संदेश

SOUTH DELHI LOK SABHA CANDIDATE लोगों ने सही राम को विजय बनाने का लिया स...

चित्र

फिजिक्स वाला ने टेक-इनेबल्ड ऑफ़लाइन विद्यापीठ सेंटर किया लॉन्च

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । फिजिक्स वाला (पीडब्लू) ने जयपुर में अपना तीसरा टेक-इनेबल्ड ऑफ़लाइन विद्यापीठ सेंटर शुरू किया है। इस सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर रितेश अग्रवाल - रीजनल एकेडेमिक हेड; चंद्रेश अथवानी - रीजनल बिज़नेस हेड, अजय सोनी - बिज़नेस हेड जयपुर; और अनुराग पारीक - सेंटर हेड जयपुर उपस्थित थे। इस पीडब्लू जयपुर विद्यापीठ सेंटर में अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ 08 टेक-इनेबल्ड क्लासरूम हैं, जहाँ नीट, जेईई और फाउंडेशन के विद्यार्थियों को अध्ययन का सकारात्मक वातावरण मिलता है। शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 के लिए यहाँ विद्यार्थियों को 30% की विशेष छूट दी जा रही है। पीडब्लू द्वारा भारत में लगभग 79 टेक इनेबल्ड विद्यापीठ सेंटर खोले जा चुके हैं। यह पिछले दो सालों में तीसरे सबसे बड़े ऑफ़लाइन नेटवर्क के साथ सबसे तेजी से बढ़ती हुई एडटेक कंपनी बनकर उभरा है, जहाँ 2 लाख से ज़्यादा विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। ये सेंटर जेईई/ नीट की तैयारी करने में मदद करते हैं। पीडब्लू ऑफ़लाइन विद्यापीठ सेंटर में विद्यार्थियों को अध्ययन रिकॉर्ड किए गए लेक्चर्स, एनसीईआरटी की किताबों, ऑफ़लाइन डाउट सॉल्विंग...

एमएआई लैब्स ने मायावर्स को लॉन्च किया,इमर्सिव टेक्‍नोलॉजी से है बड़ी उम्‍मीद

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : अपनी नई, इमर्सिव और नियामक तकनीकों के लिए मशहूर तथा डीप टेक में अग्रणी, एमएआई लैब्‍स ने मायावर्स को लॉन्च करने की घोषणा की। यह आधुनिक इमर्सिव टेक प्लेटफॉर्म एआई से लैस है और इसे डिजिटल क्षेत्र में ह्यूमन इंटरैक्शन और रचनात्मकता के लिए बनाया गया है। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले लोगों को वर्चुअल वर्ल्ड में डूबने का बेमिसाल मौका मिलता है।  यह इमर्सिव टेक प्लेटफॉर्म एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। अनुमान है कि कंज्‍यूमर एवं एंटरप्राइज ऐप्‍लीकेशंस से 2030 तक 5 ट्रिलियन डॉलर का राजस्व प्राप्त होगा। इस प्लेटफॉर्म में काफी निवेश पहले ही हो चुका है। यह प्लेटफॉर्म कॉमर्शियल के साथ ही व्‍यक्तिगत क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए तैयार है। इससे हमारी जिंदगी पर काफी प्रभाव पड़ेगा। एमएआई लैब्‍स को दुनिया भर के निवेशकों का समर्थन प्राप्त है, जिन्होंने अब तक 250 मिलियन के मूल्यांकन पर 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। इसके अलावा अगले 50 मिलियन का निवेश 500 मिलियन डॉलर के मूल्यांकन पर जुटाया जा रहा है। एमएआई लैब के लीड आर्किटेक्ट और विज़नरी...

सैकड़ो लोगों ने सहीराम को विजय बनाने का लिया संकल्प

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। पालम विधानसभा, स्थित द्वारका सेक्टर सात के अंबेडकर भवन में इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी सही राम पहलवान के समर्थन में उनके पुत्र विक्रम ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान क्षेत्रीय नागरिकों, गांवों के प्रधानों तथा संस्थाओं के प्रमुखों ने सही राम पहलवान के समर्थन में अपना मत देने की घोषणा की और सभी से निवेदन किया की सही राम पहलवान को भारी मतों से विजयी बनाए जिससे क्षेत्र एवम देश का विकास हो पालम गांव 360 जुलाए समाज के प्रधान राम सिंह, वाल्मीकि समाज के प्रधान नरेश कुमार, अंबेडकर भवन के प्रधान कृष्ण कुमार ने इंडिया गठबंधन के सांसद प्रत्याशी सही राम पहलवान के प्रतिनिधि सुपुत्र विक्रम  का स्वागत पगड़ी पहना कर किया और कहा कि यह जीत की पगड़ी पालम विधानसभा की तरफ से है। समाजसेवी, पालम गांव निवासी, फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन एवम राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि सही राम को नोटो से नहीं वोटों से तोलकर पालम की जनता संसद भेजेगी।  उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव देश के संविधान तथा...

द बॉडी शॉप के विटामिन ‘सी’ कलेक्‍शन से इस गर्मी पाएं कोमल और चमकदार त्‍वचा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली - द बॉडी शॉप की विटामिन ‘सी’ रेंज त्‍वचा के हर प्रकार के लिये है और इसमें ग्‍लो रिवीलिंग सीरम से लेकर ग्‍लो बूस्टिंग मॉइश्‍चराइजर और आई ग्‍लो सीरम तक सारे उत्‍पाद हैं   आखिरकार गर्मी आ चुकी है। हो सकता है‍ कि ठंडी हवाओं और काले आसमान से धूप कुछ राहत दे। लेकिन वही धूप आपकी त्‍वचा को डीहाइड्रेट और रूखा बनाकर उसे समय से पहले ही बूढ़ा भी बना सकती है। इसलिये जब मौसम बदलता है, तब त्‍वचा की देखभाल में भी बदलाव होना चाहिये।  आपके डेली रुटीन में एक इंग्रेडियेन्‍ट जरूर होना चाहिये और वह है विटामिन ‘सी’। द बॉडी शॉप ब्रिटेन का एक इंटरनेशनल एथिकल ब्‍यूटी ब्राण्‍ड है, जिसके पास विटामिन ‘सी’ से संपन्‍न उत्‍पादों का एक बड़ा कलेक्‍शन है। इन उत्‍पादों की सामग्रियों को प्राकृतिक रूप से प्राप्‍त किया गया है, ताकि आपकी त्‍वचा गर्मियों में भी कोमल और चमकदार बनी रहे। विटामिन ‘सी’ एक शक्तिशाली एंटीऑक्‍सीडेंट है। यह त्‍वचा को समय से पहले बूढ़ा बनाने वाले घातक एजेंट्स, यानि फ्री रेडिकल्‍स से लड़ता है और चमकदार रंगत पाने में मदद करता है। इसके कारण महीन रेखाएं और झुर्...

एआईसीटीई और स्किलेबल ने 10 लाख स्टूडेंट्स का स्किल बढ़ाने के लिए लॉन्च किया ‘संबाव’

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : स्किलेबल ने महत्‍वपूर्ण पहल- संबाव (बिजनेस-टू-एकेडमिक वेंचर्स के लिए स्किलेबल का एकेडमिक मॉडल) की शुरुआत की है। इसके लिए उन्होंने, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के साथ साझेदारी की है। यह एक अनूठा प्रोग्राम है, जिसे शैक्षणिक और उद्योग के बीच के अंतर को दूर करने के लिए तकनीकी शिक्षा को नए रूप में पेश किया गया है। इससे एक ऐसा कार्यबल तैयार हो रहा है जोकि सैद्धांतिक अवधारणाओं का वास्तविक दुनिया में इस्तेमाल करने में दक्ष है। संबाव के मूल में अनूठा शिक्षा विज्ञान निहित है जोकि कठोर शैक्षणिक सिद्धांतों को व्यावहारिक, प्रायोगिक रूप से सीखने के रोमांच के साथ बड़े ही सहजता के साथ सामंजस्य बिठाता है। इससे स्टूडेंट्स एक बेहद ही बदलावकारी सफर की शुरुआत करेंगे और पेशेवर क्षेत्र में सामने आने वाली जटिलताओं और चुनौतियों के मद्देनजर सटीकता से तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ेंगे। यह तरीका उद्योग के दिग्गजों द्वारा दिया गया है, जिससे अत्याधुनिक तकनीकों और वास्तविक जीवन में उनके इस्तेमाल करने की गहन समझ विकसित होती है। दुनिया ...

इस्कॉन का “महा प्रसाद” अब ओएनडीसी नेटवर्क पर उपलब्ध

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) का “महा प्रसाद” अब ओएनडीसी नेटवर्क पर ऑर्डर करने के लिए उपलब्ध है। शिपरॉकेट से सहयोग करके, इस्कॉन का लक्ष्य देश भर के भक्तों और साधकों तक महाप्रसाद के आध्यात्मिक अनुभव का विस्तार करना है।  इस्कॉन का महाप्रसाद ओएनडीसी नेटवर्क पर उपलब्ध है, यह नेटवर्क द्वारा शुरू की गई एक अनूठी पेशकश को दर्शाता है। इसके साथ, इस्कॉन का लक्ष्य आधुनिक दौर में आध्यात्मिक जुड़ाव की जड़ों को मजबूत करने के लिए तकनीक का उपयोग करके प्रसाद बांटने की अपनी पवित्र परंपरा का प्रसार करना है। शिपरॉकेट के मजबूत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और विशेषज्ञता से निर्बाध और विश्वसनीय डिलीवरी का अनुभव मिलेगी, जिससे श्रद्धालुओं को इस्कॉन के महाप्रसाद को उसी श्रद्धा और पवित्रता से प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी जैसा कि दुनिया भर के इस्कॉन मंदिरों में दिया जाता है।  ओएनडीसी के एमडी और सीईओ, टी. कोशी ने कहा, “ओएनडीसी नेटवर्क पर इस्कॉन का महाप्रसाद डिजिटल कॉमर्स के विकसित होते परिदृश्य का प्रमाण है, जहां पवित्र परंपराओं को आधुनिक सहूलियत से संयोजित...

पश्चिम दिल्ली के प्रत्याशी महाबल मिश्रा के पक्ष में अयोजित कार्यकर्ताओं की सभा

चित्र
० आशा पटेल ०  नयी दिल्ली - पश्चिम दिल्ली के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी महाबल मिश्रा के पक्ष में प्रोफ़ेसर नरेंद्र पांडेय , संतोष द्वारा अयोजित कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते प्रोफ़ेसर आनंद कुमार. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवम DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नरायण मिश्रा, मटियाला के विधायक गुलाब यादव एवम विधायक विनय मिश्रा ने संबोधित किया,  सभा का संचालन संतोष ने किया। सभा में कार्यकर्ताओं के समूह जिसमे एक बडी संख्या दिल्ली के अलग अलग विश्वविद्यालय के शिक्षकों की थी, अपार उत्साह था। सभा में मेजर हिमांशु सिंह, प्रो. प्रकाश नारायण, शशि शेखर सिंह, सुशील खन्ना, डा. विमलेंदु, आनंद प्रकाश, डॉ. संत प्रकाश समेत अनेकों अनेकों शिक्षक नेता एवम सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rajasthan पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी का बलिदान दिवस कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाया गया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी का बलिदान दिवस प्रदेशभर में कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी जिला व ब्लॉक कांग्रेस मुख्यालयों पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, पुष्पांजलि कार्यक्रम, फल वितरण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न धर्मगुरूओं ने धार्मिक ग्रन्थों का वाचन किया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में गिरिराज बालोदिया ने भजन प्रस्तुत किए, कारी अब्दुल रशीद ने कुरान की आयतों को पढ़ा, सरदार मनिन्दर बग्गा ने गुरूवाणी तथा फादर विजय पॉल ने बाईबल का पाठ किया। प्रार्थना सभा के पश्चात् सभी कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गाँधी सभागार में स्थित स्व. राजीव गाँधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आधुनिक भारत के महान स्वप्नदर्शी स्व. राजीव गाँधी को श्रृद्धांजलि दी। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ललित तूनवाल, महासचिव रामसिंह कस्वा, जसवंत गुर्जर, स्वर्णिम चतुर्वेदी, आर. सी. चौधरी, पूसारा...

आठ विभूतियों को "बिहारी लाल स्मृति सर्वोदय सम्मान"

चित्र
० आशा पटेल ०  बूढ़ा केदारनाथ। उत्तराखंड की प्रसिद्ध सर्वोदयी संस्था लोक जीवन विकास भारती में 8 विभूतियों को बिहारी लाल स्मृति सर्वोदय सम्मान प्रदान किया गया। प्रसिद्ध समाजसेवी बिहारी लाल सन् 2021 में स्वर्गवास हो गए थे। उनकी याद में हर वर्ष समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जा रहा है।  बिहारी लाल स्मृति सर्वोदय सम्मान प्राप्त करने वाले विभूतियां में विष्णु प्रसाद सेमवाल को उत्तराखंड की आध्यात्मिक एवं गौरवपूर्ण संस्कृति के प्रवक्ता और पर्यावरण संरक्षण के लिए सम्मानित किया गया है। शंभू शरण रतूड़ी को देश- विदेश में पर्वतीय क्षेत्र की पहचान, संस्कृति, जनसेवा के लिए, महेंद्र प्रसाद नाथ को सर्वोदय विचार एवं बुनियादी शिक्षक की भूमिका, हिम्मत सिंह रौतेला को सामाजिक समरसता ,भाईचारा और शिक्षक जयप्रकाश कृथ्वाल को मिड डे मील में पहाड़ी खानपान, शिक्षा एवं आजीविका सुधार के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य जयप्रकाश कोटियाल को बच्चों और शिक्षकों के बीच अनुशासन और सर्वोत्तम शिक्षक, भूपेंद्र सिंह नेगी को पौराणिक संस्कृति, धरोहर संरक्षण और मजबूत युवा नेतृत्व के लिए और ...