पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इन्दिरा गाँधी तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस की सर्वधर्म प्रार्थना सभा

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गाँधी के बलिदान दिवस तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गाँधी भवन, स्टेशन रोड, जयपुर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, विधायक, विधायक प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. इन्दिरा गॉंधी तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इन्दिरा गॉंधी जिन्होंने पूरे विश्व में देश की मजबूत छवि को कायम करते हुये पाकिस्तान के दो टुकड़े किये तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल जिन्होंने देश के एकीकरण के लिये महत्वपूर्ण योगदान दिया उनके दिखाये मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुये समस्त कृतज्ञ राष्ट्र इन नेताओं को श्रद्धांजलि दे रहा है।

 उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इन्दिरा गॉंधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति से बात करने से भी इंकार कर दिया और पाकिस्तान को सबक सिखाते हुये सैन्य कार्यवाही कर पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिये थे और आज भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री अमेरिका के दबाव में आ गये और पाकिस्तान के विरूद्ध ऑपरेशन सिंदूर को स्थगित कर दिया। उन्होंने कहा कि आज देश में विचित्र हालात उत्पन्न हो गये हैं क्योंकि जो आरएसएस देश की जनता से वोट नहीं लेता है, जनता के प्रति उसकी कोई जवाबदेही नहीं है,

 वे सरकारों पर अंकुश लगा रहे हैं और अपना आधिपत्य जमाये हुये बैठे हैं और इस प्रकार से शासन कर रहे हैं जैसे जनता ने उन्हें चुना हो। राजस्थान स्वतंत्र राज्य है जिसे आरएसएस ने केन्द्र शासित प्रदेश बना दिया है जहॉं केन्द्र की इच्छा के बगैर कुछ नहीं हो सकता है। प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी पूरी तरह से हावी है, जिसे कोई भय नहीं है, मुख्यमंत्री और मंत्रियों की भी सुनवाई नौकरशाही नहीं कर रही है, ऐसे में आम जनता की स्थिति तो सोचनीय हो गई है। 

आज की परिस्थिति में आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गॉंधी जैसा साहस, अनुशासन, दूरदृष्टि, पक्का इरादा का नारा जो उन्होंने दिया उसके अनुरूप हर कांग्रेस कार्यकर्ता को कार्य करना होगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल तथा स्व. इन्दिरा गॉंधी से प्रेरणा लेकर उनके सदगुणों को अपनाते हुये सभी कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता उनके दिखाये मार्ग पर चलते हुये देश की मजबूती के लिये कार्य करेंगे तथा जिस प्रकार नेता विपक्ष राहुल गॉंधी लगातार निडरता के साथ केन्द्र सरकार की गलत नीतियों को लेकर विरोध कर रहे हैं उसी प्रकार सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को काम करना होगा।

 डोटासरा ने कहा कि भाजपा देश में वोट चोरी कर सरकार पर काबिज हो रही है, एजेन्सियों का दुरूपयोग किया जा रहा है, आज देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है, संवैधानिक प्रावधानों के विरूद्ध यदि कोई मीडिया का व्यक्ति सरकार के विरूद्ध खबर चला दे, कोई व्यक्ति सरकार के विरूद्ध ट्विट कर दे तो उसके विरूद्ध मुकद्मा चला दिया जाता है, कोई नेता अथवा कोई नागरिक सरकार की नीतियों के विरूद्ध अपनी बात रखे तो ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई की कार्यवाही करवा दी जाती है।

 प्रदेश में तो हालात बदतर हो गये क्योंकि पहले एक डीजी पुलिस हुआ करता था, लेकिन अब एक डीजी पर दूसरा डीजी और डीजी पर डीजी लगाये गये हैं जिससे प्रदेश के कानून-व्यवस्था रसातल में चली गई और इसके लिये मुख्यमंत्री जिम्मेदार है, क्योंकि यह अपने विवेक से कोई कार्य नहीं कर रहे हैं बल्कि केन्द्र से आई पर्ची के आधार पर ही निर्णय ले रहे हैं। पुलिस मुख्यालय और डीजी का इकबाल होता था, उसके निर्देशन में ही सब कार्य करते थे,

 लेकिन किन्तु अब विभिन्न डीजी लगा दिये हैं और सारी व्यवस्था चौपट हो गई है। आज स्थिति यह है कि मंत्री दौरे पर जाते हैं तो उनसे मिलने पॉंच लोग भी नहीं आते हैं क्योंकि आम जनता ही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं को भी ऐसा विश्वास नहीं है कि उनके वाजिब और जरूरी काम सरकार में हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां देश में लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है। प्रदेश में समस्त कार्यों के ठेके गुजरात की कम्पनियों अथवा दिल्ली दरबार में हाजिरी देने वालों को दिये जा रहे हैं और मंत्री बिना किसी विरोध के सांठ-गांठ कर यह ठेके दे रहे हैं।

आज के हालात में स्व. श्रीमती इन्दिरा गॉंधी तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन, उनके हौसले, साहस, दृढ़ इच्छा शक्ति तथा देश के लिये अपने आपको बलिदान करने के जज्बे से प्रेरित होकर कार्य करने का संकल्प कांग्रेस के सभी नेता एवं कार्यकर्ता लेकर देश की मजबूती में अपना योगदान प्रदान करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत