फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली, फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने अपने नए पाठ्यक्रम पॉलिटिकल लीडरशिप अंड गवर्नेंस को भारतीय महिलाओं का स्तर ऊंचा उठाने के लिए सशक्त नारी नामक कार्यक्रम आयोजित की जिसमें नब्बे कामकाजी महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम में एफ सी पी एल जी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रोफेसर डॉक्टर अभय आनंद तिवारी ने बताया कि समाज के विकास के लिए महिलाओं को स्वावलंबी बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कामकाजी महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उन्हें सबल बनाना आवश्यक है। सिलाई मशीन केवल एक उपकरण नहीं है बल्कि इसके माध्यम से महिलाएं मेहनत कर अपने परिवार को ऊंचा उठाने में सहायक सिद्ध होंगी।

इस अवसर पर फोर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ बी बी एल मधुकर ने कहा कि स्वस्थ्य समाज के निर्माण के लिए महिलाओं की भागीदारी हमेशा से प्रशंसनीय रही है,इसीलिए हमारी संस्था सशक्त नारी को और ताकतवर बनाने के लिए और उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ होकर समाज का प्रतिनिधित्व करने की प्रेरणा दी है । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

प्रतापनगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार