धूमधाम से मना जयपुर क्राफ्ट फेस्टिवल पालथी कैफे में

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जयपुर में कला, शिल्प और रचनात्मक अभिव्यक्तियों को एक समावेशी और सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जयपुर क्राफ्ट फेस्टिवल 2026 का दो दिवसीय आयोजन 28 फरवरी और 1 मार्च को पालथी कैफे, जयपुर में किया गया। यह फेस्टिवल पारंपरिक हस्तशिल्प, समकालीन कला, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामुदायिक संवाद का संगम है।
फेस्टिवल का उद्देश्य केवल प्रदर्शनी तक सीमित नहीं है, बल्कि कलाकारों, शिल्पकारों, युवाओं, उद्यमियों और आम नागरिकों के बीच सार्थक संवाद, सहयोग और रचनात्मक सहभागिता को बढ़ावा देना है।
फेस्टिवल में स्थापित विशेष आर्टिस्ट वॉल पर युवा और उभरते कलाकारों ने अपनी कलाकृतियाँ प्रदर्शित कीं। आगंतुकों को कलाकारों से सीधे संवाद करने और उनकी रचनात्मक प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला।
पारंपरिक शिल्पकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया : • फ्लावर मेकिंग • ड्राई फ्लावर कार्ड मेकिंग • नैचुरल गुलाल मेकिंग • पॉटरी (मिट्टी शिल्प) दर्शकों ने शिल्प निर्माण की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष देखा और उसकी बारीकियों को समझा। विशेष क्राफ्ट सर्कल में आर्ट थेरेपिस्ट द्वारा कला-आधारित गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को मानसिक शांति और रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान किया गया। फेस्टिवल में स्थापित पॉडकास्ट स्टेशन पर कलाकारों, उद्यमियों और शिल्पकारों ने बदलती दुनिया में कला और शिल्प के भविष्य पर विचार-विमर्श किया।
“डॉटर’स डॉटर’स डॉटर” एक प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति, जिसने तीन पीढ़ियों की महिलाओं के अनुभव, संघर्ष और सशक्तिकरण की कहानी को मंच पर सजीव किया। यह विशेष प्रस्तुति इंडियन वुमन इम्पैक्ट (Indian Women Impact) के सहयोग से आयोजित की गई। इस प्रस्तुति ने महिला नेतृत्व, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सशक्तिकरण के संदेश को प्रभावी रूप से दर्शकों तक पहुँचाया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार