सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा 10 देशों में भगवान परशुराम जन्मोत्सव गणेश निमंत्रण एवं स्टीकर का हुआ विमोचन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा मोती डूंगरी स्थित गणेश जी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह का शुभारम्भ किया गया। गणेश निमंत्रण के साथ 15 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन की शुरुआत हुई।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने नीलम मिश्रा, सुदर्शन आचार्य (घाट के बालाजी), आचार्य राजेश्वर, संजय गोस्वामी (लाडली मंदिर), त्रिविकामा चार्य महाराज, लोकेश मिश्रा (प्राचीन श्याम मंदिर), गीता गायत्री मंदिर के युवा आचार्य पं. नीतीश चतुर्वेदी, मेहंदीपुर बालाजी के प्रतिनिधि सुदीप तिवारी सहित संत-महंतों की उपस्थिति में भगवान गणपति का विधि-विधान से पूजन कर समारोह हेतु आमंत्रित किया।
जयपुर शहर अध्यक्ष अजय शर्मा ने जानकारी दी कि इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव न केवल राजस्थान एवं देश में, बल्कि विश्व के 10 प्रमुख देशों में भी आयोजित किया जाएगा। इनमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, लंदन, कनाडा, इटली, अमेरिका, बैंकाक, दुबई, कतर एवं पोलैंड शामिल हैं। 19 अप्रैल (अक्षय तृतीया) को इन सभी स्थानों पर धूमधाम से आयोजन होंगे।

उन्होंने बताया कि राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों, तहसील एवं गांव-ढाणी स्तर तक शोभायात्रा, कीर्तन एवं सम्मान समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रम 15 दिनों तक आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री (महिला प्रकोष्ठ) सविता शर्मा, जयपुर शहर अध्यक्ष अजय शर्मा, जयपुर शहर संगठन महामंत्री परमिंदर शर्मा, युवा प्रकोष्ठ के जयपुर संभाग अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जयपुर संभाग अध्यक्ष अनिल सारस्वत,

 महामंत्री मनोज मिश्रा, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट कमलेश शर्मा सहित पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना कर गणेश निमंत्रण किया। इस दौरान भगवान परशुराम के कटआउट एवं रंगीन स्टीकर का भी विमोचन किया गया। 

विमोचन समारोह में पंकज शर्मा (सोडाला), विष्णुदत्त शर्मा, सत्यवीर भारद्वाज, युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, राजेश शांडिल्य, राजू शर्मा, भरत शर्मा, वरुण शर्मा, अशोक शर्मा, उमाशंकर शर्मा, अनिल सारस्वत, पंकज शर्मा, सूर्या शर्मा, देवेंद्र शर्मा, हरि शर्मा, राम शर्मा, मंजूलता शर्मा, निधि शर्मा, महेश भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

विमोचन समारोह में लगभग 200 से अधिक ब्राह्मण समाज के विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी एवं बंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि 15 दिनों तक चलने वाले इस समारोह का शुभारम्भ हो चुका है और पूरे प्रदेश में शोभायात्रा, कीर्तन, सम्मान समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार