वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत जे पी सेनानी सम्मान से सम्मानित

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार, पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत को दिल्ली में जे पी आंदोलन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर लोकनायक जय प्रकाश अंतरराष्ट्रिय अध्ययन विकास केन्द्र द्वारा आयोजित संपूर्ण क्रांति आंदोलन महोत्सव में जे पी सेनानी सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रावत को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रदान किया। इनके अलावा प्रमुख आंदोलन कर्मी रघुपति,

 कुमार अनुपम, पूर्व मंत्री बिहार श्याम रजक, प्रसिद्ध समाजवादी श्याम गंभीर एवं वरिष्ठ गांधीवादी एवं महात्मा गांधी स्मारक ट्रस्ट बाराबंकी के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा भी जे पी सेनानी सम्मान से सम्मानित किये गये । इस अवसर पर केन्द्रीय तिब्बती प्रशासन के पूर्व प्रधानमंत्री प्रोफेसर समदोंग रिनपोछे, प्रख्यात विचारक रघु ठाकुर, पद्मश्री  विमल कुमार जैन एवं उमाशंकर पाण्डेय, प्रख्यात पत्रकार के विक्रम राव एवं  संतोष भारतीय, अखिल भारतीय संत समाज के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज, पूर्व डीजीपी आमोद कंठ, 

मेजर जनरल अनुज माथुर, रेजिडेंट कमिश्नर जे एण्ड के आई ए एस रश्मि सिंह, निदेशक सेंट्रल काटेज इंडस्ट्री कारपोरेशन मनोज लाल व नरकटिया गंज, बिहार की विधायक रश्मि वर्मा की विशेष रूप से उपस्थिति रही। इससे पूर्व विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रावत को ग्रेटर नौएडा स्थित एक्सपो मार्ट के विशाल सभागार में आयोजित वर्ल्ड इनवायरमेंट कान्फ्रेंस में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार