राजस्थान बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन घोषित,ट्रेवल प्लस लीजर ने दिया अवार्ड

० आशा पटेल ० 
जयपुर,ट्रेवल प्लस लीजर के पीपुल्स च्वाइस सर्वे अवार्ड में राजस्थान को देश का सबसे बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन का खिताब दिया गया। दिल्ली स्थित आईटीसी मौर्या में आयोजित समारोह में पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक सुश्री सुमिता सरोच ने यह अवार्ड ग्रहण किया। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान को बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग का अवॉर्ड मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह पुरस्कार राजस्थान की विरासत, कला-संस्कृति, खान-पान और स्थानीय लोगों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि राजस्थान को बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग का पुरस्कार मिलना राज्य सरकार की नीतियों व पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स की सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
पर्यटन सचिव रवि जैन ने कहा कि उप मुख्यमंत्री दिया कुमार के नेतृत्व में राजस्थान पर्यटन सफलता के नए आयाम गढ़ रहा है। पर्यटन विभाग के आयुक्त विजयपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश पर्यटन विभाग पर्यटन स्थलों पर पर्यटकीय सुविधाओं को वैश्विक मानकों के अनुसार विकसित कर रहा है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के कुशल नेतृत्व व पर्यटन सचिव रवि जैन के दिशा-निर्देशन में राजस्थान पर्यटन रेकॉर्ड उपलब्धियां हासिल करेगा।  राजस्थान में देश की 68 फीसदी हैरिटेज संपत्तियां है। राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर के अतरिक्त पुष्कर, सवाईमाधोपुर व शेखावाटी क्षेत्र भी वेडिंग डेस्टिनेशन के रुप में अपनी सशक्त पहचान बना रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास