कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को खून से लिखा पत्र

० योगेश भट्ट ० 
जयपुर। कांग्रेस नेता एवं सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपने खून से पत्र लिखकर कहा है कि राजस्थान के संदर्भ मे अनिर्णय और भ्रम की जो स्थिति बनी हुई है। उस पर जल्द से जल्द फैसला करें। क्योंकि 25 सितम्बर को जो कुछ घटना क्रम हुआ वो आपके संज्ञान में है। आगामी दिसम्बर माह में प्रदेश में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर आ रहे है। हम सब कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि प्रदेश में अभूतपूर्व स्वागत हो और इसके लिये हम सब मिलकर पुरी ताकत और ईमानदारी के साथ इसे सफल बनायेगें। लेकिन आम कार्यकर्ता और प्रदेश की जनता आपसे उम्मीद रखती है कि आप राजस्थान के विषय में जल्द से जल्द फैसला करे। आज 52 दिन के बाद भी अनिर्णय की स्थिति है। 
अजय माकन ने अनिर्णय की वजह से अपना त्यागपत्र दिया है। उनके उठाये बिंदुओं पर भी जल्द से जल्द निर्णय हो। जिससे प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ हमारी सरकार बने और प्रदेश का विकास हो। मुझे पूरी आशा और विश्वास है कि आप मेरे इस खून से लिखे पत्र में मेरी और प्रदेश के आम कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप जल्द फैसला करेगें। खून से पत्र लिखने के बाद मिश्रा ने अपने बयान में कहा है कि राजस्थान की जनता और कार्यकर्ता चाहते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने। लेकिन इसके लिये भ्रम की स्थिति खत्म होनी चाहिए और पूरे जोश के साथ हमें चुनाव में उतरना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार