COWE की 'विमेंस इंटरनेशनल समिट ऑन एंटरप्रेन्योरशिप 2026' में वसुंधरा राजे ने दिए एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’
० आशा पटेल ० जयपुर। भविष्य के लिए तैयार रहे, बदलाव को अपनाएं और तकनीक को समझें, लेकिन इसे स्वयं पर कभी हावी न होने दें। आने वाले वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे नए तकनीकी बदलाव व्यवसायों को तेजी से प्रभावित करेंगे, इसलिए सभी को समय रहते खुद को तैयार करना होगा। हाल ही में ट्विटर में एआई के कारण हुए लगभग 4,000 कर्मचारियों की छंटनी का उदाहरण देते हुए कहा कि तकनीक को समझना और अपनाना अब बहुत जरूरी हो गया है। यह बात पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री, स्मृति ईरानी ने 'विमेंस इंटरनेशनल समिट ऑन एंटरप्रेन्योरशिप (वाईज) 2026' में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए कही। कॉन्फिडरेशन ऑफ विमेन इंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया (COWE) के राजस्थान चैप्टर द्वारा इस वर्ष समिट की थीम ‘रूट्स टू विंग्स: स्पॉटलाइटिंग विमेंस एंटरप्रेन्योर्स फ्रॉम ग्रासरूट्स इनोवेशन दू ग्लोबल लीडरशिप’ है। स्मृति ईरानी ने वुमंस कलैक्टिव फोरम और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के एक संयुक्त शोध का भी जिक्र किया, जिसमें बताया गया है कि छोटे और मध्यम उद्योगो की बड़ी पूंजी अदालतों में चल रहे मामलों के कारण फंसी रहती है।...