संदेश
सचिन पायलट ने कहा राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने से विपक्ष में ऊर्जा का संचार
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर । सचिन पायलट अपने आवास पर मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी का प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को नामांकित किया है। नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने से न केवल कांग्रेस से बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बल्कि पूरा इंडिया अलाइंस में ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होनें कहा कि राहुल गांधी ने लगातार चुनौती दी है । लोगों की आवाज बने हैं संसद के अंदर और संसद के बाहर राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने हैं तो विपक्ष की उम्मीदें बढी है। लाखों करोड़ों लोग जिन्होंने लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए और संविधान को सुरक्षित रखने के लिए इंडिया अलाइंस को वोट डाला था, उनको उम्मीद बनी है कि अब राहुल गांधी सच की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने से न केवल कांग्रेस को ताकत मिलेगी बल्कि उस सोच को ताकत मिलेगी जो देश में अमन चैन, भाईचारा की बात करते हैं। इस सरकार का रवैया सही नही है । अबतक परंपरा यह है कि अगर स्पीकर बनता है तो डिप्टी स्पीकर विपक्ष का बनता है । हमारी सरकार के समय डिप्टी स्पीक...
उपनिवेशवाद के साये में भाषा विषय पर कराया ऐतिहासिक तथ्यों से रुबरु
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर । दर्शन प्रतिष्ठान, जयपुर एवं दर्शन विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के संयुक्त तत्त्वावधान में तृतीय श्री यशदेव शल्य स्मृति में उपनिवेशवाद के साये में भाषा' विषय पर व्याख्यान का आयोजन एच आर. डी. सी. भवन, राजस्थान विश्वविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे पत्रकार आचार्य अभय कुमार दुबे एवं सभापति डॉ. के. के. पाठक (आई.ए.एस.)। डॉ. अनुभव वार्षनेय, डॉ. मनीष सिनसिनवार, प्रोफेसर सर्वदमन मिश्र व प्रोफेसर राजवीर सिंह शेखावत ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रोफेसर सर्वदमन मिश्र ने अतिथियों का परिचय दिया। डॉ. कमलनयन ने अपने विषय प्रवेश व स्वागत भाषण में उपनिवेशवाद और भाषा के सम्बन्ध में भूमिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता आचार्य अभय कुमार दुबे ने अपने व्याख्यान में ऐतिहासिक सन्दर्भों के साथ विषय को विस्तार से स्पष्ट किया। उन्होने यह स्थापित किया कि किस प्रकार हम अपने व्यवहार और विचार में उपनिवेशन से ग्रस्त हैं। हमें स्वयं को अपनी दृष्टि से देखने के लिए औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर आना होगा। दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अरविन्द ...
जे पी ने देश के नव निर्माण को नयी दिशा दी--शिव प्रताप शुक्ल
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली - लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र द्वारा आयोजित समारोह का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया। शुक्ल ने जे पी को देश के नव निर्माण के महान योद्धा की संज्ञा दी और कहा कि आज उन्हीं के संघर्ष का प्रतिफल है कि देश में लोकतंत्र जीवित है और हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस सबके लिए सत्तर के दशक में देश के नव निर्माण आंदोलन में उनकी भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता। उनका देश की आजादी और बाद में उसके स्थायित्व के लिए उनका संघर्ष देश के इतिहास में स्वर्णाच्छरों में अंकित रहेगा। लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र द्वारा आयोजित लोकनायक की स्मृति में बीते दशकों से किये जा रहे कार्यक्रम प्रशंसनीय हैं और उसके द्वारा उनकी स्मृति को संजोये रखने का प्रयास स्तुतियोग्य है। उन्होंने कहा कि जे पी ने नैतिक राजनीति की हमेशा वकालत की। आज आधी सदी के बाद इस पर विचार करना समय की मांग है और बेहद जरूरी भी है। असलियत तो यह है कि जेपी स्वप्नजीवी नहीं थे। वह सार्थक विचार करने वाले व्यक्ति थे। आज संपूर्ण क्र...
Delhi आपातकाल विभीषिका दिवस एवं 1974 जेपी आंदोलन स्वर्ण जयंती समारोह
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Parliamentary Opposition Leader राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रुवा द्वारा हुआ मानसिक स्वास्थ्य पर टॉक शो
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर । राजस्थान विश्वविद्यालय महिला संस्था रूवा द्वारा संचालित इंटर्नशिप ट्रेनिंग कार्यक्रम के तहत मेडिकल एवं हैल्थ प्रकोष्ठ ,रूवा द्वारा डॉ मालती गुप्ता, पूर्व विभागाध्यक्ष, प्लास्टिक सर्जरी, सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज एवं कन्वेनर, रूवा, मेडिकल एवं हैल्थ प्रकोष्ठ, के निर्देशन में pucl तथा अन्य संस्थाओं के इन्टर्नस के लिए मानसिक स्वास्थ्य विषय के संदर्भ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। सर्वप्रथम इन्टर्नस को आदर्श नगर स्थित सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के साइकियाट्रिक सेंटर की विजिट के लिए ले जाया गया। जहां प्रोफेसर डॉ ललित बत्रा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एवं प्रोफेसर डॉ गुंजन सोलंकी की टीम के सदस्यों ने एक साइकियाट्रिक केंद्र के संचालन, एवं विभिन्न गतिविधियों के विषय में जानकारी उपलब्ध करवाई। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ अनामिका पापड़ीवाल शहर की प्रसिद्ध साइकोथैरेपिस्ट एवं काउन्सलर ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता विषय पर इन्टर्नस को संबोधित किया तथा उनके द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। डॉ अनामिका ने बढ़ते हुए आत्महत्या के केसों पर चिंता जतात...
हरिदेव जोशी विवि का दीक्षांत समारोह 29 जून को
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर । हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय (एचजेयू) का द्वितीय दीक्षांत समारोह 29 जून को आयोजित किया जाएगा। इसी दिन विश्वविद्यालय के दहमीकलां स्थित नवनिर्मित परिसर का वर्चुअल लोकार्पण भी किया जाएगा। जेएलएन मार्ग स्थित आर.ए. पोदार इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के सभागार में आयोजित होने वाले इस समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कलराज मिश्र करेंगे। उप-मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के 94 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। साथ ही प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 6 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले कुल 18 विद्यार्थियों को वरीयता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। बीए-जेएमसी का यह पहला बैच पासआउट होगा जिसके 29 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। कुलपति प्रो. सुधि राजीव ने बताया कि वर्तमान में विश्वविद्यालय में 5 विभाग हैं, जिनमें मीडिया अध्ययन, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया...
लोकतंत्र सेनानियों ने अपने त्याग और संघर्ष से बचाया लोकतंत्र - मुख्यमंत्री
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर । आपातकाल के दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए। प्रेस पर सेंसरशिप लागू की गई, राजनीतिक विरोधियों को बिना मुकदमे के जेल में डाल दिया गया और कई प्रकार की नागरिक स्वतंत्रताएं प्रतिबंधित कर दी गई। श्री शर्मा ने कहा कि विरोध प्रदर्शनों को भी बल पूर्वक दबाया गया। लाठी चार्ज, गिरफ्तारियां और यातनाएं देने जैसे काम किए गए। मगर लोकतंत्र के रखवालों ने अपने संघर्ष को जारी रखा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में आपातकाल एक काली रात के रूप में जाना जाता है। 25 जून, 1975 को तत्कालीन सरकार ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का दम घोट दिया था। ये आपातकाल 21 माह तक चला और भारतीय लोकतंत्र पर कभी न मिटने वाला धब्बा छोड़कर चला गया। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित मीसा बंदी लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के उस कठिन दौर में लोकतंत्र सेनानियों ने अपने अदम्य साहस और संघर्ष के साथ लोकतंत्र की ज्योति को प्रज्वलित रखा। इन महान विभूतियों ने निरंकुश सत्ता के विरूद्ध संघर्ष किया, जेल की य...
वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत जे पी सेनानी सम्मान से सम्मानित
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार, पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत को दिल्ली में जे पी आंदोलन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर लोकनायक जय प्रकाश अंतरराष्ट्रिय अध्ययन विकास केन्द्र द्वारा आयोजित संपूर्ण क्रांति आंदोलन महोत्सव में जे पी सेनानी सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रावत को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रदान किया। इनके अलावा प्रमुख आंदोलन कर्मी रघुपति, कुमार अनुपम, पूर्व मंत्री बिहार श्याम रजक, प्रसिद्ध समाजवादी श्याम गंभीर एवं वरिष्ठ गांधीवादी एवं महात्मा गांधी स्मारक ट्रस्ट बाराबंकी के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा भी जे पी सेनानी सम्मान से सम्मानित किये गये । इस अवसर पर केन्द्रीय तिब्बती प्रशासन के पूर्व प्रधानमंत्री प्रोफेसर समदोंग रिनपोछे, प्रख्यात विचारक रघु ठाकुर, पद्मश्री विमल कुमार जैन एवं उमाशंकर पाण्डेय, प्रख्यात पत्रकार के विक्रम राव एवं संतोष भारतीय, अखिल भारतीय संत समाज के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज, पूर्व डीजीपी आमोद कंठ, मेजर जनरल अनुज माथुर, रेजिडेंट कमिश्नर जे एण्ड के आई ए एस रश्मि सिंह, निदेशक सेंट्रल काटेज इंडस्ट्...