संदेश

Punjab Flood : दिल्ली से भेजी गई पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी गई रा...

चित्र

BSNL ने OTTplay के साथ मिलकर प्रीमियम मोबाइल एंटरटेनमेंट पैक लॉन्च किया

चित्र

Rajasthan Govt Tourist App करेगी लांच // पर्यटन क्षेत्र की कई हस्तियां स...

चित्र

JODHPUR IFWJ अधिवेशन : पत्रकारों की आवाज बुलंद करने का संकल्प // Qutub Mail

चित्र

ICSI जयपुर ने किया स्कूलों और कॉलेजों हेतु शिक्षक सम्मेलन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के जयपुर चैप्टर ने स्कूलों और कॉलेजों/विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए दो शिक्षक सम्मेलनों का आयोजन किया। सम्मेलन की शुरुआत जयपुर चैप्टर के अध्यक्ष, मुख्य सचिव विवेक शर्मा के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने एक वरिष्ठ नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिकाओं और भविष्य के कार्यक्षेत्रों पर भी अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मंजू शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में आईसीएसआई के पूर्व अध्यक्ष सीएस (डॉ.) श्याम अग्रवाल, और अतिथि के रूप में एनआईआरसी के कोषाध्यक्ष सीएस राहुल शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि सीएस (डॉ.) श्याम अग्रवाल ने प्रतिभागियों को भारत में जीएसटी सुधारों के बारे में संबोधित किया।  विशिष्ट वक्ताओं में सीएस राहुल शर्मा ने 'कंपनी सचिव के रूप में करियर के अवसर' पर व्याख्यान दिया। सीएस रीवा मुंद्रा ने 'कार्य-जीवन संतुलन' पर व्याख्यान दिया। अतिथि वक्ता सीएस (डॉ.) अनुभव लांबा ने 'वित्तीय साक्षरता और जीवन कौशल' पर व्याख्यान दिया। जयपुर चैप्टर के कार्यकारी अधि...

बाल भारती पब्लिक स्कूल शिक्षक महाकुंभ 2025 : सर्वोत्तम शैक्षणिक अभ्यास

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : बाल भारती पब्लिक स्कूलों ने, चाइल्ड एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में, त्यागराज स्टेडियम में शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित शिक्षक महाकुंभ में अपनी सर्वोत्तम शैक्षणिक प्रथाओं का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के शिक्षामंत्री आशीष सूद, और शिक्षा निदेशालय, एनसीटी दिल्ली की निदेशिका वेदिता रेड्डी, उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में तीन सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक प्रथाओं, अर्थात् भारतीय ज्ञान प्रणाली, कौशल विकास और शैक्षणिक नवाचार, को प्रदर्शित किया गया। भारतीय ज्ञान प्रणाली के अंतर्गत ‘अनिरुद्ध चक्र’, ‘योग सद्भाव मॉडल’ और ‘समृद्धि की नदी’ सहित वैदिक मूल की परियोजनाओं पर प्रकाश डाला गया। साथ ही महाभारत-आधारित नेतृत्व अध्ययन के माध्यम से प्राचीन दार्शनिक ढाँचों को समकालीन चरित्र विकास से जोड़कर प्रस्तुत किया गया।   इसके अंतर्गत बाल भारती पब्लिक स्कूलों के पाठ्यक्रम में संस्कृत के एकीकरण पर ज़ोर दिया गया, जिसमें नवीन खेलों, प्रतियोगिताओं और परिय...

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए West Delhi से राहत सामग्री ट्रक से रवाना // ...

