संदेश

गोदरेज का मिशन 'ग्रीन' इलेक्ट्रॉनिक कचरे को मिटाने की कमान युवाओं के हाथ

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : भारत के तेजी से बढ़ते और चिंताजनक ई-वेस्ट संकट से निपटने के लिए, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के अप्लायंसेज बिजनेस ने अपनी पहल 'इंडिया बनाम ई-कचरा' को एक नए जागरूकता अभियान के साथ आगे बढ़ाया है। 'वह ई-कचरा जो हम खाते हैं, लेकिन नहीं खाना चाहिए' ('The e-waste that we eat, but shouldn’t')। यह पहल बेहद खतरनाक वास्तविकता पर प्रकाश डालती है:  ई-कचरा किस प्रकार मिट्टी और जल स्रोतों में रिसकर हमारे भोजन में प्रवेश कर रहा है। ब्रांड, जहरीले ई-कचरे के तत्वों से भरे लोकप्रिय खाद्य पदार्थों के दृश्य रूपकों (विजुअल मेटाफोर्स) का उपयोग करके, जिम्मेदार ई-कचरा निपटान के बारे में तत्काल जागरूकता फैलाना चाहता है। यह अभियान खासतौर पर स्कूल के बच्चों जैसे युवा पीढ़ी को लक्ष्य बना रहा है, ताकि शुरुआत से ही बदलाव लाया जा सके। प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) के अनुसार, भारत में ई-कचरा उत्पादन में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है, जिसने वित्त वर्ष 24-25 में लगभग 1.3 मिलियन मीट्रिक टन ई-कचरा उत्पन्न किया है। यह एक वैश्विक चुनौती भी है - संयुक्त राष्ट्र के चौथे ग्लोब...

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

चित्र
० आशा पटेल ०  जोधपुर। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय पेंशनर्स सोसाइटी के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष प्रो. राम निवास शर्मा के नेतृत्व में कुलाधिपति एवं राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात कर बकाया पेंशन एवं पेन्शन भुगतान की समस्या के स्थायी समाधान के लिए गुहार लगाईं। कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने समस्या के सम्बंध में सोसाइटी के प्रतिनिधियों से विस्तृत में चर्चा की। प्रोफेसर शर्मा ने कुलाधिपति को इस बात से अवगत कराया कि राज्य सरकार ही विश्व विद्यालय कर्मचारियों को वेतन देती है अतः राज्य सरकार को ही सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन भुगतान करना चाहिए ।  गंभीर मुद्दे को सुनकर कुलाधिपति ने भी अपनी सहमति जताई । प्रतिनिधि मंडल ने यह भी बताया कि पहले भी हम पेंशनर्स ने पांच महीने की पेंशन ना मिलने पर लगातार धरना/ प्रदर्शन कर चुके है। परिणाम स्वरूप सरकार ने विश्व विद्यालय को लोन दिलाया तब कहीं जाकर पेंशन का भुगतान हुआ था । यही नहीं अब फिर तीन महीने की पेंशन बकाया हो चुकी है और विश्व विद्यालय पेंशन देने में असमर्थ है। पेंशनर्स की सारी समस्या को राज्यपाल ने धैर्य पूर्वक सुनी । उन्होंने समस्या सुन कर ...

ट्रांसजेंडर : सफ़र का खुलासा" नाम से पैनल डिस्कशन

चित्र
० आनंद चौधरी ०  नई दिल्ली। डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में "ट्रांसजेंडर : सफ़र का खुलासा" नाम से सोचने पर मजबूर करने वाला पैनल डिस्कशन हुआ। इसमें कम्युनिटी लीडर, पॉलिसी बनाने वाले, ट्रांसजेंडर के अधिकारों से जुड़े एक्टिविस्ट, छात्र और भारत की मुख्यधारा में सबको शामिल करने के भविष्य पर गहरी बातचीत के लिए एक साथ आए। इस सम्मेलन में सभी स्टेकहोल्डर ने हिस्सा लिया और अपने अनुभव साझा करने और समाज के फ़ायदे के लिए बदलाव सुझाने के लिए एक प्लेटफ़ॉर्म के तौर अपने विचार रखे।  डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर के निदेशक कर्नल आकाश पाटिल ने एकेडमिक रिसर्च के ज़रिए भारत के सोशियो-इकोनॉमिक बदलाव में योगदान देने के लिए सेंटर की कोशिशों पर ज़ोर दिया। उन्होंने पैनल की इनसाइट्स को ट्रांसजेंडर मुद्दों से निपटने वाले संबंधित सरकारी डिपार्टमेंट के लिए एक्शनेबल रिपोर्ट में बदलने का इरादा बताया।  ट्रांसजेंडर पर्सन्स (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स) एक्ट, 2019 पर विचारों के साथ हुई - जिसमें 2014 में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) बनाम यूनियन ऑफ इंडिया में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद के लंबे स...

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का एक वर्ष पूर्ण

चित्र
० आनंद चौधरी ०  नई दिल्ली। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के एक साल पूरा होने के मौके पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की मौजूदगी में महिला एवं बाल विकास विभाग ने 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर बाल अधिकार कार्यकर्ता व जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संस्थापक भुवन ऋभु ने बच्चों के खिलाफ अपराधों के खात्मे के लिए सभी हितधारकों से साथ आने व इस राष्ट्रीय अभियान में शामिल होने की अपील की।  ऋभु ने कहा, “बाल विवाह मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने में सामुदायिक समूहों, धार्मिक नेताओं, पंचायतों व नागरिकों की सबसे मुख्य भूमिका है। सरकार का बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पूरी दुनिया के लिए एक मॉडल बन चुका है। यह बच्चों के खिलाफ होने वाले इस अपराध के खात्मे के हमारे सामूहिक प्रयासों व सामूहिक प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।  एक लाख से भी ज्यादा बाल विवाह रोके गए जो यह दिखाता है कि जब समाज एकजुट होता है तो बदलाव अपरिहार्य है। हमने वादा किया है कि अगले एक साल में हम एक लाख गांवों को बाल विवा...

आत्मनिर्भर भारत की नई शक्ति का प्रदर्शन करेगा कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स

चित्र
० आनंद चौधरी ०  नई दिल्ली। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने घोषणा की कि देश का पहला सबसे बड़ा “भारतीय स्वदेशी मेला” 1 मई से 5 मई, 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। स्वदेशी उत्पादों का यह महा-उत्सव भारत में अब तक आयोजित होने वाले सबसे बड़े आयोजनों में से एक होगा, जो प्रधानमंत्री मोदी के “वोकल फॉर लोकल”, “लोकल टू ग्लोबल” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को सशक्त रूप से आगे बढ़ाएगा। यह मेला स्वदेशी जागरण मंच, लघु उद्योग भारती, एमएसएमई डेवलपमेंट फोरम तथा देशभर के अनेक प्रमुख राष्ट्रीय व्यापार संगठनों, महासंघों और चैंबरों के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी कैट द्वारा गठित “स्वदेशी मेला आयोजन बोर्ड” की राष्ट्रीय बैठक में दी गई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के चेयरमैन डॉ. रामगोपाल गोयल ने की। नई दिल्ली में कैट की राष्ट्रीय ट्रेड लीडर्स मीट में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने स्वदेशी मेला लगाने का सुझाव कैट को दिया था।  वाणिज्यिक और सांस्कृतिक उत्सव के रूप में वर्णित यह स्वदेशी मेला भारत के संपूर्ण उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को एक मंच पर ला...

वरिष्ठ अधिवक्ता एवं मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल नही रहे

चित्र
० आनंद चौधरी ०  नही रहे पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल। लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला सहित अनेक केन्द्रीय मंत्रियों, आर.एस.एस. एवं भाजपा नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली भाजपा की ओर से अंतिम श्रद्धांजली दी। लोधी रोड़ श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार से पहले दिल्ली पुलिस की एक तुकड़ी द्वारा पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल को अंतिम सलामी दी गई। नई दिल्ली : देश के जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का घर पर हृदय आघात आने से आकस्मिक निधन हो गया। स्वराज कौशल पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति थे। उनकी पुत्री सांसद बाँसुरी स्वराज एवं अन्य परिजन उनको एम्स अस्पताल लेकर गये पर सभी प्रयासों के बाद डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।  शव को अस्पताल से सांसद बाँसुरी स्वराज के आवास 10 तालकटोरा रोड़ लाया गया और वहां से सभी अंतिम रस्में पूर्ण कर लोधी रोड़ श्मशान घाट ले जाया गया जहाँ बांसुरी स्वराज ने सनातन रीति अनुसार सूर्यास्त से पहले अपने पिता की चिता को अग्नि देकर अंतिम संस्कार पूरा किया। सांसद बांसुरी स्वराज के आवास पर लोकसभाध्...

राज्यपाल ने "भारतीय दिव्यांग संघ" में दिव्यांगों को किया सम्मानित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि दिव्यांग दिव्य होते हैं, जीवन शक्ति से भरपूर होते हैं। वह हौसला रखे तो बड़े से बड़ा काम भी वे करते है। राज्यपाल ने दिव्यांगजनों के अधिकारों और कल्याण के लिए सभी को समर्पित होकर कार्य किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग-बच्चे देवताओं के समान हैं। उनमें विशिष्ट गुण होते हैं। इसीलिए उन्हें 'वेदांगी' कहा गया है। वह ऐसे बच्चे होते हैं जो ज्ञान से जुड़े अंग लिए होते हैं। पर कईं बार यह अंग सुप्त हो जाते हैं, इनका उपचार यदि समुचित रूप में होता है तो यह समाज के लिए बहुत बड़ी सौगात है। राज्यपाल ने कहा कि भारत सरकार ने दिव्यांगजनों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने तथा उनके कौशल को पोषण देने एवं उनकी सुगमता और अधिकारों की सुरक्षा के लक्ष्य पर आधारित ‘दिव्यांगजन अधिकार विधेयक -2016’ पारित किया है। इस विधेयक के अंतर्गत दिव्यांग की श्रेणियों को 7 से बढ़ाकर 21 किया गया है। उन्होंने बच्चों को हुनर से जोड़ने के लिए, कलाओं से संपन्न करने के लिए कार्य करने पर जोर दिया। इससे पहले राज्यपाल ने विश्व दिव्यांग सम्मान के अंतर्गत...

र्टिस डॉक्टरों ने किर्गिस्तानी मरीज के चेहरे से 4.5 किग्रा कैंसर की ट्यूमर को निकाला

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली | फोर्टिस एस्कॉर्ट्स ओखला, दिल्ली के डॉक्टरों ने किर्गिस्तान के 48-वर्षीय मरीज की जीवन-रक्षक सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। मरीज को जब अस्पताल लाया गया उनके चेहरे के दाएं भाग से 4.5 किलोग्राम वज़न का कैंसरग्रस्त ट्यूमर जिसका आकार 19 बाई 18 से.मी. था, बाहर की तरफ लटका हुआ था और इसमें से काफी सड़ांध भी आ रही थी। इसमें से उठ रही भयंकर बदबू की वजह से उन्हें भारत तक की हवाई यात्रा के दौरान अन्य यात्रियों से एकदम अलग-थलग एकांत में यात्रा करनी पड़ी थी। दिल्ली/एनसीआर में कई अस्पतालों ने उनका इलाज करने से इंकार कर दिया था, और तब मरीज को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स ओखला में लाया गया। यहां उनका फुल-बॉडी एमआरआई स्कैन एवं अन्य रूटीन जांच के अलावा डायग्नॉस्टिक चेक-अप किया गया। इमेजिंग और टेस्ट से पता चला कि उनका ट्यूमर तेजी से फैलकर उनके गाल, जबड़े तथा गर्दन को चपेट में ले चुका था, जिसकी वजह से उनका चेहरा काफी बिगड़ गया था। डॉक्टरों ने मरीज को बताया कि यदि इस ट्यूमर का इलाज नहीं किया गया तो यह कभी भी फट सकता है जिसकी वजह से भारी ब्लीडिंग होने की आशंका है और उस स्थिति में मरीज की ...

हंड्रेड’ में मुंबई इंडियंस की एंट्री, ओवल इनविंसिबल्स अब कहलाएगी ‘MI London

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई/लंदन : रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिज़नेस वेंचर्स लिमिटेड और सरे काउंटी क्रिकेट क्लब ने द हंड्रेड की मशहूर फ्रेंचाइज़ी ओवल इनविंसिबल्स में साझेदारी का ऐलान किया है। इस समझौते के तहत सरे को 51 प्रतिशत और रिलायंस को 49 प्रतिशत हिस्सेदारी मिली है। इसके साथ ही 2026 से पुरुष और महिला दोनों टीमें ‘MI London’ के नाम से खेलेंगी। ओवल इनविंसिबल्स द-हंड्रेड के इतिहास की सबसे सफल टीम है, जिसने पांच साल में पांच खिताब जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। टीम में सैम-टॉम करन, विल जैक्स, ऐलिस कैप्सी जैसे घरेलू सितारों के साथ राशिद खान, एडम ज़म्पा और मैरिज़ैन कैप जैसे दिग्गज शामिल रहे हैं। द-हंड्रेड ब्रिटेन की प्रोफेशनल क्रिकेट लीग है, जो दुनिया में 100 गेंदों का, अपनी तरह का इकलौता फॉर्मेट है। हर साल जुलाई–अगस्त में, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) इसके मुकाबले करवाता है। लीग में कुल 8 टीमें खेलती हैं। मुंबई इंडियंस फैमिली में नई टीमें जुड़ने से MI फैमिली अब 5 देशों में 7 टीमों तक पहुँच चुकी है। बीते 17 वर्षों में MI फ्रेंचाइज़ी दुनिया भर ...

प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025’ में खनिज क्षेत्र और खनिज की संभावनाओं पर होगी चर्चा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, राजस्थान सरकार 10 दिसंबर को जयपुर के JECC में आयोजित ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025’ के दौरान खनिज क्षेत्र पर विशेष सत्र का आयोजन करने जा रही है। ‘अनलॉकिग राजस्थान्स क्रिटिकल मिनरल पोटेंशियल फॉर आत्मनिर्भर भारत’ विषय पर आयोजित इस सत्र में विभिन्न उद्योगों से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे और देश के औद्योगिक विकास तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए विभिन्न रणनीतिक लक्ष्यों की प्राप्ति में राजस्थान की खनिज संपदा के बेहतर उपयोग के बारे में विमर्श करेंगे। इस सत्र में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के डायरेक्टर संजय सिंह राजस्थान के क्रिटिकल मिनरल्स के बारे में, इस क्षेत्र में राज्य की भूगर्भीय क्षमता और हाल के समय में की गयी नई खोजों के बारे में जानकारी देंगे और खनन क्षेत्र के एक्सप्लोरेशन में उभर रहे नए अवसरों के बारे में भी चर्चा करेंगे। आईआईटी हैदराबाद के डायरेक्टर डॉ. बी.एस. मूर्ति धातुओं (मेटल्स) के मामले में भारत की आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए उद्योगों, सरकार और अकादमिक क्षेत्र के बीच आपसी सहयोग और साझेदारी के महत्व पर अपने विचार रखेंगे।  इन तीनों क्षेत्रों के बीच ...