संदेश

पियूष पांडे को समर्पित “पियूष रंग महोत्सव” विभूतियों को भी अलंकृत किया जाएगा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। स्वर्गीय पद्मभूषण पियूष पांडे की 71वीं जयंती के अवसर पर उनकी बहन रमा पांडे उनके सम्मान में “पियूष रंग महोत्सव” नामक दो दिवसीय नाट्य उत्सव का आयोजन कर रही हैं। यह महोत्सव 17 एवं 18 अप्रैल को श्रीराम सेंटर, मंडी हाउस में आयोजित होगा। रतनव (रामा थिएटर नाट्य विद्या) द्वारा आयोजित पियूष रंग महोत्सव भारतीय विज्ञापन जगत के दिग्गज स्वर्गीय पियूष पांडे की पावन स्मृति और और उनके समर्पण को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित है। महोत्सव के अंतर्गत 17 अप्रैल को नाटक “दरख़्त-ए-आज़ाद-ए-हिंद” तथा 18 अप्रैल को “ठाकुर ज़ालिम सिंह” का मंचन किया जाएगा। दोनों प्रस्तुतियाँ श्री राम सेंटर, मंडी हाउस, नई दिल्ली में आयोजित होंगी। इस अवसर पर दो विशिष्ट सम्मानों से भी विभूतियों को अलंकृत किया जाएगा। पहला सम्मान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) के सदस्य सचिव सचिदानंद जोशी को भारतीय संस्कृति के संरक्षण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘संस्कृतशील फॉर प्रेज़र्विंग कल्चर ऑफ इंडिया’ पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाएगा। वहीं, दूसरा ‘साहित्यश्री’ सम्मान 98 वर्षीय पद्मश्री शीला झुनझुनवाल...

युवा क्लाइमेट चेंजमेकर 'द एफर्ट 'की लेखिका अव्याना मेहता

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जयपुर की 16 वर्षीय अव्याना मेहता एक उभरती हुई लेखिका, सोशल एंटरप्रेन्योर और एनवायरमेंटल एडवोकेट के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रही हैं। वह 'प्लास्टिक2बिल्ड' की संस्थापक हैं, जो एक युवा-नेतृत्व वाला अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है और 17 से अधिक स्थानों पर सक्रिय है। इस पहल के माध्यम से 3,000 किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक को पुनः उपयोग में लाया है और इस पहल के साथ 150 से अधिक वॉलंटियर्स को जोड़ा है। उनकी पहली पुस्तक 'द एफर्ट' में उन्होंने सस्टेनेबल व्यवसायों और गैर-सरकारी संगठनों की प्रेरणादायक यात्राओं को सीईओ और विभिन्न चेंजमेकर्स के साथ संवाद के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में उनके प्रयासों को दर्शाता है।  अव्याना ‘सस्टैनिफाई360’ नाम से एक पॉडकास्ट होस्ट करती हैं। इसके साथ ही वह ‘प्लास-स्टिक’ नामक एक रिसर्च पहल का नेतृत्व कर रही हैं, जिसमें इमली-आधारित फिल्टर विकसित किए जा रहे हैं, जो पानी से माइक्रोप्लास्टिक को हटाने में सहायक हैं। इसके अतिरिक्त, वह ‘ग्रीनलिंक’ नामक सस्टेनेबिलिटी कंसल्टेंसी...

बाबा साहेब के संविधान से ही आज सभी को समानता का अधिकार मिला लोकतंत्र मजबूत हुआ : गोविंद सिंह डोटासरा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  सीकर/जयपुर।भारत रत्न,संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस द्वारा बाबा साहेब के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर, विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया एवं संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ दिलवाई तथा सीकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हाल ही दिवगंत हूए पुर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रहलाद झुर्रियां के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर, दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत रत्न संविधान निर्माता,बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा बाबा साहेब के व्यक्तित्व पर हमें नाज है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के संविधान की वजह से ही आज सभी को शिक्षा मिल रही है सभी को समानता का अधिकार मिला लोकतंत्र मजबूत हुआ,लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी संविधान की धज्जियां उड़ाने में लगी है।  5 साल का कार्यकाल समाप्त हुए लंबा समय बीतने पर भी भाजपा सरकार प्रदेश में समय पर पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव नहीं करवा कर संविधान का अपमान कर रही है। भाजपा शासन में संविधान की पालना नहीं हो ...

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फिलैटेलिक प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

चित्र
By : ANAND CHOUDHARY,Correspondent,NEW DELHI. नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री संग्रहालय में “Ek Bharat, Shreshth Bharat: Celebrating India’s Unity & Democracy through Postage Stamps” विषय पर आयोजित फिलैटेलिक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी डाक विभाग द्वारा आयोजित की गई है, जिसमें भारत की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और लोकतांत्रिक यात्रा को डाक टिकटों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह डाक टिकट भारत की समृद्ध विरासत, संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों के सशक्त प्रतीक हैं। प्रदर्शनी में विशेष डाक टिकटों के माध्यम से भारत की ऐतिहासिक यात्रा और राष्ट्रीय पहचान को प्रभावी रूप से दर्शाया गया है। इस दौरान उन्होंने फिलैटेली संग्रहालय का भी भ्रमण किया और डाक सेवाओं के विकास एवं उनके योगदान की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सिंधिया ने युवा फिलैटेलिस्ट्स, डाक टिकट संग्राहकों एवं डिजाइनरों से संवाद किया। उन्होंने युवाओं के उत्साह और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि नई पीढ़ी भारत की डाक विरासत को ...

परासिया के वार्ड 10 में कपड़ा बैंक ने जरूरतमंदों को कपड़े वितरण किए

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  परासिया। जिला छिंदवाड़ा (म.प्र.) के अंतर्गत संचालित “कपड़ा बैंक” द्वारा जनसेवा का एक उदाहरण प्रस्तुत किया गया। ब्लॉक परासिया के वार्ड क्रमांक 10, भट्टी मोहल्ला में जरूरतमंद परिवारों के लिए निःशुल्क कपड़ा एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के दौरान कपड़ा बैंक को प्राप्त दान सामग्री जैसे पैंट-शर्ट, बच्चों के वस्त्र, सलवार सूट, साड़ियां, जूते-चप्पल, हैंडबैग, स्लेट एवं खिलौने सैकड़ों जरूरतमंदों को निःशुल्क वितरित किए गए। इस पहल ने न केवल लोगों की दैनिक जरूरतों को पूरा किया, बल्कि उनके चेहरे पर आत्मसम्मान और खुशी भी लौटाई। स्थानीय नागरिकों ने कपड़ा बैंक की इस पहल को मानवता के प्रति एक प्रेरणादायक कदम बताया। विशेष रूप से यह पहल समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित हुई। सामग्री संग्रहण में शहर के विभिन्न कलेक्शन पॉइंट्स शू पैलेस (फव्वारा चौक), शमीम फिरोज थोबानी,बनी ठनी (चित्रकूट कॉम्प्लेक्स, नागपुर रोड) एवं शिवानी मिश्रा के कल...

रिलायंस फाउंडेशन देशभर में 10 लाख ‘साइबर सखी’ तैयार करेगा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली : रिलायंस फाउंडेशन ने ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘e-SafeHER’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह एक साइबर सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण पहल है, जिसे भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाली C-DAC संस्था (‘सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग’) के साथ मिलकर शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य अगले तीन वर्षों के भीतर देशभर में 10 लाख महिलाओं को ‘साइबर सखी’ के रूप में तैयार करना है, ताकि वे सुरक्षित और आत्मविश्वास के साथ डिजिटल सेवाओं का उपयोग कर सकें। मध्य प्रदेश और ओडिशा से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी, जिसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में विस्तार दिया जाएगा। महिलाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक और सक्षम बनाने वाला कार्यक्रम e-SafeHER के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को ऑनलाइन सुरक्षा, डिजिटल लेन-देन और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह पहल खास तौर पर उन महिलाओं पर केंद्रित है, जो तेजी से डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ रही हैं। रिलायंस फाउंडेशन...

चौड़ा रास्ता व्यापार मण्डल के सोभागमल अग्रवाल अध्यक्ष,हरिओम लश्करी महासचिव निर्वाचित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । जयपुर शहर के मैंन बाजार चौड़ा रास्ता व्यापार मण्डल की सभा ओमप्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। चौड़ा रास्ता व्यापार मण्डल की सभा की गई जिसमे 2 वर्षीय 2026–27 व 2027–28 के चुनाव आयोजित हुए \ इन चुनाव में अध्यक्ष पद पर सोभागमल अग्रवाल, महासचिव पद पर हरिओम लश्करी, कोषाध्यक्ष पद पर सुमीत जैन चुने गए \ इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में जो पदाधिकारी चुने गए वो  मुख्य संरक्षक ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रमुख संरक्षक किशन लश्करी,संरक्षक आसन बाघवानी, आलोक अग्रवाल, जयन्त अग्रवाल, राजकुमार गहाणी,उपाध्यक्ष पंकज सिसोदिया, पीयूष गोयल, विवेक वर्धन जैन, सचिव रमन अग्रवाल,सुरेश केदावत, रमाकान्त लश्करी, कार्यकारिणी वाइज (वॉर्ड वाइज) प्रतिनिधि हैं। कार्यकारिणी सदस्य रेखा शर्मा, दिनेश लश्करी, विशाल जैन, प्रवीण जसोरिया, राजेन्द्र जैन, त्रिलोक खंडेलवाल, निर्मल कोठारी, गगनदत्त गंगवाल, विजय कोठिया,रवि अजमेरा, सुनील मेहता, सचिन अग्रवाल, राजेन्द्र रावत, शुभम गुप्ता, रमेश गुप्ता, शशिकान्त फतेहपुरिया, मोहनलाल रेखजा, सुशील शाह, मनीष गर्ग, हर्ष डालमिया, विशेष आमंत्रित सदस्य शंकरला...

महिला नेतृत्व एवं समावेशी विकास से ही विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। उपमुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर पर केन्द्रीय बजट 2026 आधारित 'माय भारत बजट क्वेस्ट' के अंतर्गत आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में विकसित भारत के लिए महिला नेतृत्व एवं समावेशी विकास पर विषय पर कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत की संसद में पास होने वाला, इसके लिए मैं एक नारी होने के नाते प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करती हूँ। दिया कुमारी ने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को समान अवसर मिल सकेंगे। जिससे महिलाएं नीति निर्माण में महिलाओं को सहभागिता का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की बराबरी अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं के नेतृत्व एवं समावेशी विकास से ही विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही विकसित राष्ट्र के उक्त लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि केंद्रीय बजट-2026 प्रधानमंत्री के विकसित भारत विजन से प्रेरित है, जिसमें युवाओं और महिलाओं को नीति निर्माण के केंद्र में रखा गया है। उन्होंने...

नारायणा हॉस्पिटल,द्वारा विश्व पार्किंसंस दिवस पर कई खुलासे

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर ने विश्व पार्किंसंस दिवस के अवसर पर “पार्किंसन? अब नहीं रोकेगा आपके कदम” शीर्षक से एक टॉक शो का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पार्किंसंस रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके आधुनिक उपचार विकल्पों को सामने लाना रहा। इस दौरान पार्किंसंस रोग के बढ़ते प्रभाव, शुरुआती पहचान के महत्व और उन्नत उपचार तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्किंसंस एक गंभीर मस्तिष्क विकार है जो समय के साथ बिगड़ता है और व्यक्ति की रोजमर्रा की गतिविधियों को प्रभावित करता है। विशेषज्ञों ने बताया कि हालांकि यह एक दीर्घकालिक बीमारी है, लेकिन समय पर उपचार और सही देखभाल से मरीज एक सक्रिय और संतुलित जीवन जी सकते हैं। नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर, जहाँ डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (DBS) सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है, जो इसे न्यूरोलॉजिकल देखभाल में एक उत्कृष्ट केंद्र बनाता है। पिछले दो वर्षों में नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर में 3000 से अधिक पार्किंसंस मरीजों का सफल उपचार किया गया है। इसके साथ ही अस्पताल में 16 डीप ब्रेन स्टिमुलेशन प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं, जो उन्नत न्य...

सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा 10 देशों में भगवान परशुराम जन्मोत्सव गणेश निमंत्रण एवं स्टीकर का हुआ विमोचन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा मोती डूंगरी स्थित गणेश जी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह का शुभारम्भ किया गया। गणेश निमंत्रण के साथ 15 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन की शुरुआत हुई। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने नीलम मिश्रा, सुदर्शन आचार्य (घाट के बालाजी), आचार्य राजेश्वर, संजय गोस्वामी (लाडली मंदिर), त्रिविकामा चार्य महाराज, लोकेश मिश्रा (प्राचीन श्याम मंदिर), गीता गायत्री मंदिर के युवा आचार्य पं. नीतीश चतुर्वेदी, मेहंदीपुर बालाजी के प्रतिनिधि सुदीप तिवारी सहित संत-महंतों की उपस्थिति में भगवान गणपति का विधि-विधान से पूजन कर समारोह हेतु आमंत्रित किया। जयपुर शहर अध्यक्ष अजय शर्मा ने जानकारी दी कि इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव न केवल राजस्थान एवं देश में, बल्कि विश्व के 10 प्रमुख देशों में भी आयोजित किया जाएगा। इनमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, लंदन, कनाडा, इटली, अमेरिका, बैंकाक, दुबई, कतर एवं पोलैंड शामिल हैं। 19 अप्रैल (अक्षय तृतीया) को इन सभी स्थानों पर धूमधाम से आयोजन होंगे। उन्होंने ब...