चित्र

स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय में ‘देवी चौधरानी’ फिल्म का हुआ प्रमोशन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय का मुक्तमंच हाल ही में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के क्लासिक उपन्यास पर आधारित फिल्म “देवी चौधरानी” का प्रमोशन किया गया । ‘बंगाल की बैंडिट क्वीन’ के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक किरदार पर बनी इस फिल्म के प्रमोशन के अवसर पर अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी और अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शुभ्रजीत मित्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर कई दिनों से विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल था। नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ छात्रों तक सभी इस आयोजन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। अंततः हज़ारों छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में यह कार्यक्रम एक भव्य रूप ले सका। कार्यक्रम के दौरान प्रोसेनजीत चटर्जी और श्राबंती चटर्जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “देवी चौधरानी” केवल एक फिल्म नहीं है, बल्कि बंगाल के भूले-बिसरे इतिहास को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि इस ऐतिहासिक कृति को अवश्य देखें। उनकी उपस्थिति से पूरे परिसर में विश्वविद्यालय मार्गों पर सि...

देवी क्रॉपसाइंस ने लॉन्च किए वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नए कृषि उत्पाद

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : देवी क्रॉपसाइंस प्राइवेट लिमिटेड ने अपने नवीनतम CIB-पंजीकृत एवं वैज्ञानिक रूप से मान्य कृषि उत्पादों की श्रृंखला को लॉन्च किया। यह पहल टिकाऊ कृषि, अवशेष-मुक्त उत्पादन और किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। एस.पी. देशमुख, वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग), देवी क्रॉपसाइंस, ने कंपनी के प्रमुख उत्पाद बूम फ्लॉवर (नाइट्रोबेंजीन 20% EW) की उल्लेखनीय यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कंपनी की आगामी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि अब उत्पाद सूची में और भी सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल और अवशेष-मुक्त बायो उत्पाद शामिल किए जाएंगे। उन्होंने यह भी दोहराया कि कंपनी भारत के जैविक व टिकाऊ कृषि अभियान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। डॉ. एस. लोगनाथन, डायरेक्टर – इंटरनेशनल बिज़नेस, ने बताया कि देवी क्रॉपसाइंस वर्तमान में 27 देशों में कार्यरत है। “बूम फ्लॉवर ने हर देश में मिट्टी की सेहत सुधारी, फसल को अधिक मजबूत बनाया और उपज बढ़ाई है। भारतीय कृषि नवाचार अब वैश्विक स्तर पर किसानों का विश्वास जीत रहा है।” डा० मानस रंजन पंडा, डिप्टी जनरल मै...

डर पर जीत ही असली जीत है

चित्र
०  श्याम कुमार कोलारे  ०  डर हमेशा हमें दूसरों का गुलाम बना देता है, यह पंक्ति जीवन का एक बहुत बड़ा सत्य अपने भीतर समेटे हुए है। इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन कोई दूसरा व्यक्ति, कोई परिस्थिति या कोई चुनौती नहीं होती, बल्कि उसका अपना डर होता है। यही डर हमें कमजोर बनाता है, आत्मविश्वास छीन लेता है और हमें दूसरों की बातों व उनके दबाव में जीने पर मजबूर कर देता है। डर का सबसे खतरनाक पहलू यह है कि यह दिखने में वास्तविक लगता है, जबकि इसकी असली जड़ केवल हमारे मन में होती है।  जब तक हम इसे सच मानते रहते हैं, यह हमें बांधकर रखता है। लेकिन जैसे ही इंसान भीतर से हिम्मत जुटाता है और आत्मविश्वास के साथ खड़ा हो जाता है, तो वही लोग जो डराते थे, सिर झुकाकर सामने आते हैं।डर हमेशा इंसान को दूसरों का गुलाम बना देता है। यह एक साधारण-सी बात नहीं बल्कि जीवन का सबसे गहरा सच है। इंसान अक्सर दूसरों से इसलिए हार जाता है क्योंकि वह उनके डराने की कोशिश को सच मान लेता है। जब तक हम डर के अधीन रहते हैं, तब तक लोग हमें नीचा दिखाते हैं, हमें दबाते हैं और हमें अपनी शर्तों पर जीने के लिए मजबूर करते हैं। ...