जे पी ने देश के नव निर्माण को नयी दिशा दी--शिव प्रताप शुक्ल

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र द्वारा आयोजित समारोह का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया। शुक्ल ने जे पी को देश के नव निर्माण के महान योद्धा की संज्ञा दी और कहा कि आज उन्हीं के संघर्ष का प्रतिफल है कि देश में लोकतंत्र जीवित है और हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस सबके लिए सत्तर के दशक में देश के नव निर्माण आंदोलन में उनकी भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता। उनका देश की आजादी और बाद में उसके स्थायित्व के लिए उनका संघर्ष देश के इतिहास में स्वर्णाच्छरों में अंकित रहेगा। 

लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र द्वारा आयोजित लोकनायक की स्मृति में बीते दशकों से किये जा रहे कार्यक्रम प्रशंसनीय हैं और उसके द्वारा उनकी स्मृति को संजोये रखने का प्रयास स्तुतियोग्य है।  उन्होंने कहा कि जे पी ने नैतिक राजनीति की हमेशा वकालत की। आज आधी सदी के बाद इस पर विचार करना समय की मांग है और बेहद जरूरी भी है। असलियत तो यह है कि जेपी स्वप्नजीवी नहीं थे। वह सार्थक विचार करने वाले व्यक्ति थे।

 आज संपूर्ण क्रांति को आधी सदी का समय बीत चुका है। उस आंदोलन में मैंने भी एक छात्र के रूप में हिस्सा लिया था और 19 महीने की जेल की यातना भी झेली। हकीकत तो यह है कि गुजरात से शुरू हुआ आंदोलन बाद में पूरे देश में फैल गया और उसके बाद देश से तानाशाह सरकार की विदाई हुयी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार