संदेश
फनस्कूल इंडिया लाया 25 से अधिक नए खिलौने और गेम्स
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० चेन्नई || देश की खिलौना निर्माता कंपनी फनस्कूल इंडिया लेकर आया है खिलौनों और गेम्स की एक विशेष रेंज, जो 8 महीने से ऊपर के सभी आयु वर्ग के बच्चों के लिए ढेरों खुशियाँ देता है। नए कलेक्शन में गिगल्स- इन्फेंट और प्री-स्कूल उत्पाद, कला और शिल्प के लिए हैंडीक्राफ्ट, प्ले एंड लर्न पज़ल्स और फनडो जैसे लोकप्रिय इन-हाउस ब्रांडों के आकर्षक खिलौनों के साथ-साथ आईएमसी टॉयज़ और स्पिन मास्टर जैसे विश्व स्तर पर प्रसिद्ध ब्रांडों के खिलौने शामिल हैं। गिगल्स की ओर से मैग्नेटिक स्लेट, लर्न एन राइट स्लेट और लर्न एन राइट डीलक्स बच्चों को पढ़ना, लिखना और गणित सीखने का एक मजेदार और सहज तरीका प्रदान करेगा। गिगल्स की ओर से हमेशा लोकप्रिय रहे माई फर्स्ट ईजल का एक अतिरिक्त डीलक्स एडिशन एक नए रिफ्रेश्ड पैकिंग में पेश किया गया है जो छोटे बच्चों में अतिरिक्त रचनात्मकता और सीखने की भावना को जगाएगा। गिगल्स की ओर से लिंक अलॉन्ग कैटरपिलर और जंबो पुश एंड ट्विर्ल भी नन्हे बच्चों के लिए आकर्षक रहेगा । हेडबैन्ज़, वोबली वार्म, हूज़ इट और इकी पिकी जैसे नए-नए गेम बच्चों को घंटों मौज-मस्ती का अन...
इको फ्यूल सिस्टम्स ने वाराणसी में इको-फ्रेंडली बोटिंग को दिया बढ़ावा
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० मुंबई, इको फ्यूल सिस्टम्स, ऑटोमोटिव्स के लिये वैकल्पिक ईंधन समाधान प्रदान करने में अग्रणी कंपनी, ने डीजल से चलने वाली 350 बोट्स को कम्प्रेस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) में सफलतापूर्वक बदलने की घोषणा की है। कंपनी को स्वच्छ गंगा परियोजना के तहत डीजल बोट्स को सीएनजी में बदलने का यह ऑर्डर वाराणसी नगर निगम के लिये मीकॉन से मिला था। इको फ्यूल सिस्टम्स ने 643 बोट्स पर सीएनजी किट्स को लगाना शुरू किया था, जिससे लगभग 2565 टन CO2 बचाने में मदद मिली। हाल में आए डेटा से पता चला है कि डीज़ल से सीएनजी में बदलने पर CO2 का उत्सर्जन 20% तक कम हो सकता है। इसके साथ ही पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) भी काफी कम हो जाता है। डीज़ल की तुलना में सीएनजी अधिक शुद्ध और पर्यावरण के अनुकूल ईंधन है। यह न केवल उत्सर्जन कम करता है, बल्कि ईंधन क्षमता भी बढ़ाता है और लंबे समय में परिचालन का खर्च कम करता है।एनजी से चलने वाले इंजन बहुत कम आवाज करते हैं और इस तरह डीजल इंजन की आवाज से पानी में रहने वाले जानवरों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव कम हो जाते हैं। वाराणसी अपनी सांस्कृतिक धरोहर के लिये प्रसिद्ध है और यह...
सर्दी के बढ़ते ही खादी प्रदर्शनी में खरीददारों की उमड़ी भीड़
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर | जयपुर के बजाज नगर में राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ की ओर से खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 2024-25 का आयोजन किया जा रहा है । सर्दी बढ़ते ही खादी के उत्पादों को खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है | राजस्थान खादी संस्था संघ के मंत्री एवं खादी प्रदर्शनी के संयोजक अनिल शर्मा ने बताया कि यह प्रदर्शनी 13 जनवरी 2025 तक चलेगी। शर्मा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में कुल 200 स्टाल लगाई गई हैं, जिनमें से 120 स्टॉल खादी व 80 स्टॉल ग्रामोद्योग उत्पाद की हैं। इस प्रदर्शिनी में प्रांतीय उत्पादित खादी वस्त्रों पर ग्राहकों को 50 प्रतिशत की छूट और अन्य प्रदेशों में उत्पादित खादी वस्त्रों पर 25 प्रतिशत की छूट मिल रही है | यहाँ आपको बीकानेर,जेसलमेर, आदि की बड़ी संस्थाओं में निर्मित असली ऊनी वस्त्र, सिल्क साड़ी , शोल, जाकिट, कोट मिलेंगे | भरतपुर ,बयाना , बस्सी ,दोसा,चोमू ,जयपुर ,गोविन्दगढ़ आदि की संस्थाओं में निर्मित खादी सूती ,ऊनी, खादी पोलिस्टर ,रजाई , अबरा, तकिये ,शोल , खेस ,शतरंजी ,जाजम ,कम्बल,आदि वस्तुएं उपलब्ध हैं | इस खादी प्रदर्शिनी में ग्रार्मोध्योग की स...
राष्ट्र को समर्पित हुआ शटल बाय डालमिया
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० नई दिल्ली : बैडमिंटन में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित हाई परफार्मेंस सेंटर (एचपीसी), 'शटल बाय डालमिया भारत', का उद्घाटन भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने भारत के मुख्य राष्ट्रीय कोच पुल्लेला गोपीचंद और पुनीत डालमिया, प्रबंध निदेशक, डालमिया की उपस्थिति में किया। यह एचपीसी, ओडिशा राज्य, पुल्लेला गोपीचंद बैडमिंटन फाउंडेशन (पीजीबीएफ) और डालमिया भारत समूह के बीच एक त्रिपक्षीय सहयोग है, जिसे 'डालमिया भारत पुल्लेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी' के रूप में जाना जाएगा। इंडोर क्षेत्र के 77,000 वर्ग फीट में फैली 400 सीटों की दर्शक क्षमता वाली इस अकादमी में आठ बैडमिंटन कोर्ट हैं। अकादमी विश्व स्तरीय कोचों के मार्गदर्शन में युवा प्रतिभाओं के समग्र प्रशिक्षण और विकास को बढ़ावा देने के लिए इस स्थान पर उपलब्ध उन्नत खेल सुविधाओं का उपयोग करेगी। इस प्रतिष्ठित संरचना में 50 खिलाड़ियों के लिए आधुनिक आवासीय सुविधाएँ, एक व्यायामशाला और बाहरी गतिविधियों के लिए एक सभागार है। छत पर एक व्यूइंग रिं...
रिलायंस रिटेल ने होम थिएटर टीवी की नई रेंज लॉन्च की
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० नई दिल्ली : रिलायंस रिटेल ने छह होम थिएटर एलईडी टीवी की रेंज लॉन्च की है। इन्हें ऑडियो उपकरण बनाने में महारत रखने वाले कंपनी हरमन के साथ साझेदारी में बनाया गया है। बीपीएल ब्रांड के तहत लॉन्च किए गए इन टीवी को कुछ इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि ग्राहकों को बेहतरीन साउंड और पिक्चर क्वालिटी के साथ सिनेमा देखने जैसा एक्सपीरियंस मिले। कंपनी के मुताबिक बाजार में हाई-क्वालिटी व हाई-डेफिनेशन डिजिटल कंटेंट तेजी से बढ़ रहा है और उपभोक्ता ऐसे टीवी की तलाश में हैं जो शानदार ऑडियो आउटपुट और इमर्सिव पिक्चर क्वालिटी वाला एंटरटेनमेंट परोस सके। इसके लिए रिलायंस रिटेल के ऑडियो-ईएफएक्स ट्यूनिंग सॉफ्टवेयर और हरमन के सहयोग से बीपीएल होम थिएटर टीवी रेंज लॉन्च की है। लॉन्च की गई रेंज के सभी छह होम थिएटर पूरी तरह 'मेड-इन-इंडिया' हैं। बीपीएल होम थिएटर एलईडी टीवी अब देश भर में इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स, रिटेल आउटलेट्स और जियो मार्ट और रिलायंस डिजिटल.इन जैसे ई कॉमर्स मार्केटप्लेस पर भी उपलब्ध हैं।
राजस्थान बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन घोषित,ट्रेवल प्लस लीजर ने दिया अवार्ड
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर,ट्रेवल प्लस लीजर के पीपुल्स च्वाइस सर्वे अवार्ड में राजस्थान को देश का सबसे बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन का खिताब दिया गया। दिल्ली स्थित आईटीसी मौर्या में आयोजित समारोह में पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक सुश्री सुमिता सरोच ने यह अवार्ड ग्रहण किया। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान को बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग का अवॉर्ड मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह पुरस्कार राजस्थान की विरासत, कला-संस्कृति, खान-पान और स्थानीय लोगों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि राजस्थान को बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग का पुरस्कार मिलना राज्य सरकार की नीतियों व पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स की सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। पर्यटन सचिव रवि जैन ने कहा कि उप मुख्यमंत्री दिया कुमार के नेतृत्व में राजस्थान पर्यटन सफलता के नए आयाम गढ़ रहा है। पर्यटन विभाग के आयुक्त विजयपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश पर्यटन विभाग पर्यटन स्थलों पर पर्यटकीय सुविधाओं को वैश्विक मानकों के अनुसार विकसित कर रहा है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के कुशल नेतृत्व व पर्यटन सचिव रवि जैन के दिशा-निर्देशन में राजस्थान पर्...
