दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाहियों का भुगत रही खामियाजा दिल्ली की जनता : रणबीर सिंह सोलंकी

 योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली: पालम विधानसभा स्थित मधु विहार, सी ब्लॉक के नगर निगम के स्कूल के आस पास की गलियों में सीवर व्यवस्थित तौर पर न डालने और सफाई ने होने से सड़को एवम घरों में भर रहा है पानी जिससे चारों तरफ अफरा तफरी मची हुई है। पानी का सुचारू निकास नही होने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया है। कुछ वर्ष पूर्व सरकार द्वारा सीवर डलवाया गया था जो पूरी तरह असफल है जिसकी कई बार जांच की मांग की गई लेकिन ठेकेदार एवम दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण कोई पुख्ता जांच नही हुई और इसका खामियाजा स्थानीय निवासी भुगत रहे है।

जल भराव का एक मुख्य कारण है की सफाई कर्मी समय पर अच्छी तरह से सफाई नहीं करते और खाना पूर्ति कर के चले जाते है यहां तक बिना मशक्कत के गाद भी नहीं निकली जाती है। जो निकलते भी हैं उन्हें वहीं छोड़ भूल जाते है जो कई हफ्तों तक पड़ी रहती है और बारिश होने पर जाम उत्पन्न हो जाता है। मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि ऐसी स्थिति में भी संबंधित अधिकारी (ACE (M) 9) फोन नही उठाते है।

सोलंकी ने दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य अभियंता (ACE (M) 9) एवम जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती से मांग की है कि पंप के माध्यम से तत्काल इस जमे हुए पानी को निकलवाया जाए ताकि लोग राहत की सांसें ले सकें । सीवर की समस्या जहां बारह घंटे के अंदर ठीक होनी चाहिए वहां हफ्तों बीत जाते है इसीलिए सीवर लाइन रुकने की समस्या का स्थाई समाधान कराया जाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड