सीएमए में "इवॉल्विंग लैंडस्केप ऑफ इन्टरनल आडिट" पर सेमिनार

० आशा पटेल ० 
जयपुर | दी इन्स्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउन्टेन्ट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) के जयपुर चैप्टर व इन्स्टीट्यूट ऑफ इन्टरनल आडिटर्स (आईआईए) द्वारा "इवॉल्विंग लैंडस्केप ऑफ इन्टरनल आडिट" विषय पर सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में सीएमए आर.के. द्विवेदी, डाइरेक्टर फाइनेन्स, बीएचईएल, मुख्य अतिथि व सुश्री सना बकाई, प्रेसीडेन्ट, इन्स्टीट्यूट ऑफ इन्टरनल आडिट, देहली ब्रांच विशिष्ट अतिथी के रूप में उपस्थित रहे। सेमीनार के प्रथम सैशन में मुख्य वक्ता निखिल कोचर, आईआईए ने "इवॉल्विंग लैंडस्केप ऑफ इन्टरनल आडिट" विषय पर विस्तार से चर्चा की।

 सेमीनार के दूसरे सैशन मे "रैड फ्लेग्स इन मेन्युफेक्चरिंग इंडस्ट्री एण्ड प्रोक्योरमेंट फंक्शन" विषय पर चर्चा में सीएमए स्वपनिल भंडारी, पूर्व चेयरमैन जयपुर चैप्टर, सीएमए विकास कुमावत, सीएफओ, डेरेवाला इन्डस्ट्रीज व गौरव भाटिया, आईआईए इंडिया ने भाग लिया। इस चर्चा का संचालन अपूर्व माथुर, प्रेसीडेन्ट, इन्स्टीट्यूट ऑफ इन्टरनल आडिट द्वारा किया गया। सेमीनार का संचालन सीएमए पूर्णिमा गोयल, सैक्रेटरी, जयपुर द्वारा किया गया। सेमीनार में चैप्टर के चेयरमैन सीएमए डा. दीपक कुमार खण्डेलवाल, वाइस चेयरमैन सीएमए संदीप चौहान एवं ट्रेजरार सीएमए हरेन्द्र कुमार पारीक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास