महिंद्रा वर्ल्ड सिटी जयपुर हाफ मैराथन में जयपुर के धावको की भागीदारी
० आशा पटेल ० जयपुर । महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड (एमएलडीएल) और राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम (आरआईआईसीओ) के संयुक्त उद्यम, महिंद्रा वर्ल्ड सिटी जयपुर लिमिटेड ('एमडब्ल्यूसी जयपुर') ने महिंद्रा वर्ल्ड सिटी जयपुर हाफ मैराथन का आयोजन किया। हाल ही में आयोजित महिंद्रा वर्ल्ड सिटी चेन्नई मैराथन की अगली कड़ी के रूप में, इस कार्यक्रम ने जयपुर के फिटनेस शौकीनों, शौकिया धावकों (रनर) और अनुभवी एथलीटों के बढ़ते समुदाय को इकट्ठा होने का अवसर प्रदान किया। इस मैराथन में सभी आयु वर्ग और क्षमताओं वाले 3000 से अधिक रनर ने भाग लिया। मैराथन को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, उन्होंने धावकों का उत्साह बढ़ाया और युवाओं के लिए स्वस्थ जीवन शैली के महत्व पर ज़ोर दिया। एमडब्ल्यूसी जयपुर के परिसर में पौधा भी लगाया गया, जहां मुख्यमंत्री ने व्यवसायों के लिए स्थायी माहौल बनाने और उसे बनाए रखने के प्रति एमडब्ल्यूसी जयपुर की प्रतिबद्धता दोहराई। इस मैराथन दौड़ में कई श्रेणियां शामिल थीं, जिनमें हाफ मैराथन, 10 किमी दौड़, 5 किमी दौड़, 3 किमी दौड़ और 1 किम...