एमिटी यूनिवर्सिटी में 'हस्ताक्षर' राष्ट्रीय मीडिया व एनीमेशन फेस्टिवल

० आशा पटेल ० 
जयपुर। एमिटी स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन, एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान ने राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल द्वारा समर्थित दो दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया और एनीमेशन फेस्टिवल, 'हस्ताक्षर' का आयोजन किया।  कार्यक्रम के तत्वावधान में राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव द्वारा समर्थित फिक्शन और नॉन-फिक्शन फिल्म, एनीमेशन फिल्म फेस्टिवल सहित 17 से अधिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ | कैनन लाइट पेंटिंग- फोटोग्राफी वर्कशॉप, सन डाउनर्स कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे | इस आयोजन में तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित देश भर से 260 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं।
 प्रो. (डॉ.) अमित जैन कुलपति, एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान ने कहा कि यह कार्यक्रम रचनात्मकता, नवीनता और प्रतिभा का उत्सव हैं । प्रो. जी.के. असेरी, प्रो वाइस चांसलर एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम क्लासरूम और प्रैक्टिकल लर्निंग के अंतर को ख़त्म करती हैं | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. सुधि राजीव, कुलपति, हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विवि, जयपुर और विशिष्ट अतिथि सोमेंद्र हर्ष, निदेशक, राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल उपस्थित हुए । प्रसिद्ध रेडियो आरजे शिवांगी और एफएम तड़का के आरजे सूफी का भी स्वागत किया गया।

प्रो. सुधी राजीव ने रचनात्मकता को बढ़ावा देने और छात्रों को मीडिया और एनीमेशन में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करने के लिए यूनिवर्सिटी के समर्पण की सराहना की। सोमेंद्र हर्ष ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की युवाओं में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने का ये उत्तम मंच हैं और राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान के बीच भविष्य की परियोजनाओं में सहयोग का प्रस्ताव भी रखा | प्रो. जयति शर्मा, डायरेक्टर, एमिटी स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन और हस्ताक्षर-2024 की चेयरपर्सन ने बताया कि यह कार्यक्रम का आयोजन फिल्म, एनीमेशन, ग्राफ़िक डिजाइनिंग तथा मीडिया के विभिन्न पहलुओं पर रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया हैं |

फिल्म महोत्सव ने विजेताओं के लिए कई मूल्यवान अवसरों के द्वार खोले, जिसमें राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से वित्तीय सहायता की पेशकश भी शामिल हैं | कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ। श्री सोमेंद्र हर्ष, निदेशक, राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सुश्री अंशू हर्ष, संपादक, सिंपली जयपुर, ब्रिगेडियर गोविंद सिंह राठौड़, उप महानिदेशक, एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान, कृतेश अग्रवाल, संस्थापक, स्टाइल मैटर्स और प्रो जयति शर्मा, निदेशक, एमिटी स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन ने प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत