इस्कॉन का “महा प्रसाद” अब ओएनडीसी नेटवर्क पर उपलब्ध

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) का “महा प्रसाद” अब ओएनडीसी नेटवर्क पर ऑर्डर करने के लिए उपलब्ध है। शिपरॉकेट से सहयोग करके, इस्कॉन का लक्ष्य देश भर के भक्तों और साधकों तक महाप्रसाद के आध्यात्मिक अनुभव का विस्तार करना है।

 इस्कॉन का महाप्रसाद ओएनडीसी नेटवर्क पर उपलब्ध है, यह नेटवर्क द्वारा शुरू की गई एक अनूठी पेशकश को दर्शाता है। इसके साथ, इस्कॉन का लक्ष्य आधुनिक दौर में आध्यात्मिक जुड़ाव की जड़ों को मजबूत करने के लिए तकनीक का उपयोग करके प्रसाद बांटने की अपनी पवित्र परंपरा का प्रसार करना है। शिपरॉकेट के मजबूत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और विशेषज्ञता से निर्बाध और विश्वसनीय डिलीवरी का अनुभव मिलेगी, जिससे श्रद्धालुओं को इस्कॉन के महाप्रसाद को उसी श्रद्धा और पवित्रता से प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी जैसा कि दुनिया भर के इस्कॉन मंदिरों में दिया जाता है।

 ओएनडीसी के एमडी और सीईओ, टी. कोशी ने कहा, “ओएनडीसी नेटवर्क पर इस्कॉन का महाप्रसाद डिजिटल कॉमर्स के विकसित होते परिदृश्य का प्रमाण है, जहां पवित्र परंपराओं को आधुनिक सहूलियत से संयोजित किया गया है। इस्कॉन के महाप्रसाद के दिव्य स्वाद का अनुभव करने के इच्छुक श्रद्धालु और साधक, अब आप इसे नेटवर्क के माध्यम से सीधे मंदिर से अपने घर में ऑर्डर कर सकते हैं।”

इस्कॉन के गौरंगा दास ने कहा, “प्रसादम हमें भीतर से बदलने वाला एक गुप्त हथियार है, जो ईर्ष्या, क्रोध और वासना की गांठों को बारीकी से खोल देता है। जिस तरह पेरासिटामोल चुपचाप हमारे बुखार को ठीक करता है, वैसे ही प्रसादम भी चुपचाप अपना जादू दिखाता है, और धीरे-धीरे हमारे मन की बीमारियों को खत्म करता है। भौतिकवादी धारणा की दुनिया में, प्रसादम आहार और औषधि दोनों की तरह काम करते हुए, चुपचाप हमें आंतरिक शांति और संतुष्टि की ओर ले जाता है।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार