संदेश

फिक्की फ्लो के जयपुर आर्ट फेयर में समृद्ध कला ,संस्कृति व विरासत की जुगलबंदी

चित्र
० आशा पटेल ०   जयपुर |आरआईसी में आयोजित फिक्की फ्लो के जयपुर आर्ट फेयर में दर्शकों को दो दिन तक लुभाया राजस्थान की समृद्ध कला ,संस्कृति व विरासत की जुगलबंदी ने | फिक्की फ्लो की चेयरपर्सन रघुश्री पोद्दार ने बताया कि इस फेयर का मोटिव राजस्थान के धीरे-धीरे लुप्त हो रहे आर्ट और कल्चर की बढ़ावा देना है  रघुश्री पोद्दार ने बताया की हैडिक्राफ्ट और हैंडलूम के लगभग 88 कलाकारों ने अपनी कला और रचनात्मकता प्रदर्शित की। इनमें करीब 15 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आर्टिजंस भी शामिल थे। पुरस्कार समारोह में विजेता प्रतिभागियों और पुरस्कार विजेता आर्टिजंस को सम्मानित किया गया।  बच्चों के लिए भी आर्ट पर सेशन हुआ। जिन आर्टिस्ट का स्टेच्यू सर्किल बनाने में रोल था, उन्हें भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा फेयर में पेंटिंग्स, जेम्स एंड ज्वैलरी, ब्लू पोटरी सहित कई तरह की आर्ट से जुड़े प्रोडक्ट डिस्प्ले किए गए।फ्लो की चेयरपर्सन रघुश्री पोद्दार ने बताया कि आर्ट फेयर में हेंडब्लॉक प्रिंट्स, मीनाकारी, जेमस्टोन कार्निंग, ब्लू पॉटरी, तारकाशी, वुड कार्निंग, फड़ पेंटिंग, लघु चित्रकला सहित ...

गुरुकुल हास्य उत्सव लोटपोट हुए जयपुर के हंसोड़ लोग

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। विश्व हास्य दिवस के अवसर पर गुरुकुल योग संस्थान की ओर से सेंट्रल पार्क के गेट नंबर 3 पर हास्य दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया। गुरुकुल योग संस्थान के सचिव योग गुरु महेंद्र सिंह ने बताया कि इसमें जयपुर के कई नामी हास्य कलाकार सुभाष मैथड, संगीता गेरा , पीके मस्त और दिलीप भट्ट ने जयपुर वासियो को खूब हंसाया। योग गुरु ने बताया कि हंसने से शरीर में एंडोर्फिन, डोपामिन और सेरोटोनिन नामक हार्मोन स्रावित होते हैं जो कि हमारे शरीर और मन दोनों के लिए बहुत अच्छे होते हैं। हास्य कलाकारों ने कई तरह की हंसी के बारे में और उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य ने बताया कि भगवान की दी हुई इस जिंदगी को हमें बहुत हंसते हुए और अच्छे से जीना चाहिए। गुरुकुल योग संस्थान के मुख्य संरक्षक राजू मंगोड़ी वाला ने बताया कि हास्य के इस कार्यक्रम को हम पिछले 20 सालों से आयोजित कर रहे है। कार्यक्रम में योगाचार्य प्रेरणा शर्मा, योगाचार्य मोनिका राव ,अखिल शुक्ला, अनीता रुंगटा, मधु कुमावत, रामदास सोंखिया, जुगल डेरे वाला,...

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय, राज्य सरकार व फिक्की ने सर्वश्रेष्ठ 'वेडिंग डेस्टिनेशन' के रूप में किया प्रदर्शित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । भारत में पिछले कुछ वर्षों में हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी होने के कारण भौतिक कनेक्टिविटी में सुधार से दुनिया भर में डेस्टिनेशन वेडिंग्स में काफी सहायता मिल रही है। यह कहना था मनीषा सक्सेना, आईएएस, महानिदेशक, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार का। वह जयपुर के रामबाग पैलेस में आयोजित होने वाले पहले 'वेड इन इंडिया' एक्सपो के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रही थीं। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल, 'वेड इन इंडिया' एक्सपो का आयोजन ग्रेट इंडिया ट्रैवल के साथ पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।  इस आयोजन को होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (एचआरएआर), इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (आईएचएचए.) और राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (राटो) का भी सहयोग प्राप्त है। मनीषा सक्सेना ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक परंपराओं के अपने अनूठे मिश्रण के साथ शादियों में जादू पैदा कर सकता है, राजस्थान के साथ-साथ मध्य प्रदेश, उड़ीसा, हरियाणा, केरल और गोवा वेड-इन-इंडिया ...

राजस्थान में जियो का दबदबा बरकरार, मार्च माह में 1.46 लाख ग्राहक जोड़े

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : जियो ने राजस्थान में 31 मार्च, 2024 तक 2.67 करोड़ ग्राहकों का आधार हासिल किया है। इस बड़े ग्राहक आधार के साथ जियो राजस्थान में नंबर एक टेलीकॉम ऑपरेटर के स्थान पर बरकरार है। ट्राई की रिपोर्ट अनुसार, मार्च महीने में जियो ने राजस्थान में कुल 1.46 लाख नए उपभोक्ताओं को जोड़ा और अन्य दूरसंचार ऑपरेटरों से बेहतर प्रदर्शन किया। मार्च 2024 में भारती एयरटेल ने 80,152 ग्राहक जोड़े।  वहीं, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल ने राजस्थान में क्रमशः 83,800 लाख और 1.14 लाख मौजूदा ग्राहक खो दिए। राजस्थान का कुल वायरलेस सेवा का ग्राहक आधार 31 मार्च, 2024 तक बढ़कर 6.63 करोड़ पहुंच गया है और इस महीने में कुल ग्राहक आधार 28,014 तक बढ़ा है। ट्राई की रिपोर्ट अनुसार, जियो राजस्थान में 2.67 करोड़ ग्राहकों के साथ शीर्ष पर है, जिसके बाद भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल की ग्राहक संख्या क्रमशः 2.33 करोड़, 1.06 करोड़ और 55.62 लाख रही। जियो ने राजस्थान के 350 से अधिक शहरों और कस्बों में 5जी सेवाएं शुरू कर दी है और राज्य में इसकी 5जी कवरेज सबसे व्यापक और बड़ी है।

पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए नागरी लिपि संगोष्ठी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया और केंद्रीय हिंदी संस्थान के हिंदी पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए नागरी लिपि परिषद द्वारा नागरी लिपि संगोष्ठी का आयोजन गांधी हिन्दुस्तानी साहित्य सभा के सभागार में किया गया। इस संगोष्ठी का विषय था - मीडिया में नागरी लिपि और भाषा: समकालीन परिदृश्य। समारोह की अध्यक्षता पूर्व कुलपति एवं नागरी लिपि के अध्यक्ष डॉ प्रेमचंद पातंजलि ने की।  मुख्य अतिथि डॉ विमलेश कांति वर्मा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नागरी लिपि परिषद के महामंत्री और संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य डॉ हरिसिंह रहे। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ चंद्रदेव यादव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। संगोष्ठी का संयोजन एवं संचालन जामिया मिल्लिया इस्लामिया के हिंदी एवं पत्रकारिता विभाग के प्राध्यापक डॉ राकेश कुमार दुबे ने किया। संगोष्ठी का शुभारंभ अमरोहा की कवयित्री शशि त्यागी एवं कवि मोहन द्विवेदी की गाई नागरी वंदना से हुआ । नागरी लिपि परिषद के कार्यालय मंत्री अरुण कुमार पासवान ने स्वागत भाषण प...

Jaipur Art Fair कला,संस्कृति और रचनात्मकता का उत्सव Ficci Ladies Organis...

चित्र

भाषायी अशुद्धि : समस्या और समाधान’ पर कार्यशाला

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली|- दिल्ली विश्वविद्यालय के विवेकानंद महाविद्यालय के हिंदी विभाग और दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन के संयुक्त तत्त्वावधान में विद्यार्थियों में निरंतर बढ़ती हुई भाषायी अशुद्धियों के प्रति जागरूकता फैलाने और सुधारने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया| इसका विषय था - ‘भाषायी अशुद्धि : समस्या और समाधान’| मुख्य वक्ता की भूमिका में भाषाविद्, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित महाविद्यालय श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स के हिंदी विभागाध्यक्ष, प्रसिद्ध साहित्यकार, दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन के महामंत्री और नव उन्नयन साहित्यिक सोसाइटी के उपाध्यक्ष प्रो. रवि शर्मा और बाल साहित्यकार, भाषाविद्, दिल्ली पब्लिक स्कूल, राम कृष्ण पुरम की पूर्व वरिष्ठ अध्यापिका डॉ. सुधा शर्मा थे। कार्यक्रम में अतिथि वक्ताओं ने विभागाध्यक्ष डॉ. योजना कालिया और विभाग के सभी सदस्यों के साथ मिलकर कार्यशाला का शुभारंभ किया।  कार्यशाला की संयोजिक डॉ..मीणा पांडे ने भाषायी अशुद्धि की समस्या पर चिंता प्रकट करते हुए इसे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के विकास में बाधक माना। हिंदी मातृभाषा,...

स्टार स्ट्राइकर्स फुटबॉल अकादमी के अंडर 13 फुटबॉल खिलाड़ी मैच खेलने जाएंगे गोवा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  गौतंबुद्ध नगर। स्टार स्ट्राइकर्स फुटबॉल अकादमी के अंडर 13 फुटबॉल खिलाड़ी 7 मई से 11 मई तक गोवा में होने जा रहे गोवा इंटरनेशनल कप में भाग लेने के लिए जा रहे हैँ। इसकी जानकारी स्टार स्ट्राइकर्स फुटबॉल अकादमी के प्रमुख फुटबाल कोच रोड्रिक जोसफ ने पत्रकारों को दी, और उन्होंने बताया इंडिया इंटरनेशनल गोवा फुटबॉल मैच में भारत के कई राज्यों से अंडर 13 फुटबाल खिलाड़ी पहुँच रहे हैँ। इस मैच में खेलने से इन फुटबाल खिलाड़ियों का अपने खेल पर आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस अवसर पर स्टार स्ट्राइकर्स फुटबॉल अकादमी के अंडर 13 के आत्मविश्वास से भरे प्रमुख खिलाड़ी रेहान खान से पत्रकारों ने पूछा आप इस मैच को खेलने जा रहे हैँ तो क्या आपको डर लग रहा है इस सवाल पर तत्परता से जबाब देते हुए कहा डर किस बात का हम जिस भी पोजीशन पर होंगे उसे याद किया जाएगा, इसी विश्वास के साथ खेलने के लिए पूरी टीम जा रही है। इसलिए हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

एमिटी यूनिवर्सिटी में 'हस्ताक्षर' राष्ट्रीय मीडिया व एनीमेशन फेस्टिवल

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। एमिटी स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन, एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान ने राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल द्वारा समर्थित दो दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया और एनीमेशन फेस्टिवल, 'हस्ताक्षर' का आयोजन किया।  कार्यक्रम के तत्वावधान में राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव द्वारा समर्थित फिक्शन और नॉन-फिक्शन फिल्म, एनीमेशन फिल्म फेस्टिवल सहित 17 से अधिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ | कैनन लाइट पेंटिंग- फोटोग्राफी वर्कशॉप, सन डाउनर्स कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे | इस आयोजन में तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित देश भर से 260 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं।  प्रो. (डॉ.) अमित जैन कुलपति, एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान ने कहा कि यह कार्यक्रम रचनात्मकता, नवीनता और प्रतिभा का उत्सव हैं । प्रो. जी.के. असेरी, प्रो वाइस चांसलर एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम क्लासरूम और प्रैक्टिकल लर्निंग के अंतर को ख़त्म करती हैं | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. सुधि राजीव, कुलपति, हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विवि, जयपु...

हस्तशिल्प आर्टीजंस के प्रमोशन हेतु हुआ फ्लो जयपुर चैप्टर का ' जयपुर आर्ट फेयर

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। कला, संस्कृति और रचनात्मकता का उत्सव मनाने के लिए फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन (फ्लो) जयपुर चैप्टर द्वारा 'जयपुर आर्ट फेयर' का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में शनिवार से शुरू हुए दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन महाराज कुमार डॉ. लक्ष्यराज सिंह ऑफ मेवाड़ ने किया। इस अवसर पर फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन जयपुर चैप्टर की चेयरपर्सन रघुश्री पोद्दार ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह ऑफ मेवाड़ के साथ 'प्रिजर्वेशन ऑफ हेरिटेज आर्ट एंड कल्चर इन उदयपुर' विषय पर 'द लिगेसी एंड डायनेस्टी ऑफ द ग्रेट किंग - महाराणा प्रताप' पर एक इंटरैक्टिव टॉक का संचालन किया। अपने संबोधन में 8 बार के प्रतिष्ठित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक मेवाड़ के डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने विरासत, कला और संस्कृति के संरक्षण के लिए अपने परिवार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। अपनी महान वंशावली और महाराणा सांगा, महाराणा प्रताप और बप्पा रावल जैसे दिग्गजों के वंशज होने के बावजूद उन्होंने विनम्रतापूर्वक 'रॉयल्टी' के लेबल को अस्वीकार कर दिया। मुख्य अतिथि ने बाद में जयपुर आर्ट फेयर का अवलोकन किया ...