संदेश

Congress उम्मीदवार कृष्णा शर्मा बोली MCD में कांग्रेस : Raj Nagar वार्ड ...

चित्र

उत्तराखण्ड राज्य में चल रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष

चित्र
० उपान्त डबराल ०  उत्तराखण्ड राज्य अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्व विख्यात है। यहाँ कहीं बर्फ से ढंकी पर्वतों की चोटियाँ हैं तो कहीं हरे-भरे पहाड़, कहीं नदियाँ हैं तो कहीं झीलें। राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 71.05 फीसद क्षेत्र वनों के रूप में अधिसूचित है। इन वन क्षेत्रों में कई वन्यजीवों का बसेरा है। पर्यटन की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक सुंदर और शांत प्रदेश है लेकिन ये इस प्रदेश का एक पहलू है। इस प्रदेश का दूसरा पहलू यहाँ के ग्रामीणों की दृष्टि से है, वे ग्रामीण जिनके गाँव वन्यजीवों से भरे वनों के संपर्क में हैं। उत्तराखण्ड में मानव-वन्यजीव संघर्ष (Human-Animal Conflict) एक संवेदनशील विषय है। जीवन चाहे मानव का हो या वन्यजीव का वह बहुमूल्य है। उत्तराखण्ड में वर्षों से चल रहे इस मानव-वन्यजीव संघर्ष में प्रति वर्ष कई मनुष्यों का जीवन समाप्त होता है। उत्तराखण्ड में मानव-वन्यजीव संघर्ष विषय कितना गंभीर है यह हाल ही में जनपद अल्मोड़ा के सल्ट विकासखंड के मरचूला बाजार में हुई घटना से पता चलता है। 14 नवंबर की रात करीब 9 बजे एक बाघिन मरचूला के बाजार में आ पहुँची, जिसके बाद उस जगह भय का माह...

पत्रकारिता के विद्यार्थियों को बिना किसी दबाव में पत्रकारिता करने की सीख लेनी चाहिए

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। "पत्रकारिता के विद्यार्थियों को बिना किसी दबाव में पत्रकारिता करने की सीख लेनी चाहिए और लोकतंत्र को मजूबत करने में अपना योगदान देना चाहिए। विद्यार्थी मलकानी के जीवन से ये सीख ले सकते हैं कि एक पत्रकार की देश के प्रति क्या जिम्मेदारी होती है।" ये विचार वरिष्ठ पत्रकार स्वपन दासगुप्ता ने भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'शुक्रवार संवाद' को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम में आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, डीन (अकादमिक) प्रो. गोविंद सिंह एवं ऑर्गनाइजर वीकली के संपादक प्रफुल्ल केतकर भी उपस्थित रहे। 'के. आर. मलकानी : स्वतंत्र भारत में मीडिया स्वतंत्रता के योद्धा' विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वपन दासगुप्ता ने कहा कि पत्रकारिता का मुख्य गुण है कि आप निष्पक्ष भाव से तथ्यों पर गौर करते हुए पत्रकारिता करें, लेकिन किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत पूर्वाग्रह और द्वेष न रखें। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्याख्यानों की मदद से पत्रकारिता के विद्यार्थियों को मलकानी जी के बारे में गहनता से जानने का मौका मि...

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को खून से लिखा पत्र

चित्र
० योगेश भट्ट ०  जयपुर। कांग्रेस नेता एवं सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपने खून से पत्र लिखकर कहा है कि राजस्थान के संदर्भ मे अनिर्णय और भ्रम की जो स्थिति बनी हुई है। उस पर जल्द से जल्द फैसला करें। क्योंकि 25 सितम्बर को जो कुछ घटना क्रम हुआ वो आपके संज्ञान में है। आगामी दिसम्बर माह में प्रदेश में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर आ रहे है। हम सब कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि प्रदेश में अभूतपूर्व स्वागत हो और इसके लिये हम सब मिलकर पुरी ताकत और ईमानदारी के साथ इसे सफल बनायेगें। लेकिन आम कार्यकर्ता और प्रदेश की जनता आपसे उम्मीद रखती है कि आप राजस्थान के विषय में जल्द से जल्द फैसला करे। आज 52 दिन के बाद भी अनिर्णय की स्थिति है।  अजय माकन ने अनिर्णय की वजह से अपना त्यागपत्र दिया है। उनके उठाये बिंदुओं पर भी जल्द से जल्द निर्णय हो। जिससे प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ हमारी सरकार बने और प्रदेश का विकास हो। मुझे पूरी आशा और विश्वास है कि आप मेरे इस खून से लिखे पत्र में मेरी और प्रदेश क...

आकाश हेल्थकेयर का उज्बेकिस्तान के ताशकंद में मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल खुला

चित्र
० योगेश भट्ट ०  आकाश हेल्थकेयर का विदेश में बेहतरीन देखभाल और करुणा के साथ उज्बेकिस्तान के ताशकंद में मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल खुला • नई दिल्ली स्थित आकाश हेल्थकेयर विदेश में पूरी तरह से प्रबंधित अस्पताल खोलने वाला पहला भारतीय अस्पताल बन गया; $4 मिलियन के शुरुआती निवेश के साथ एक CIS देश में नए युग की शुरुआत की। • आकाश हेल्थकेयर एलएलसी ने ताशकंद में स्थित अस्पताल- एशिया मेड सेंटर का अधिग्रहण किया है - और इसका नाम बदलकर आकाश हेल्थकेयर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल कर दिया गया है। • उज़्बेकिस्तान और आस-पास के देशों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा का इकोसिस्टम देने के लिए, जहां अच्छी स्वास्थ्य सेवा कम विकसित है, कंपनी की योजना 10 मिलियन अमरीकी डॉलर का निवेश करने की है और अगले तीन वर्षों में 200 प्रत्यक्ष नौकरियां दी जाएंगी। नई दिल्ली,  आकाश हेल्थकेयर ने अपनी विस्तार योजना की घोषणा की और कहा कि यह उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में एक मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल खोलकर अब विदेश में प्रवेश करने के लिए तैयार है। एक CIS देश में स्वास्थ्य सेवा के नए युग की शुरुआत करते हुए, आकाश हेल्थकेयर $4 मिलियन का शुरु...

महिला उद्यमी के सहयोग से 2030 तक भारत में 150 से 170 मिलियन रोजगार बढ़ेंगे

चित्र
० नूरुद्दीन अंसारी ०  ऽ विश्व बैंक की 2022 की रिपोर्ट के अनुसार अर्थव्यवस्था की उत्पाद लाइन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर देने से भारत का विकास दो अंकों में पहंुच सकता है ऽ हाल के एक अध्ययन से पता चलता है कि महिला उद्यमियों में भारत का सकल घरेलू उत्पाद 18 प्रतिशत बढ़ाने की संभावना है ऽ महिला उद्यमी के सहयोग से 2030 तक भारत में 150 से 170 मिलियन रोजगार बढ़ेंगे बंगलुरु , महिला उद्यमिता दिवस पूरी दुनिया में 19 नवंबर को मनाया जाता है। यह महिला उद्यमियों की उपलब्धियों का सम्मान करना है और अधिक से अधिक महिलाओं को उद्यमी बनने का हौसला देता है। महिला उद्यमिता पूरी दुनिया में तेजी से उभर रही है। इसके कई लाभ हैं जैसे समाज पर सकारात्मक प्रभाव, महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और बेहतर होती सामाजिक-आर्थिक स्थिति। फिर भी महिला उद्यमी होने की अपनी तमाम चुनौतियाँ हैं जैसे कि फंड मिलने में कठिनाई, परिवार का समर्थन न होना, रोल मॉडल की कमी और कहीं आने-जाने में कठिनाई। हालांकि आज उनके लिए अवसर भी बढ़े हैं। वाधवानी फाउंडेशन के भारत/एसई एशिया के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर संजय शाह ने महिला उद्यमिता दिवस 2022...

टाटा हिताची की दमदार और भरोसेमंद माइनिंग मशीनों की प्रदर्शनी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  टाटा हिताची भारत की सर्वप्रमुख निर्माण मशीनरी कंपनियों में एक और सबसे बड़ी उत्खनन उपकरण कंपनी है। यह टाटा मोटर्स और जापान की हिताची कंस्ट्रक्शन मशीनरी (एचसीएम) का संयुक्त उद्यम है। एचसीएम से यह साझेदारी 1984 से है और आज यह भारत का सबसे लंबी अवधि का संयुक्त उद्यम है। कंपनी के उत्पादन केंद्र धारवाड़ और खड़गपुर में हैं और पूरे देश में 250 से अधिक ग्राहक सेवा संपर्क केंद्र हैं। 1961 में टाटा इंजीनियरिंग एण्ड लोकोमोटिव कंपनी (टेल्को) के निर्माण उपकरण प्रभाग के रूप में कंपनी का गठन किया गया। आज कंपनी के पोर्टफोलियो में मिनी एक्सकेवेटर, कंस्ट्रक्शन एक्सकेवेटर, माइनिंग एक्सकेवेटर, बैकहो लोडर, व्हील लोडर और डंप ट्रक के अलावा अटैचमेंट, पार्ट्स की बड़ी रेंज़ और एक्सपर्ट सर्विस सॉल्यूशन हैं। कोलकाता : टाटा हिताची ने जापान की हिताची कंस्ट्रक्शन मशीनरी के सहयोग से अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी पेश करते हुए भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर और माइनिंग सेक्टर में अग्रणी भूमिका निभाई है। कंपनी आईएमएमई 2022 में भाग ले रही है और हिताची के दमदार माइनिंग एक्सकेवेटर मॉडल ZX 870H-5G और नई पेशकश स्वदेशी व...

राजस्थान सरकार की निर्यातकों को सौगात : फोर्टी ने किया स्‍वागत

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर / राज्‍य सरकार ने प्रदेश के निर्यातकों को प्रोत्‍साहित करने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय प्रदर्शनियों में भाग लेने वाली निर्यातक इकाइयों को सरकर की ओर से मिलने वाली सब्‍सिडी को 31 मार्च 2025 तक के लिए बढ़ा दिया है, पहले यह छूट 31 मार्च 2022 तक थी। उद्योग मंत्री शकुंतला रावत की अनुशंसा पर मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने योजना को संशोधित कर आगे बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अंतर्राष्‍ट्रीय प्रदर्शनियों में भाग लेने वाली निर्यातक इकाइयों को 9 वर्ग मीटर तक ग्राउंड रेंट ( स्‍टॉल या बूथ ) के शुल्‍क का 50 प्रतिशत या 1 लाख रुपये तक का पुनर्भरण सरकार करेगी।  वित्‍तीय वर्ष में एक निर्यातक इकाई अधिकतम 2 अंतर्राष्‍ट्रीय प्रदर्शनियों में योजना का लाभ ले सकती है। इस योजना की नोडल एजेंसी राजस्‍थान एक्‍सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल होगी। काउंसिल के अध्‍यक्ष राजीव अरोड़ा का कहना है कि सरकार की इस योजना से प्रदेश के निर्यातकों को अंतर्राष्‍ट्रीय मंच पर प्रोत्‍साहन मिलेगा। फोर्टी अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल ने मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और उद्योग मंत्री शकुंतला रावत का आभार जताया है। उन्‍होंने ...

20 नवंबर को लाखों लोग के गैजेट्स एक घंटे के लिए बंद होने की उम्मीद

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : भारत का अग्रणी पेरेंटिंग प्लेटफॉर्म पेरेंटसर्किल विश्व बाल दिवस के अवसर पर 20 नवंबर को शाम के7.30 बजे से रात 8.30 बजे तक गैजेटफ्री ऑवर का चौथा संस्करण लॉन्च करेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ गुणवत्ता पूर्ण समय बिताने के लिए अपने सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को बंद रखेंगे। 2019 में पेरेंटसर्किल द्वारा शुरू किया गया, गैजेटफ्रीऑवर अभियान को शानदार सफलता मिली है, जिसमें लाखों लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को बंद कर दिया और मोबाइल फोन या टेलीविजन के बिना अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों के साथ घंटे या उससे भी अधिक समय बिता रहे हैं। इस अभियान का पहला एडिशन 14 नवंबर, 2019 को बाल दिवस पर लॉन्च किया गया था। इस वर्ष विश्व बाल दिवस के अवसर पर 20 नवंबर को गैजेटफ्रीआवर बनाने का आयोजन किया जा रहा है। पेरेंटसर्किल ने 20 नवंबर (विश्व बाल दिवस), 2022 को शाम के 7:30 से 8:30 बजे के बीच गैजेटफ्रीऑवर जैसे सामाजिक पहल में भाग लेकर सभी लोगों को अपने परिवारों के साथ समय बिताने का आग्रह किया हैइस एक घंटे में, परिवार अपने गैजेट्स को डिस्कनेक्ट कर अपने बच्चों के स...

एरोसिटी और तुगलकाबाद के बीच 23.622 किमी की सिल्वर लाइन के लिए 312 मिलियन यूरो का ऑर्डर

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली  - स्मार्ट और सस्टेनेबल मोबिलिटी में वैश्विक स्तर पर अग्रणी एल्सटॉम को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने दिल्ली मेट्रो चरण के चौथे चरण के विस्तार के लिए 312 मानक गेज मेट्रो कारों के डिजाइन, निर्माण, आपूर्ति, परीक्षण, कमीशन का काम दिया है। यह €312 मिलियन यूरो मूल्य का ऑर्डर है और इसमें शामिल हैं।  मुकुंदपुर - मौजपुर गलियारे पर लाइन 7 के विस्तार (पिंक लाइन 12.558 किमी) और जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम गलियारे पर लाइन 8 के विस्तार (मैजेंटा लाइन 28.92 किमी) के लिए 234 मानक गेज मेट्रो कारों का डिजाइन और निर्माण एरोसिटी और तुगलकाबाद के बीच 23.622 किमी की सिल्वर लाइन के लिए 78 मानक गेज मेट्रो कारों का डिजाइन और निर्माण, इन 78 कारों का 15 साल का रख-रखाव भी ठेके में शामिल है। एल्सटॉम इस ऑर्डर के लिए अपनी श्रेणी में अग्रणी मेट्रोपोलिस ट्रेनसेट की आपूर्ति करेगा। मेट्रोपोलिस ट्रेनें एक अद्वितीय डिजाइन, कंफीगुरेशन की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती हैं और सिद्ध व विश्वसनीय घटकों तथा नवाचारों के सही संयोजन के कारण उच्चतम प्रदर्शन सुनिश्चित करती हैं।...