हॉकी इंडिया लीग 2024-25 का दूरदर्शन देश भर में सीधा प्रसारण करेगा
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० पूजा शर्मा ० नयी दिल्ली - दूरदर्शन ने हॉकी को एक राष्ट्रव्यापी उत्सव में बदलने और हॉकी खिलाड़ियों को देश भर में जाना-पहचाना नाम बनाने के लिए हॉकी इंडिया लीग के साथ साझेदारी की है। 28 दिसंबर को शुरू होने वाली हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के लिए पुरुष प्रतियोगिता के साथ महिला हॉकी इंडिया लीग का आगाज भी हो रहा है। भारतीय खेलों को बढ़ावा देने के लिए दूरदर्शन देश भर के करोड़ों दर्शकों के लिए एचआईएल का रोमांचक एक्शन लेकर आएगा। इस लीग में भाग लेने वाली 8 पुरुष टीमें और 4 महिला टीमें राउरकेला और रांची में प्रतिस्पर्धा करेंगी, जिसमें भारत और दुनिया भर से शीर्ष स्तर की प्रतिभाएं दिखाई देंगी। महिला लीग का जुड़ना हॉकी इंडिया की खेलों में लैंगिक समावेशिता को आगे बढ़ाने और एक बड़े मंच पर महिला हॉकी को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने कहा, "हम हॉकी इंडिया लीग के आधिकारिक प्रसारणकर्ता के रूप में दूरदर्शन के साथ साझेदारी करके रोमांचित हैं। यह वर्ष इसलिए भी विशेष है, क्योंकि महि...
कृषि प्रबंध संस्थान के युवा सम्मेलन एवं रोजगार उत्सव में दिए नियुक्ति पत्र
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर । राजस्थान सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। राजस्थान सरकार ने रोजगार उत्सव में हजारों युवाओं को नियुक्ति प्रदान की है। साथ ही, बेरोजगार युवाओं को करीब 90 हजार भर्तियों की सौगात भी दी है। जोगाराम पटेल ने यह बात युवा सम्मेलन एवं रोजगार उत्सव को संबोधित करते हुए कही। दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में आयोजित सम्मेलन में पटेल ने आयोजना विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, संस्कृत शिक्षा विभाग, राजस्थान आवासन मंडल सहित कई विभागों के नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इससे पहले प्रभारी मंत्री ने जिला विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, जयपुर के तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शनी में राजस्थान सरकार की उपलब्धियों एवं एक साल के विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। समारोह में प्रभारी मंत्री ने जिला- जयपुर, जयपुर ग्रामीण एवं दूदू की विकास पुस्तिका के साथ-साथ पंच गौरव का भी विमोचन किया। प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल प्रेस वार्ता के दौरान सरकार की एक साल की उपलब्धियों को लेकर...
जियो का न्यू ईयर वेलकम प्लान 2025 लॉन्च
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० मुंबई: जियो ने अपने ग्राहकों के लिए 2025 रुपए का न्यू ईयर वेलकम प्लान लॉन्च किया है। यह खास प्लान 200 दिनों की अनलिमिटेड 5जी सेवा, 500 जीबी 4जी डेटा (2.5 जीबी प्रति दिन), अनलिमिटेड कॉल्स और एसएमएस की सुविधा देता है। इस प्लान के साथ ग्राहक 349 रुपए के मासिक रिचार्ज की तुलना में 468 रुपए की बचत कर सकते हैं। इस प्लान के साथ 2150 रुपए के पार्टनर कूपन भी ग्राहकों को दिए जा रहे हैं। इसमें 500 रुपए का आजियो कूपन (2500 रुपए की न्यूनतम खरीद पर), 150 रुपए की छूट स्विगी पर (499 रुपए से अधिक के ऑर्डर पर), और इज माई ट्रिप के जरिए फ्लाइट बुकिंग पर 1500 रुपए की छूट शामिल है। यह ऑफर 11 जनवरी, 2025 तक के लिए उपलब्ध है। जियो का यह प्लान नए साल के जश्न को और खास बनाने का शानदार मौका है।