AI बताएगा कहां लगाएं पैसा ऑल-न्यू जियो फाइनेंस ऐप’ लॉन्च


० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : वित्तीय ऐप्स की लंबी लिस्ट, जटिल विकल्प और अंतहीन स्क्रॉलिंग से जूझ रहे ग्राहकों के लिए ‘जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड’ ने एक ऑल-न्यू जियोफाइनेंस ऐप लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि ऐप पारंपरिक तरीके से सिर्फ प्रोडक्ट लिस्टिंग करने के बजाय एक ‘इंटेलिजेंट डिजिटल मार्केटप्लेस’ की तरह काम करेगा। यह Agentic AI और न्यूरल नेटवर्क्स की मदद से यूज़र्स को पर्सनलाइज्ड सुझाव देगा।
‘वन-साइज़-फिट्स-ऑल’ के विपरीत यह ऐप 15 AI एजेंट्स और 70 के करीब डिसीजन-मेकिंग-इंजिन्स के दम पर यूज़र की जरूरत, पात्रता और वित्तीय स्थिति का विश्लेषण कर पर्सनलाइज्ड सुझाव देगा। मतलब अगर आप होम लोन ढूंढ रहे हैं, निवेश शुरू करना चाहते हैं या बीमा कवर बढ़ाना चाहते हैं, तो ऐप आपको सीधे वही विकल्प दिखाएगा जो आपके प्रोफाइल से मेल खाते हों।

होम लोन, पर्सनल लोन, लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज, क्रेडिट कार्ड, बीमा, UPI, फिक्स्ड डिपॉजिट, डिजिटल गोल्ड और जियोब्लैकरॉक के म्यूचुअल फंड जैसे विकल्प एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। यूज़र को अलग-अलग स्क्रीन पर जाने की जरूरत नहीं होगी। चैट-बार में अपनी जरूरत टाइप करने पर, संबंधित विकल्प आपके सामने होंगे। इसके अलावा, हर ट्रांजैक्शन पर जियोपॉइंट्स मिलेंगे, जिन्हें विभिन्न रिवॉर्ड्स के लिए रिडीम किया जा सकेगा।

आने वाले समय में ऐप ‘फाइनेंशियल फिटनेस स्कोर’ और ‘पर्सनल CFO फॉर भारत’ जैसे फीचर भी जोड़ेगा, जो आपकी खर्च, बचत, निवेश और बीमा स्थिति का विश्लेषण कर सुधार के सुझाव देंगे। लॉन्च के मौके पर हितेश सेठिया, मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने कहा कि 

कंपनी का उद्देश्य वित्तीय सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और भरोसेमंद बनाना है, ताकि हर भारतीय आत्मविश्वास के साथ अपने वित्तीय भविष्य पर नियंत्रण पा सके। ‘Finsider’ प्रोग्राम के जरिए कंपनी यूज़र्स को ऐप के विकास में भागीदार बनाना चाहती है, ताकि फीडबैक के आधार पर इसे और बेहतर बनाया जा सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

पिंकसिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित भास्कर डिजिटल ने जीता प्रेस प्रीमियर लीग का खिताब

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा