संदेश

Aurangabad : मिर्ज़ा मरियम जमीला : झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों के लिए ज्ञान क...

चित्र

मिर्ज़ा मरियम जमीला : झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों के लिए ज्ञान की ज्योति

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  औरंगाबाद : मिर्ज़ा मरियम जमीला एक ऐसी युवती जिसने कम उम्र में ही अपने समुदाय में बदलाव लाने का संकल्प लिया। मिर्ज़ा मरियम जमीला, औरंगाबाद, महाराष्ट्र की 10वीं कक्षा की छात्रा हैं, जिन्होंने झुग्गी-झोपड़ि और मजदूर वर्ग के बच्चों के लिए "मोहल्ला बाल पुस्तकालय" अभियान शुरू किया।कोविड-19 महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन के समय, जब स्कूल बंद थे और बच्चे घरों में थे, मरियम ने महसूस किया कि गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा पर बुरा असर पड़ रहा है। उनके पास न तो ऑनलाइन कक्षाओं के लिए साधन थे और न ही किताबें। इसी चिंता ने मरियम को कुछ करने के लिए प्रेरित किया। जब वह 7वीं कक्षा में पढ़ रही थी, तब उन्होंने अपने घर के पास एक छोटे से कमरे में कुछ किताबों के साथ एक पुस्तकालय शुरू किया। मरियम की पहल को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। बच्चे उत्सुकता से पुस्तकालय में आने लगे और उनकी संख्या तेजी से बढ़ने लगी। मरियम ने अन्य युवाओं को भी इस अभियान में शामिल किया और धीरे-धीरे औरंगाबाद शहर में 36 बाल पुस्तकालयों का एक नेटवर्क स्थापित किया। आज, उनके पुस्तकालयों में 18,000 से अधिक किताबे...

जय प्रकाश पांडेय के कहानी संग्रह ‘भूले बिसरे मतवाले’ का विमोचन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में युवा लेखक जय प्रकाश पांडेय के कहानी संग्रह ‘भूले बिसरे मतवाले’ का विमोचन किया। यह पुस्तक आजादी के अमृत महोत्सव की पूर्वपीठिका में भारतीय स्वाधीनता संग्राम के गुमनाम नायकों के बलिदान और संघर्षों को केंद्र में रखकर लिखी गई है । मुख्यमंत्री ने ‘भूले बिसरे मतवाले’ की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक भारत के स्वतंत्रता संग्राम के उन महान नायकों को श्रद्धांजलि है, जिन्हें इतिहास में अपेक्षित स्थान नहीं मिल पाया। उन्होंने लेखक जय प्रकाश पाण्डेय के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संग्रह नई पीढ़ी को अपने पूर्वजों के बलिदान से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

किया इंडिया को 'ग्रेट प्लेस टू वर्क' के रूप में मान्यता मिली

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली, कार निर्माता कंपनी, किया इंडिया को फरवरी 2025 से फरवरी 2026 की अवधि के लिए 'ग्रेट प्लेस टू वर्क' से सम्मानित किया गया। यह प्रमाणन किया इंडिया की अपने कर्मचारियों के लिए विश्वास-आधारित, समावेशी और उच्च-प्रदर्शन कार्यस्थल संस्कृति को बनाने की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जहां कर्मचारी मूल्यवान, सशक्त और प्रेरित महसूस करते हैं। देशभर के कॉर्पोरेट, क्षेत्रीय और प्लांट कार्यालयों से 92% से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी के साथ, यह उपलब्धि किया इंडिया की कर्मचारी-मित्र नीतियों को दर्शाती है, जो इसके कर्मचारियों के सर्वांगीण पेशेवर विकास को प्राथमिकता देती हैं। इस अवसर पर, किया इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ ग्वांगगु ली ने कहा, "ग्रेट प्लेस टू वर्क के रूप में मान्यता प्राप्त होना हम सभी के लिए गर्व की बात है। लोगों पर ध्यान केंद्रित करने वाली और सहयोगी 'वन टीम' संस्कृति को बढ़ावा देना हमारी कार्यशैली का मूल है। यह प्रमाणन हमारी निरंतर यात्रा का प्रमाण है। हम अपने लोगों की बात सुनने, उनकी अंतर्दृष्टियों से सीखने और उनके विकास में निवेश करने के ...

एक्सपीरियन डेवलपर्स ने भूमि अधिग्रहण के साथ नोएडा में अपनी उपस्थिति को विस्तार दिया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : नोएडा रियल एस्टेट बाजार में अपनी पैठ को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 100% एफडीआई-फंडेड रियल एस्टेट डेवलपर और सिंगापुर के एक्सपीरियन होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एक्सपीरियन डेवलपर्स ने नोएडा के सेक्टर 151 में प्रमुख स्थान पर भूमि का अधिग्रहण किया है। ₹1,000 करोड़ से अधिक के निवेश के साथ कंपनी इस परियोजना को डेवलप करने पर काम कर रही है, जो प्रोजेक्ट की क्षमता में अपनी महत्वाकांक्षा और विश्वास को प्रदर्शित करता है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित सेक्टर 151 तेजी से लक्जरी आवासीय विकास के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। यह क्षेत्र एक बेहद सुविधाजनक और सुलभ वातावरण प्रदान करता है, जो अच्छी तरह से विकसित इकोसिस्टम द्वारा संचालित है। पास में मेट्रो, सुविधाओं की पूरी शृंखला और नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की अतिरिक्त कनेक्टिविटी के साथ यह डेवलपमेंट हाई-लेवल प्रोजेक्ट के लिए एक आदर्श विकल्प है। एक्सपीरियन डेवलपर्स के सीईओ नागराजू राउथु ने कहा, "सेक्टर 45 में एक्सपीरियन एलिमेंट्...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति रथ यात्रा द्वारका से चलकर मथुरा पहुंचेगी // Qu...

चित्र

Jaipur : राजस्थान सरकार के आयुष विभाग द्वारा राज्य स्तरीय आरोग्य मेला //...

चित्र

एग्जीबिशन में इनविजिबल फोर्स थीम पर कलेक्शन शोकेस लैब ग्रोन डायमंड ज्वैलरी का सिग्नेचर कलेक्शन लॉन्च

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | लैब ग्रोन डायमंड ज्वैलरी की पहली बार मिडिल क्लास के लिए काफी बड़ी रेंज देखने को मिली |  एक्सिबिशन के दौरान लैब ग्रोन डायमंड ज्वैलरी का सिग्नेचर कलेक्शन लॉन्च किया गया। यह कलेक्शन नॉड्स ऑफ डेस्टिनी द्वारा आयोजित एग्जीबिशन में डिस्प्ले किया जा रहा है, जो ग्रेटर कैलाश में शुरू हुई है। एग्जीबिशन का उद्घाटन जयश्री पेड़ीवाल ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चेयरपर्सन डॉ. जयश्री पेड़ीवाल ने किया। इस अवसर पर नॉड्स ऑफ डेस्टिनी कंपनी के को- फाउंडअर अभिषेक धान्धिया ने बताया कि दो दिवसीय इस एग्जीबिशन में इनविजिबल फोर्स थीम पर कलेक्शन शोकेस किया गया। इस कलेक्शन की डिजाइनिंग में इनफिनिटी सिंबल और मदर ऑफ पर्ल का उपयोग किया गया है, ताकि महिलाओं की सशक्त छवि को डायमंड के सौन्दर्य में उभारा गया है। इसमें इजिप्ट के पिरामिड से इंस्पायर डिजाइनिंग भी देखने को मिलेगी, जो ज्वैलरी ट्रेंड में नया आयाम जोड़ती है। एग्जीबिशन की ओर्गेनाइजर रचिता राक्यान्न ने बताया कि इन दिनों यंगस्टर्स में लैब ग्रोन डायमंड की डिमांड काफी बढ़ रही है क्योंकि यह नेचुरल डायमंड से काफी किफायती है | इस वेंचर के ओनर गौ...

श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति रथ यात्रा 4 मार्च को द्वारिका से चलकर मथुरा पहुंचेगी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | संयुक्त भारतीय धर्म संसद के तत्वावधान में तथा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर महंत डॉक्टर नरेश पुरी  महाराज के सानिध्य में पिछले एक वर्ष से चलाए जा रहे श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के अंतर्गत पहली श्री कृष्ण रथ यात्रा का शुभारंभ 4 मार्च को गुजरात के द्वारिका तीर्थ से शुभारम्भ होने जा रहा है । आचार्य राजेश्वर , राष्ट्रीय अध्यक्ष ,संयुक्त भारतीय धर्म संसद ने बताया कि 20 दिवसीय यह यात्रा द्वारिका से जामनगर, राजकोट अहमदाबाद ,शामलाजी, ऋषभदेव, उदयपुर, नाथद्वारा, चित्तौड़गढ़ ,भीलवाड़ा ,अजमेर, जयपुर ,सीकर ,हिसार ,महेंद्रगढ़ ,भिवाड़ी ,अलवर, बांदीकुई ,मेहंदीपुर बालाजी, महुआ, नदबई, गोवर्धन होते हुए मथुरा पहुंचेगी। आचार्य ने बताया की द्वारिका से इस यात्रा को द्वारिका शारदा पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद महाराज रवाना करेंगे, इस अवसर पर गुजरात ब्रह्म समाज व मंदिर तीर्थ पुरोहित संघ के अध्यक्ष अश्विन पुरोहित, स्थानीय विधायक, संयुक्त भारतीय धर्म संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य राजेश्वर, भक्त कवि डॉक्टर कैलाश परवाल, महंत दीपक वल्लभ गोस्वामी, राष्ट्रीय संयोजक अरुण म...

साहू फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही राजस्थानी फिल्म "बेटी है वरदान" का मुहूर्त

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | साहू फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही राजस्थानी फिल्म "बेटी है वरदान" का मुहूर्त गुलाबी नगर जयपुर के आराध्य देव गोविंद देवजी के मंदिर में पूर्ण विधि विधान से संपन्न हुआ | मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में सेवा अधिकारी मानस गोस्वामी ने "बेटी है वरदान" राजस्थानी फिल्म का आराध्य गोविंद देवजी की पूजन कर शुभारंभ किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी | फिल्म की टीम को मंदिर प्रशासन द्वारा दुपट्टा पहनाकर और प्रसाद भेंटकर स्वागत सम्मान किया | फिल्म के निर्देशक उग्रसेन तंवर ने बताया कि यह एक पारिवारिक राजस्थानी फिल्म है जिसे संपूर्ण परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है | फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आज के इस आधुनिक जमाने में भी बेटी के प्रति लोगों की सोच अभी बदली नहीं है | लोग अभी भी बैटे और बेटी में फर्क करते हैं | इसी संदेश को जनमानस तक पहुंचाएगी हमारी यह फिल्म | मुहूर्त के बाद मंदिर में कलाकारों पर विभिन्न दृश्य फिल्माए गए | इस दौरान फिल्म के निर्माता गणेश साहू, बनवारी लाल साहू, रेखा परिहार, पंडित विजय शंकर पांडे, राजेंद्र राव,...