 में गाड़ी चलाने के दौरान नियमों को तोड़ने के चलते रु 12000 करोड़ के ट्रैफिक फाईन लगाए गए, जिनमें से रु 9000 करोड़ के चालान चुकाए नहीं गए हैं। यह रिपोर्ट लोगों के व्यवहार पर भी रोशनी डालती है, जहां यातायात नियमों का उल्लंघन करना लोगों की आदत बन चुकी है। पिछले साल 8 करोड़ से अधिक चालान जारी किए, यानि सड़क पर चलने वाले तकरीबन हर दूसरे वाहन पर चालान काटा गया है। सख्त नियमों के बावजूद, नियमों को तोड़ना आम बात हो चुकी है। ये आंकड़े ऐसे सिस्टम की ओर इशारा करते हैं, जहां जुर्माना सिर्फ कागज़ों तक सीमित है, लेकिन यातायात नियमों को तोड़ने के मामलों को रोका नहीं जा पा रहा। रु 12000 करोड़ सिर्फ आंकड़ा नहीं है, यह इस बात का संकेत है कि देश के लोगों के लिए यातायात के...

JDA हुआ हाईटेक लोगों को मिलेंगे ई-पट्टे एवं ले-आउट प्लान अप्रूवल

चित्र

हज के लिए भारत से लोगों के जाने का सिलसिला जारी

चित्र
० इरफ़ान राही ०  नयी दिल्ली : भारत के विभिन्न राज्यों से अरब के शहर मक्का मदीना की पवित्र यात्रा हज के लिए हाजियों का सिलसिला दुनिया भर से जारी है, भारत से इस साल कुल एक लाख बाईस हज़ार पांच सौ अठारह आज़मीने हज के मुबारक सफ़र पर रवाना होंगे। दिल्ली के द्वारका सागर पुर के युवा सोशल एक्टिविस्ट और नेता नाज़िम सैफी के वालिद क़मरुद्दीन सैफी, वालिदा ज़ैबुन्निसा हज के सफ़र पर रवाना हुए इससे पहले नाजिम सैफी ने हज की विदाई के मौक़े के साथ बेटे मफ़ाज़ सैफ़ी बेटी हिबा सैफी के दावत ए अक़ीक़ा पर जनकपुरी डी ब्लॉक के आई एम ए हॉल में एक दावत दी जिसमें द्वारका विधानसभा से विधायक प्रद्युम्न राजपूत भी शामिल हुए और हाजियों से देश की एकता अखंडता, भाईचारा, शांति और सलामती के लिए दुआ करने की दरख्वास्त की। इस अवसर पर सैफी परिवार के अज़ीज़ ओ अक़ारिब दोस्त अहबाब व रिश्तेदारों ने शिरकत की । वहीं दूसरी तरफ सेवक पार्क के शौक़ीन सैफी और उनकी अहलिया समीना सैफी, ओम विहार फेस 5 से अफसर मलिक, महावीर एंक्लेव ले हिलाल अहमद और उनकी वालिदा भी हज के लिए गए इन्होंने एक ही दिन इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ज...

"यूजर्स सरचार्ज" वसूली स्थगित और सभी वर्गों के सम्पति कर दाताओं के लिए सेटलमेंट योजना की घोषणा

चित्र
० आनंद चौधरी ०  नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की उपस्थिती में दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने दिल्ली के विभिन्न नागरिक संगठनों से आम आदमी पार्टी के शासन काल में प्रस्तुत एवं पारित दिल्ली नगर निगम के बजट 2025-26 में दिल्ली वालों पर कूड़ा निस्तारण को लेकर लागू किए गये "यूजर्स सरचार्ज" पर चर्चा की और तत्पश्चात वीरेन्द्र सचदेवा के निवेदन पर महापौर ने "यूजर्स सरचार्ज" की वसूली फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की। बैठक का संचालन दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने किया और "यूजर्स सरचार्ज" पर नागरिक संगठनों से प्राप्त आपत्तियों को प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और बैठक में महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, उप महापौर जय भगवान यादव, निगम जोन अध्यक्ष योगेश वर्मा एवं संदीप कपूर, निगम पार्षद शरद कपूर, दिल्ली भाजपा की आर.डब्लू.ए. प्रकोष्ठ संयोजक शिवानी आहूजा और प्रदेश प्रवक्ता शुभेन्दू शेखर अवस्थी के समक्ष रखा। उन्होने महापौर से कहा की अविलम्ब सम्पति कर भुगतान से "यूजर्स सरचार्ज" को अलग किया जाये जिसको महापौर ने स्वीकार किय...

भारत-पाक के मध्य सीजफायर की घोषणा अमेरिका द्वारा किया जाना अप्रत्याशित : पायलट

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने भारत-पाकिस्तान के मध्य अप्रत्याशित तरीके से हुए सीजफायर पर सवालिया निशान लगाते हुए केन्द्र सरकार से मांग की है कि वह देश को बताये कि किन मापदण्डों एवं आश्वासनों पर पाकिस्तान के साथ समझौता किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के मध्य जिस प्रकार से सीजफायर किया गया और उसकी घोषणा किसी तीसरे देश के राष्ट्रपति द्वारा की गई यह बहुत ही अप्रत्याशित है। उन्होंने कहा कि जिस देश ने सीजफायर के कुछ घण्टों बाद ही उसका उल्लंघन कर दिया हो वह भविष्य में इसकी पुनरावृति नहीं करेगा इसकी क्या विश्वसनीयता है।  उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आई.एम.एफ. द्वारा पाकिस्तान को बहुत बड़ा ऋण दिया गया है, अमेरिका द्वारा पाकिस्तान के साथ व्यापार विस्तार की बात की जा रही है, ऐसे में इसकी क्या गारंटी है कि पाकिस्तान अपने संसाधनों का दुरूपयोग भारत के खिलाफ आतंकवाद को पनपाने के लिए नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हमेशा से ही कश्मीर द्विपक्षीय मामला रहा है, इसका अन्तर्राष्ट्रीयकरण किया जाना बहुत ही ...

CISF की गीता समोटा ने 8,849 मीटर (29,032 फीट) ऊंचे माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई कर रचा इतिहास

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली । मानवीय सहनशक्ति, अदम्य साहस और अटूट संकल्प की मिसाल पेश करते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की महिला उप-निरीक्षक गीता समोटा ने 8,849 मीटर (29,032 फीट) ऊंचे माउंट एवरेस्ट की सफल चढ़ाई कर इतिहास रच दिया। गीता जब "दुनिया की छत" पर खड़ी थीं, तो वह क्षण केवल एक व्यक्तिगत विजय नहीं था, बल्कि CISF की शक्ति और भारतीय राष्ट्र की असीम साहस का प्रतीक भी बन गया। राजस्थान के सीकर जिले के छोटे से चक गांव से शुरू हुई यह प्रेरणादायक यात्रा उस अदम्य साहस का परिणाम है, जिसने हर बाधा को पार कर एक असाधारण उपलब्धि को संभव बनाया। चार बहनों वाले एक साधारण परिवार में जन्मी गीता समोटा का पालन-पोषण राजस्थान के सीकर जिले के चक गांव में ग्रामीण परिवेश में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली और कॉलेज की शिक्षा स्थानीय संस्थानों से ही पूरी की। बचपन से ही उन्होंने लड़कों की उपलब्धियों के किस्से तो खूब सुने, लेकिन जब बात लड़कियों की सफलताओं की आती, तो एक खालीपन सा महसूस होता  यही खालीपन उनके भीतर अपनी अलग पहचान बनाने की ललक को जन्म देता गया। गीता को शुरू से ही खेलों में विशेष रुचि थी और कॉ...