अर्पित काला 'द ब्राइट टैलेंट्स इन 40 अंडर 40' अवॉर्ड से सम्मानित

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जयपुर के अर्पित काला को मुंबई में आयोजित जेम्स और ज्वैलरी B2B शो, इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी शो के 40वें संस्करण में “द ब्राइट टैलेंट्स इन 40 अंडर 40!” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवॉर्ड जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल द्वारा ज्वैलरी इंडस्ट्री पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए प्रदान किया गया। अर्पित काला इंडियन ज्वैलर मैग्जीन के एसोसिएट एडिटर और कोट्योर इंडिया ज्वैलरी शो के आयोजक भी हैं।

अर्पित ने वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के सचिन जैन और इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी शो, मुंबई के संयोजक, नीरव भंसाली द्वारा यह सम्मान प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "यह मेरे लिए ही नहीं बल्कि पूरे जयपुर जेम एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री के लिए गर्व का क्षण है। जयपुर के रत्न और आभूषण देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। हमारा उद्योग निरंतर विकास कर रहा है और कई सकारात्मक बदलावों के साथ हम ऐसे ही आगे बढ़ते रहेंगे। गौरतलब है कि जेम एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री के युवा और प्रतिभाशाली लोगों में से एक अर्पित, प्रेरक एवं संचालक के रूप में इस इंडस्ट्री के परिदृश्य को बदलने के साथ-साथ एक सकारात्मक बदलाव भी लाने का कार्य कर रहे हैं।

इस प्रतिष्ठत कार्यक्रम IIJS प्रीमियर - 40 अंडर 40 - में ज्वैलरी उद्योग के भविष्य पर प्रकाश डाला गया तथा विनिर्माण से लेकर डिजाइन और मीडिया तक, क्षेत्र के हर पहलू में नवाचार और समर्पण का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में उन सभी उभरती युवा प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जो न केवल उद्योग की विरासत को संरक्षित कर रहे हैं, बल्कि अपने अभिनव दृष्टिकोण से इसे उज्ज्वल भविष्य की ओर भी ले जा रहे हैं। जिससे यह सुनिश्चित होगा कि आभूषण उद्योग निरंतर विकसित और मजबूत हो रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड