परासिया के वार्ड 10 में कपड़ा बैंक ने जरूरतमंदों को कपड़े वितरण किए

० संवाददाता द्वारा ० 
परासिया। जिला छिंदवाड़ा (म.प्र.) के अंतर्गत संचालित “कपड़ा बैंक” द्वारा जनसेवा का एक उदाहरण प्रस्तुत किया गया। ब्लॉक परासिया के वार्ड क्रमांक 10, भट्टी मोहल्ला में जरूरतमंद परिवारों के लिए निःशुल्क कपड़ा एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के दौरान कपड़ा बैंक को प्राप्त दान सामग्री जैसे पैंट-शर्ट, बच्चों के वस्त्र, सलवार सूट, साड़ियां, जूते-चप्पल, हैंडबैग, स्लेट एवं खिलौने सैकड़ों जरूरतमंदों को निःशुल्क वितरित किए गए। इस पहल ने न केवल लोगों की दैनिक जरूरतों को पूरा किया, बल्कि उनके चेहरे पर आत्मसम्मान और खुशी भी लौटाई।
स्थानीय नागरिकों ने कपड़ा बैंक की इस पहल को मानवता के प्रति एक प्रेरणादायक कदम बताया। विशेष रूप से यह पहल समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित हुई। सामग्री संग्रहण में शहर के विभिन्न कलेक्शन पॉइंट्स शू पैलेस (फव्वारा चौक), शमीम फिरोज थोबानी,बनी ठनी (चित्रकूट कॉम्प्लेक्स, नागपुर रोड) एवं शिवानी मिश्रा के कलेक्शन सेंटर का योगदान रहा, जिससे यह सेवा कार्य संभव हो सका।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड पार्षद बसंत मालवीय, गगन खंडूजा, खातरकर एवं अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता महेश भावरकर के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष मीरा पराड़कर के निर्देशन में संपन्न हुआ। साथ ही संरक्षक अलका शुक्ला, अर्चना लोखंडे, उमा सोनी, 
उपाध्यक्ष डॉ. सविता चौरे, ब्लॉक अध्यक्ष स्वाति श्रीवास्तव, परासिया प्रभारी सीमा शुक्ला सहित अन्य सदस्यों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। मीडिया प्रभारी श्याम कोलारे ने बताया कि संस्था भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रयास करती रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास