कृषि प्रबंध संस्थान के युवा सम्मेलन एवं रोजगार उत्सव में दिए नियुक्ति पत्र

० आशा पटेल ० 
जयपुर । राजस्थान सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। राजस्थान सरकार ने रोजगार उत्सव में हजारों युवाओं को नियुक्ति प्रदान की है। साथ ही, बेरोजगार युवाओं को करीब 90 हजार भर्तियों की सौगात भी दी है। जोगाराम पटेल ने यह बात युवा सम्मेलन एवं रोजगार उत्सव को संबोधित करते हुए कही। दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में आयोजित सम्मेलन में पटेल ने आयोजना विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, संस्कृत शिक्षा विभाग, राजस्थान आवासन मंडल सहित कई विभागों के नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
इससे पहले प्रभारी मंत्री ने जिला विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, जयपुर के तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शनी में राजस्थान सरकार की उपलब्धियों एवं एक साल के विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। समारोह में प्रभारी मंत्री ने जिला- जयपुर, जयपुर ग्रामीण एवं दूदू की विकास पुस्तिका के साथ-साथ पंच गौरव का भी विमोचन किया। प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल प्रेस वार्ता के दौरान सरकार की एक साल की उपलब्धियों को लेकर चर्चा की।
समारोह में विधायक गोपाल शर्मा, जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा, हैरिटेज की मेयर कुसुम यादव, ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर, जिला प्रभारी सचिव अपर्णा अरोरा, संभागीय आयुक्त रश्मि गुप्ता, जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा