वरिष्ठ अधिवक्ता एवं मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल नही रहे
० आनंद चौधरी ०
नही रहे पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल। लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला सहित अनेक केन्द्रीय मंत्रियों, आर.एस.एस. एवं भाजपा नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली भाजपा की ओर से अंतिम श्रद्धांजली दी। लोधी रोड़ श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार से पहले दिल्ली पुलिस की एक तुकड़ी द्वारा पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल को अंतिम सलामी दी गई।नई दिल्ली : देश के जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का घर पर हृदय आघात आने से आकस्मिक निधन हो गया। स्वराज कौशल पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति थे। उनकी पुत्री सांसद बाँसुरी स्वराज एवं अन्य परिजन उनको एम्स अस्पताल लेकर गये पर सभी प्रयासों के बाद डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
सांसद बांसुरी स्वराज के आवास पर लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, गजेन्द्र शेखावत, एवं किरण रिजूजू, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी एवं सांसद कमलजीत सहरावत, सुप्रिया शुले, निशिकांत दूबे, विपल देव, संगीता देवी, मालविका देवी, स्वाति मालीवाल सहित तमाम लोगों ने पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल के शव पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजली दी।
लोधी रोड़ श्मशान घाट पर हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं दिल्लीवासियों की उपस्थिती में शव को अग्नि के सुपुर्द किये जाने से पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली विधानसभाध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, आर.एस.एस. से इंद्रेश कुमार, अनिल गुप्ता, भारत अरोड़ा एवं दयानंद के अलावा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, मनोज तिवारी, डा. साबित पात्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, आदेश गुप्ता,

शव को अस्पताल से सांसद बाँसुरी स्वराज के आवास 10 तालकटोरा रोड़ लाया गया और वहां से सभी अंतिम रस्में पूर्ण कर लोधी रोड़ श्मशान घाट ले जाया गया जहाँ बांसुरी स्वराज ने सनातन रीति अनुसार सूर्यास्त से पहले अपने पिता की चिता को अग्नि देकर अंतिम संस्कार पूरा किया।
सांसद बांसुरी स्वराज के आवास पर लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, गजेन्द्र शेखावत, एवं किरण रिजूजू, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी एवं सांसद कमलजीत सहरावत, सुप्रिया शुले, निशिकांत दूबे, विपल देव, संगीता देवी, मालविका देवी, स्वाति मालीवाल सहित तमाम लोगों ने पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल के शव पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजली दी।
लोधी रोड़ श्मशान घाट पर हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं दिल्लीवासियों की उपस्थिती में शव को अग्नि के सुपुर्द किये जाने से पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली विधानसभाध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, आर.एस.एस. से इंद्रेश कुमार, अनिल गुप्ता, भारत अरोड़ा एवं दयानंद के अलावा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, मनोज तिवारी, डा. साबित पात्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, आदेश गुप्ता,
दिल्ली सरकार के मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह, महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल एवं दिनेश प्रताप सिंह, बालमिकी मंदिर के महंत गुरू विधारथी महाराज के आलावा प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, कार्यालय मंत्री बृजेश राय, विधायक अरविंद्र सिंह लवली, अनिल शर्मा, श्याम शर्मा, नीरज बसोया, शिखा रॉय, उमंग बजाज, राजकुमार भाटिया, अशोक गोयल, हरीश खुराना आदि के आलावा राष्ट्रीय एवं दिल्ली प्रदेश भाजपा पदाधिकरियों, निगम पार्षदों, वरिष्ठ कानूनविदों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने शव पर पुष्प चक्र अर्पित कर कहा, पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का निधन केवल बांसुरी स्वराज की निजी क्षति नही बल्कि उनके निधन से देश ने एक कुशल अधिवक्ता एवं स्टेटसमैन खो दिया है। लोधी रोड़ श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार से पहले दिल्ली पुलिस की एक तुकड़ी द्वारा पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल को अंतिम सलामी दी गई।
टिप्पणियाँ