Rajasthan पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी का बलिदान दिवस कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाया गया

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी का बलिदान दिवस प्रदेशभर में कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी जिला व ब्लॉक कांग्रेस मुख्यालयों पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, पुष्पांजलि कार्यक्रम, फल वितरण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न धर्मगुरूओं ने धार्मिक ग्रन्थों का वाचन किया।
सर्वधर्म प्रार्थना सभा में गिरिराज बालोदिया ने भजन प्रस्तुत किए, कारी अब्दुल रशीद ने कुरान की आयतों को पढ़ा, सरदार मनिन्दर बग्गा ने गुरूवाणी तथा फादर विजय पॉल ने बाईबल का पाठ किया। प्रार्थना सभा के पश्चात् सभी कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गाँधी सभागार में स्थित स्व. राजीव गाँधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आधुनिक भारत के महान स्वप्नदर्शी स्व. राजीव गाँधी को श्रृद्धांजलि दी।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ललित तूनवाल, महासचिव रामसिंह कस्वा, जसवंत गुर्जर, स्वर्णिम चतुर्वेदी, आर. सी. चौधरी, पूसाराम गोदारा, देशराज मीणा, सचिव अय्यूब खान, ताराचंद सैनी, भूराराम सिरवी, सूरज बागड़ा, अनीता मीणा, श्रीमती तारा बेनीवाल, रघुवीर सिंह राठौड़, पूर्व सांसद अश्कअली टाक, पूर्व विधायक नवरंग सिंह, कर्णसिंह राठौड़, डॉ. अर्चना शर्मा, मुमताज मसीह, पुखराज पाराशर, डॉ. खानू खाँ बुधवाली, आर. आर. तिवाड़ी, 

रामसिंह राव, राजेन्द्र यादव, मंजू शर्मा, महावीर सिंह राजपुरोहित, सत्येन्द्र भारद्वाज, कैलाश सोयल, कुलदीप पूनियां, हरसहाय यादव, शंकरलाल मीणा, जयकिशन, राजेश कटारा, पंकज दाधीच, सुनील आमेरिया, शरीफ खान, भीमराज जाखड़, प्रद्युम्न सिंह, राजेश अत्री, आनन्द व्यास, हरेन्द्रपाल सिंह जादौन, राजेन्द्र शर्मा, दीपक धीर, सी. एल. यादव, बी. एम. मिश्रा, दिनेश गुप्ता, राजेश पाण्डे, राजेन्द्र सोनी, राजेन्द्र सैन, सीताराम नेहरू, लादूराम बैरवा, राधाकिशन जांगिड़, श्रीमती अरूणा गौड़, राजू सैनी, असगर, जगदीश शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत