संदेश

तपस्या, सरलता और कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन का आधार बनाएं विद्यार्थी : राष्ट्रपति

चित्र
० आनंद चौधरी ०  हरिद्वार । पतंजलि विश्वविद्यालय में आयोजित द्वितीय दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के स्नातक, परास्नातक एवं शोधार्थियों को उपाधियाँ और स्वर्ण पदक प्रदान किए। राष्ट्रपति से पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में साध्वी देवपूजा , देवेन्द्र सिंह (स्वामी इन्द्रदेव), मानसी (साध्वी देववाणी), अजय कुमार (स्वामी आर्षदेव), रीता कुमारी (साध्वी देवसुधा), शालू भदौरिया (साध्वी देवशीला), अंशिका, प्रीति पाठक, पूर्वा तथा मैत्रेई रहे। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि इस दीक्षांत समारोह में 64 प्रतिशत स्वर्ण पदक छात्राओं ने प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी यही बेटियां भारत का गौरव बढ़ा रही हैं और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि आज समय आ गया है कि देश की 140 करोड़ जनता की आशाओं को साकार करने में महिलाओं की भूमिका निर्णायक हो। यदि बेटियां पीछे रह जाएंगी तो विकसित भारत का सपना अधूरा रह जाएगा।  राष्ट्रपति ने कहा कि योग, आयुर्व...

Delhi : इगास महोत्सव-2025 गढ़वाली सांस्कृतिक सामाजिक चेतना का प्रतीक IGAA...

चित्र

साइबर सुरक्षा जागरूकता पर सेमिनार,सांस्कृतिक व सम्मान समारोह

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। दिल्ली से प्रकाशित साप्ताहिक अमर संदेश द्वारा डिप्टी स्पीकर हाल कंस्टीट्यूशन क्लब में साइबर सुरक्षा जागरूकता पर सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन मैजिक अकादमी ऑफ इंडिया अध्यक्ष डॉ. के सी पांडे की अध्यक्षता तथा मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम व डॉ. गुलशन राय, विशिष्ट अतिथियों में प्रमुख एसीपी दिल्ली पुलिस तिलक चंद बिष्ट, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी हरिपाल रावत, सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता अजय जैन, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश पैन्यूली व डिप्टी कमांडेंट सीआरपीएफ सुनील डोबरियाल की उपस्थिति में आयोजित किया गया। आयोजन शुभारंभ मुख्य व विशिष्ट अतिथियों के साथ अमर संदेश प्रमुख अमर चंद, पॉलिटिकल ट्रस्ट पत्रिका मुख्य संपादक निम्मी ठाकुर, संगीतज्ञ राजेंद्र चौहान व मोहन सिंह रावत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर व कोमल नेगी राणा के निर्देशन में संचालित घुघुति सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों द्वारा गणेश वंदना नृत्य गायन से किया गया। इस अवसर पर कथक नृत्यांगना पूजा त्रिपाठी और उनकी टीम द्वारा की गई प्रस्तुतियों की लोगों ने खूब ...

गढ़वाल हितैषिणी सभा ने किया इगास महोत्सव-2025 का आयोजन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : गढ़वाल हितैषिणी सभा द्वारा आयोजित इगास महोत्सव के अवसर पर गढवाल भवन में दिल्ली विश्वविद्यालय के देव भूमि परिवार के छात्र -छात्रायें द्वारा उत्तराखंड के युग पुरुष व इगास पर्व के प्रतीक रहे माधो सिंह भंडारी के जीवन पर प्रस्तुत नाटक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध सा कर दिया। नाटक में लोकगीत के रूप में छात्राओं द्वारा पहाड़ का परम्परागत गीत गाया गया : बारा एनी बग्वाल माधो सिंगा, सोलह ऐनी श्राद्ध माधो सिंगा। मेरु माधो नि आई माधो सिंगा। मेरु माधो नि आई माधो सिंगा। दाळ दळीं रैगे माधो सिंगा। चौंळ छड़याँ रेगें माधौ सिंगा। मेरु माधो नि आई माधो सिंगा। मेरु माधो नि आई माधो सिंगा।" हॉल में उपस्थित दर्शकों कहीं अपनी पहाड़ की वादियों में खो से गये थे। इगास महोत्सव के इस पर्व पर गढ़वाल भवन में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर ऐसा लग रहा था मानो पूरा पहाड़ ही गढवाल भवन में उमड़ आया हो। पूरा गढ़वाल भवन उत्सव मय हो रखा था। कहीं ढोल-दम्मो मुस्कबीन की धुन पर उत्तराखंडी परिधान में थिरकते युवा तो कहीं भैलो खेलते बुजुर्ग तो वहीं गढ़वाल भवन के भागरथी हॉल में दिल्ली विश्वविद्यालय के देव ...

राजस्थान विश्वविद्यालय और आईआईएचएमआर विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर : राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर और आईआईएचएमआर विश्वविद्यालय, जयपुर के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसका उद्देश्य शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करना, अनुसंधान पहलों को प्रोत्साहित करना और छात्र विकास को बढ़ावा देना है। यह समझौता दो प्रतिष्ठित संस्थानों के बीच एक दूरदर्शी साझेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो शैक्षणिक नवाचार और अनुसंधान उत्कृष्टता के लिए समर्पित हैं।  यह MoU प्रो. अल्पना कटेजा, कुलगुरु, राजस्थान विश्वविद्यालय, और डॉ. पी.आर. सोडानी, अध्यक्ष, आईआईएचएमआर विश्वविद्यालय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। यह MoU श्रीमती आशु चौधरी, कुलसचिव, राजस्थान विश्वविद्यालय, और डॉ. पी.आर. सोडानी, अध्यक्ष, आईआईएचएमआर विश्वविद्यालय द्वारा हस्ताक्षरित किया गया तथा तीन वर्षों तक प्रभावी रहेगा, जिसे आगे बढ़ाने का विकल्प रहेगा। इस समझौता ज्ञापन पर राजस्थान विश्वविद्यालय से प्रो. आर.एन. शर्मा, मुख्य कुलानुशासक; प्रो. रेशमा बूलचंदानी, समन्वयक, IQAC; डॉ. लता चंचलानी, सह-समन्वयक, IQAC; तथा श्रीमती श्रुति शेखावत, उप-कुलसचिव; वहीं, आईआईएचएमआ...

नए ज़माने की हवा

चित्र
० मुहम्मद नासिर ०  नए ज़माने की हवा से हम बड़े परेशान क़दम क़दम पर करती हैं यह हम को हैरान। हवा हमेशा से चलती है फूल, कली इस से खिलती है। लेकिन यह जो ज़माना इसकी हवा निराली है इसने फेस बुक और मैसेंजर या हू, ट्विटर् और व्हाट्स एप के चिड़िया संग मे पाली है। इस चिड़िया की चल तेज है और इशारा खूं रेज़ है। यह सब को बहलती है उस जग में ले जाती है जिस मे सब कुछ थमा हुआ है और ज़माना रुका हुआ है। वक़्त की यह बर्बादी है चिड़िया फिर भी प्यारी है।

मोबाइल पैलेट रैकिंग सिस्टम के लिए गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के स्टोरेज सॉल्यूशंस बिज़नेस को सीई सर्टिफिकेशन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के स्टोरेज सॉल्यूशंस बिज़नेस को अपनी स्वदेशी रूप से विकसित मोबाइल पैलेट रैकिंग (एमपीआर) सिस्टम के लिए टीयूवी नॉर्ड से कॉन्फ़ॉर्मिटे यूरोपियन (सीई) सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। यह मान्यता सिस्टम के कड़े यूरोपीय सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करती है, और वैश्विक स्तर पर बेंचमार्क इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस प्रदान करने की भारत की बढ़ती क्षमता को उजागर करती है। इन-हाउस डिज़ाइन और निर्मित, मोबाइल पैलेट रैकिंग सिस्टम एक उच्च-घनत्व (हाई डेन्सिटी), उच्च-प्रदर्शन वाला स्टोरेज समाधान है, जो वेयरहाउस की क्षमता को अधिकतम करने के लिए फिक्स्ड आइल्स को समाप्त करता है और चयनात्मक पैलेट एक्सेस (सिलेक्टिव पैलेट एक्सेस) सुनिश्चित करता है। यह सिस्टम मोबाइल बेस पर बनाया गया है जो फर्श पर लगी रेल के सहारे आसानी से गतिशील होता है। यह बेहतर स्थान अनुकूलन (स्पेस ऑप्टिमाइजेशन) और परिचालन दक्षता भी प्रदान करता है।  सीई सर्टिफिकेशन यूरोपीय मशीनरी डायरेक्टिव और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कम्पैटिबिलिटी डायरेक्टिव के अनुपालन की पुष्टि करता है, जो स...

जॉय पर्सनल केयर ने आइकॉनिक स्किन फ्रूट्स मॉइस्चराइजिंग क्रीम के लिए नया TVC जारी किया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : भारतीय होम-ग्रोन पर्सनल केयर ब्रांड जॉय पर्सनल केयर, जो RSH ग्लोबल के अंतर्गत आता है, ने अपनी स्किन फ्रूट्स मॉइस्चराइजिंग क्रीम के लिए एक नया कैंपेन लॉन्च किया है, जिसमें फिल्म अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा नजर आएंगी। डीप मॉइस्चराइजिंग और हेल्दी ग्लो प्रदान करने के लिए जानी जाने वाली यह मॉइस्चराइज़र भारतीय घरों की वर्षों से पसंद रही है।  सेब और जोजोबा ऑयल से युक्त यह क्रीम 48 घंटे तक नमी बनाए रखती है, त्वचा की रूखापन दूर कर उसे मुलायम, चमकदार और नॉन-स्टिकी बनाती है। यह एक कालातीत स्किनकेयर उत्पाद है, जो पुराने यूज़र्स के साथ-साथ आज की जनरेशन Z के उन उपभोक्ताओं को भी आकर्षित करता है, जो प्रभावशीलता और प्रामाणिकता दोनों चाहते हैं। सान्या की सादगी और लोगों से जुड़ाव, जॉय पर्सनल केयर की उस सोच से मेल खाता है, जो भरोसेमंद परफॉर्मेंस को आधुनिक स्पर्श के साथ पेश करती है। उनकी व्यापक लोकप्रियता उन्हें इस उत्पाद के लिए एक आदर्श ब्रांड एम्बेसडर बनाती है, जो विरासत और आधुनिकता के बीच पुल का काम करता है। यह हल्का-फुल्का TVC एक परिवार की मनोरंजक स्थिति को दर्शाता...

बीलाइव इजेडवाई ने शहर में डिलीवरी को सशक्त करने के लिए 5,000 इलेक्ट्रिक वाहनों का अभियान शुरू किया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : बीलाइव इजेडवाई जो स्विगी, जोमैटो, जेप्टो और ब्लिंकिट जैसी ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स कंपनियों के लिए डिलीवरी हेतु इलेक्ट्रिक वाहन सेवा प्रदान करता है, कोलकाता में अपने संचालन की शुरुआत की घोषणा की। कंपनी अगले 36 महीनों में 5,000 इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहन (इवी) तैनात करने की योजना बना रही है जो कोलकाता में टिकाऊ और कार्बन-मुक्त डिलीवरी की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रतिदिन 30 लाख से अधिक डिलीवरी और लगभग 1 लाख डिलीवरी पार्टनर के साथ, कोलकाता भारत के सबसे तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स बाजारों में से एक है। फिर भी, डिलीवरी सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी अभी भी 2% से कम है, जो विद्युतीकरण के लिए अपार संभावनाओं का संकेत देती है। अपने सफल इजेडवाई फ़्रैंचाइज़ी मॉडल के माध्यम से, बीलाइव का लक्ष्य 50 से अधिक इवी फ़्रैंचाइज़ी स्थापित करना है, जिससे उद्यमिता को बढ़ावा देते हुए इवी को व्यापक रूप से अपनाया जा सके। बीलाइव इजेडवाई का विकास उसके अनूठे फ़्रैंचाइज़ी मॉडल पर आधारित है, जो व्यक्तियों और इवी उद्यमियों को भारत की बढ़ती इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्रां...

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इन्दिरा गाँधी तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस की सर्वधर्म प्रार्थना सभा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गाँधी के बलिदान दिवस तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गाँधी भवन, स्टेशन रोड, जयपुर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, विधायक, विधायक प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. इन्दिरा गॉंधी तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इन्दिरा गॉंधी जिन्होंने पूरे विश्व में देश की मजबूत छवि को कायम करते हुये पाकिस्तान के दो टुकड़े किये तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल जिन्होंने देश के एकीकरण के लिये महत्वपूर्ण योगदान दिया उनके दिखाये मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुये समस्त कृतज्ञ राष्ट्र इन नेताओं को श्रद्धांजलि दे रहा है।  उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इन्दिरा...