संदेश

मस्कुलोस्केलेटल सोसाइटी कॉन्फ्रेंस में जुटेंगे 21 देशों के 700 डॉक्टर्स

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर,| मस्कुलोस्केलेटल सोसाइटी कॉन्फ्रेंस का 12वां संस्करण 16 से 18 अगस्त तक जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होगा। अपनी तरह का यह देश का सबसे बड़ा सम्मेलन है जिसमें भारत, अमरीका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया समेत 21 देशों के 700 से अधिक मस्कुलोस्केलेटल इंटरवेंशनल एक्सपर्ट डॉक्टर हिस्सा लेंगे। इनमें 28 से अधिक इंटरनेशनल लेवल फैकल्टी शामिल हैं। कॉन्फ्रेंस में लेक्चर और वर्कशॉप के जरिए स्पोर्ट्स इंजरी, ज्वाइंट पेन, नर्व पेन आदि मस्कुलोस्केलेटल संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के डाइग्नोसिस और इलाज पर चर्चा होगी । मस्कुलोस्केलेटल सोसाइटी के ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. एम. पी. गोयल और डॉ. गौरव कान्त शर्मा, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी एवं डायरेक्टर, जयपुर इंस्टीट्यूट ऑफ पेन एंड स्पोर्ट्स इन्जुरीज़ ने बताया कि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. भीभू कल्याण नायक, निदेशक, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स साइंसेस, नई दिल्ली और विशिष्ट अतिथि डॉ. अब्दुल्ला अलरेमैथी, रेडियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ एमिरेट्स (दुबई) के अध्यक्ष शामिल होंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डॉ. एम. पी. गोयल ने बताया कि इस आयो...

भारतीय विधायकों ने अमेरिका में एनसीएसएल विधान शिखर सम्मेलन 2024 में की शिरकत

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली | वैश्विक विधायी संवाद और सहयोग हेतु एक ऐतिहासिक आयोजन में देश भर के विधायकों, एम.एल.सी.और राज्य विधानसभाओं के स्पीकरों सहित 50 भारतीय विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने लुइविल, केंटकी,अमरीका में नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ स्टेट लेजिस्लेचर (एन.सी.एस.एल.) के विधायी शिखर सम्मेलन में भाग लिया। यह दौरा राहुल वी. कराड और एन.सी.एस.एल. की एक पहल, नेशनल लेजिस्लेटर्स कॉन्फ्रेंस भारत के बीच सहयोग का एक हिस्सा थी। एन.सी.एस.एल. विधान शिखर सम्मेलन 2024 में भारत के प्रमुख विधायकों ने भाग लिया, उल्लेखनीय सहभागियों में ए.एन. शमसीर (केरल के अध्यक्ष), यू.टी. खादर फ़रीद (कर्नाटक के अध्यक्ष), थॉमस ए संगमा (मेघालय के अध्यक्ष), कुलतार सिंह संधवाँ (पंजाब के अध्यक्ष) और रुद्रप्पा मनप्पा लमानी (कर्नाटक के उपाध्यक्ष)शामिल थे। उनके अलावा दिल्ली से जरनैल सिंह, विशेष रवि और राजेश गुप्ता, उत्तर प्रदेश से संजय कुमार शर्मा,   धीरेंद्र सिंह और  दिलीप कुमार पांडे और पंजाब से डॉ. रवजोत सिंह, श्रीमती नीना मित्तल, सुखवीर सिंह,  अमृतपाल सिंह सिद्धू और श्रीमती जीवन ज्योत कौर सहित अन्य ...

देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न वी वी गिरि की जयंती मनाई

चित्र
०  संत कुमार गोस्वामी ०  पटना - देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर वी वी गिरि जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन बिहार विधान परिषद सभागार में आयोजित की गई  इस मौके पर इनके प्रतिमा पर लोगों द्वारा दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित की गई इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह थे इन्होंने वी वी गिरि के कार्यों को सराहना किए इन्होंने कहा रेल यूनियन के उस दौरान अध्यक्ष रहे सामाजिक सहकारिता से जुड़े रहे । बिहार के कई जिलों से गोस्वामी समाज के लोग इस आयोजन में सामिल हुवे । यह कार्यकर्म अखिल भारतीय गोस्वामी समाज के बैनर तले की गई । राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोरंजन गिरि के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित की गई बिहार सरकार के स्वास्थ्य कृषि मंत्री मगल पांडे बिहार विधान सभापति अवधेश नारायण सिंह राष्ट्रीय लोक जनता दल सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा पूर्व श्रम मंत्री सांसद दुलारचंद्र गोस्वामी बिहार आदि लोग मौजूद रहे गोस्वामी समाज गोस्वामी समाज कैसे आगे बढ़े इसको लेकर भी विभिन्न पहलुओं पर चर्चाओं का दौर चलता रहा । इस समाज के उत्थान के लिए अतिथियों द्वारा पह...

दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाहियों का भुगत रही खामियाजा दिल्ली की जनता : रणबीर सिंह सोलंकी

चित्र
 योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली: पालम विधानसभा स्थित मधु विहार, सी ब्लॉक के नगर निगम के स्कूल के आस पास की गलियों में सीवर व्यवस्थित तौर पर न डालने और सफाई ने होने से सड़को एवम घरों में भर रहा है पानी जिससे चारों तरफ अफरा तफरी मची हुई है। पानी का सुचारू निकास नही होने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया है। कुछ वर्ष पूर्व सरकार द्वारा सीवर डलवाया गया था जो पूरी तरह असफल है जिसकी कई बार जांच की मांग की गई लेकिन ठेकेदार एवम दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण कोई पुख्ता जांच नही हुई और इसका खामियाजा स्थानीय निवासी भुगत रहे है। जल भराव का एक मुख्य कारण है की सफाई कर्मी समय पर अच्छी तरह से सफाई नहीं करते और खाना पूर्ति कर के चले जाते है यहां तक बिना मशक्कत के गाद भी नहीं निकली जाती है। जो निकलते भी हैं उन्हें वहीं छोड़ भूल जाते है जो कई हफ्तों तक पड़ी रहती है और बारिश होने पर जाम उत्पन्न हो जाता है। मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि ऐसी स्थिति में भी संबंधित अधिकारी (ACE (M) 9) फोन नही उठाते है। सोलंकी ने दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य अभियंता (A...

बच्चों की अश्लील फिल्में देखने भर को आपराधिक कृत्य नहीं माना जा सकता

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली -मोबाइल फोन में बच्चों की अश्लील फिल्में और वीडियो डाउनलोड करने या देखने को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम या सूचना तकनीक अधिनियम के तहत आपराधिक कृत्य नहीं मानने के केरल हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एलायंस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ की अगुआई में न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला व न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा ने सुनवाई के दौरान मद्रास हाई कोर्ट के भी इसी तरह के एक फैसले का हवाला दिया जिसमें कहा गया था कि सिर्फ बच्चों की अश्लील फिल्में देखने भर को अपने आप में आपराधिक कृत्य नहीं माना जा सकता। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि मद्रास हाई कोर्ट के फैसले पर निर्णय सुरक्षित है और इसका केरल हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर भी असर पड़ेगा। लिहाजा याची को फैसले का इंतजार करना चाहिए। केरल हाई कोर्ट ने जून 2024 में 27 साल के सेबिन थामस को आरोपमुक्त कर दिया था जिसके मोबाइल फोन में बच्चों की अश्लील फिल्में पाई गई थीं। हाई कोर्ट ने कहा कि मोबाइल फोन मे...

Varanasi अन्याय के खिलाफ सौ दिवसीय सत्याग्रह का ऐलान

चित्र

ज्वैलर की दुनिया में लैब ग्रोन हीरों की बढ़ी माँग-राजू मंगोड़ीवाला

चित्र
० आशा पटेल ०  मुंबई । मुंबई में बॉम्बे एक्जीबिशन सेंटर इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी शो ( प्रीमियर 2024) के 40वें संस्करण व दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रत्न और आभूषण बी 2 बी शो का गत दिनों आयोजन किया गया । जिसमें विश्व भर के व्यापारी ज्वैलरी की ख़रीद फ़रोख़्त करते है। जयपुर ज्वैलर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व जस शो के को कन्वीनर राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि इस शो में जयपुर के ज्वैलर की बड़ी भूमिका रही । राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि आने वाला समय लैब ग्रोन डायमंड का होगा । हर घर डायमंड की मुहिम अब पूरे देश में चल पड़ी है क्योंकि दुनिया के सबसे बड़े लैब ग्रोन मैन्युफैक्चरर्स ग्रीन लैब ज्वैल्स के मालिक संकित पटेल व विपुल पटेल ने बताया कि अब हिंदुस्तान में भी लोग बहुत ही तेज़ी से लैब ग्रोन डायमंड ख़रीदने लगे हैं और अब बड़े घरों के लोगों ने भी इस लैब ग्रोन सीवीडी डायमंड की ख़रीददारी स्टार्ट कर दी है और अपना विश्वास मज़बूत किया है।आने वाला समय इसका मार्केट वृद्धि की ओर रहेगा क्योंकि आम पब्लिक के पंहुच में भी अब शॉ लेटर्स आ गया है।आम आदमी भी वन कैरट 2 कैरेट डायमंड आसानी से पहन सकेंगे क्योंकि रियल...

सीएमए में "इवॉल्विंग लैंडस्केप ऑफ इन्टरनल आडिट" पर सेमिनार

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | दी इन्स्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउन्टेन्ट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) के जयपुर चैप्टर व इन्स्टीट्यूट ऑफ इन्टरनल आडिटर्स (आईआईए) द्वारा "इवॉल्विंग लैंडस्केप ऑफ इन्टरनल आडिट" विषय पर सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में सीएमए आर.के. द्विवेदी, डाइरेक्टर फाइनेन्स, बीएचईएल, मुख्य अतिथि व सुश्री सना बकाई, प्रेसीडेन्ट, इन्स्टीट्यूट ऑफ इन्टरनल आडिट, देहली ब्रांच विशिष्ट अतिथी के रूप में उपस्थित रहे। सेमीनार के प्रथम सैशन में मुख्य वक्ता निखिल कोचर, आईआईए ने "इवॉल्विंग लैंडस्केप ऑफ इन्टरनल आडिट" विषय पर विस्तार से चर्चा की।  सेमीनार के दूसरे सैशन मे "रैड फ्लेग्स इन मेन्युफेक्चरिंग इंडस्ट्री एण्ड प्रोक्योरमेंट फंक्शन" विषय पर चर्चा में सीएमए स्वपनिल भंडारी, पूर्व चेयरमैन जयपुर चैप्टर, सीएमए विकास कुमावत, सीएफओ, डेरेवाला इन्डस्ट्रीज व गौरव भाटिया, आईआईए इंडिया ने भाग लिया। इस चर्चा का संचालन अपूर्व माथुर, प्रेसीडेन्ट, इन्स्टीट्यूट ऑफ इन्टरनल आडिट द्वारा किया गया। सेमीनार का संचालन सीएमए पूर्णिमा गोयल, सैक्रेटरी, जयपुर द्वारा किया गया। सेमीनार में चैप्...

अर्पित काला 'द ब्राइट टैलेंट्स इन 40 अंडर 40' अवॉर्ड से सम्मानित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जयपुर के अर्पित काला को मुंबई में आयोजित जेम्स और ज्वैलरी B2B शो, इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी शो के 40वें संस्करण में “द ब्राइट टैलेंट्स इन 40 अंडर 40!” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवॉर्ड जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल द्वारा ज्वैलरी इंडस्ट्री पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए प्रदान किया गया। अर्पित काला इंडियन ज्वैलर मैग्जीन के एसोसिएट एडिटर और कोट्योर इंडिया ज्वैलरी शो के आयोजक भी हैं। अर्पित ने वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के सचिन जैन और इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी शो, मुंबई के संयोजक, नीरव भंसाली द्वारा यह सम्मान प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "यह मेरे लिए ही नहीं बल्कि पूरे जयपुर जेम एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री के लिए गर्व का क्षण है। जयपुर के रत्न और आभूषण देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। हमारा उद्योग निरंतर विकास कर रहा है और कई सकारात्मक बदलावों के साथ हम ऐसे ही आगे बढ़ते रहेंगे। गौरतलब है कि जेम एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री के युवा और प्रतिभाशाली लोगों में से एक अर्पित, प्रेरक एवं संचालक के रूप में इस इंडस्ट्री के परिदृश्य को ब...

विनोबा जयंती 11 सितंबर से सौ दिवसीय सत्याग्रह का ऐलान

चित्र
० आशा पटेल ०  वाराणसी। वाराणसी जिला एवं रेल प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने एक वर्ष पूर्व गांधी विचार की राष्ट्रीय शीर्ष संस्था सर्व सेवा संघ परिसर पर जबरन कब्जा करके भवनों को ध्वस्त कर दिया था। इस मनमाने, अनैतिक व विधि विरुद्ध अन्याय के खिलाफ़ चले लम्बे आन्दोलन के बाद एक बार फिर गांधीजनों द्वारा विरासत को बचाने की आवाज़ बुलन्द की गई। इसके लिए सर्व सेवा संघ और लोकतांत्रिक राष्ट्रनिर्माण अभियान द्वारा आयोजन किया गया और सर्व सेवा संघ के गेट पर अन्याय के विरुद्ध न्याय के दीप जलाये गए। पिछले दिनों सर्व सेवा संघ द्वारा 22 जुलाई एवं 05 अगस्त को राष्ट्रपति के नाम लिखे ज्ञापन के जरिए मांग की गई है कि विशेष न्यायिक समिति गठित कर प्रकरण में प्रशासनिक कार्रवाई और शासकीय रवैये की यथाशीघ्र निष्पक्ष जांच की जाए। दोषियों को दण्डित किया जाये। ऐतिहासिक विरासत को वापस लौटाया जाये। नुकसान की क्षतिपूर्ति की जाये; ताकि विनोवा-जे पी की इस राष्ट्रीय महत्त्व की विरासत (हेरिटेज) का पुननिर्माण व पुनः संचालन यथाशीघ्र सम्भव हो सके। हाल में ही सर्व सेवा संघ का एक प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली पहुंचकर चुने हुए जनप्रतिन...