संदेश

कला कनेक्ट : मुंबई के नेहरू सेंटर में कला प्रदर्शनियों का एग्जिबिशन

चित्र
० संत कुमार गोस्वामी ०  मुंबई : कला कनेक्ट कला प्रदर्शनी में आर्ट गैलरी, आरती स्टूडियो, ब्रिन्दल देसाई स्टूडियो, एस्पेक्ट आर्ट गैलरी और अकल्पन आर्ट गैलरी जैसी कला दीर्घाओं के साथ प्रमुख कला संग्राहकों और संस्थानों की भागीदारी है। यह प्रदर्शनी 1 से 3 मई तक मुंबई के वर्ली स्थित नेहरू सेंटर में शुरू हो गई है। यह आर्ट प्रदर्शनी जिसमें भारत भर के 100 से अधिक कलाकार अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन कर रहे हैं ,  दुबई और बहरीन के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकार, जिनमें क्रेज़ेंटा और हुसैन अल नोवामी शामिल हैं अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी में 2000 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी, जो दर्शकों को एक समृद्ध और विविध दृश्य अनुभव प्रदान करेंगी। भाग लेने वाले प्रमुख कलाकारों में सलमान जैदी, जॉयदेव दुलाई, अभिजीत बिस्वास, सुजाता डे, ब्रिन्दल देसाई, रीना जैन, महिमा अग्रवाल, डॉ. नीलम जैन,  अंशुमन सत्यपति, नंदा दास (अमेरिका) और परशुराम नाइक (संवेदना दास मोहपात्रा लुत्फा) शामिल हैं। मूर्तिकला खंड में सुमंतिलाल बागडे और श्वेता जैन जैसे प्रसिद्ध मूर्तिकारों की कृतियाँ प्...

राजस्थानी फीचर फिल्म "हमारी बेटियां" 8 मई को होगी रिलीज़

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | राजस्थानी सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, दर्शकों का इंतज़ार ख़त्म | महिला सशक्तिकरण पर बनी राजस्थानी फीचर फिल्म "हमारी बेटियां" 8 मई को रिलीज़ होने जा रही है | फिल्म के निर्देशक उग्रसेन तंवर ने बताया कि फिल्म के रिलीज से पहले ही राजस्थान फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी हलचल मची हुई है | 8 मई को जयपुर के जैम सिनेमा में रिलीज़ की जाएगी | दर्शक 8 मई से 14 मई तक प्रतिदिन दोपहर 12बजे वाला शो देख सकते हैं | इस फिल्म में रेखा परिहार, ऋषभ साहू, अशोक खडोलिया, संतोष कंवर, सनाया सैनी, विनयदेव गौतम, सुभाष सेठ, रमेश मकवाना, विनोद शर्मा बरना, हितेश सोलंकी, अभिनव शर्मा, दीपक सिंह, माधुरी खंडेलवाल, कलावती पटेल, गौरान्वी शर्मा, सत्यनारायण पाटोदिया, महेश योगी, गोविंदा गुर्जर, चित्रांश गौतम, मुकेश तंवर, गर्वित चौहान, श्याम सुंदर साहू,  सीता साहू, मीनाक्षी सेन, शंकर लाल कटारिया, गुरु सुमेर सिंह, भगत सिंह, हरिनारायण साहू, फूलसिंह पिपलाली के साथ फिल्म के निर्देशक उग्रसेन तंवर ने इस फिल्म में दमदार अभिनय किया है।  फिल्म के निर्माता गणेश साहू, सह निर्मात्री रेखा परिहार, संगीत द...

मजदूर दिवस : बुनकर,दिहाड़ी मजदूरों की हुंकार,मजदूरी बढ़ाने की मांग

चित्र
० आशा पटेल ०  मिर्जामुराद । अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में सैकड़ों बुनकर और दिहाड़ी मजदूरों ने सरकार से बुनकरी बचाने, रोजगार और मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर तख्ती, बैनर के साथ रैली निकाली। रैली यात्री प्रतीक्षालय, लोक समिति आश्रम,नंदघर होते हुए अम्बेडकर पार्क तक निकाली गई, इस दौरान लोगों ने ' रोटी , कपड़ा और मकान, माँग रहा मजदूर किसान' 'भीख नही अधिकार चाहिये जीने का सम्मान चाहिए', 'बुनकरों के कर्जे माफ करो 'आदि नारे लगाकर मजदूरों के अधिकार के प्रति जागरुक किया, गांव के अम्बेडकर पार्क में आयोजित सभा में लोगों ने कहा कि सभी को बिना भेदभाव के जीने का अधिकारी होना चाहिए। आज भी कुल मजदूरों के 93% प्रतिशत मजदूर असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जिनकी कोई सामाजिक सुरक्षा नहीं है. वे गरीबी से भयंकर रूप से लड़ रहे हैं. जिनके अधिकारों की रक्षा करना जरुरी है।  इस अवसर पर बिजली विभाग की तरफ से बुनकरों की समस्या को लेकर कैम्प लगाया गया जिसमें दर्जनों बुनकरों और ग्रामीणों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई. कैंप में आए अधिशासी अभियंता अभिषेक कुम...

रिलायंस रीटेल ने किया प्रियंका चोपड़ा के ब्रांड एनोमली का अधिग्रहण

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०   मुंबई: रिलायंस रीटेल लिमिटेड ने प्रियंका चोपड़ा जोनस के हेयरकेयर ब्रांड एनोमली (Anomaly) का अधिग्रहण कर लिया है। इस सौदे में ब्रांड के ट्रेडमार्क, ब्रांड से जुड़ी चीजें और डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इससे रिलायंस रीटेल लिमिटेड के ब्यूटी कारोबार को मजबूती मिलेगी। एनोमली की शुरुआत 2021 में हुई थी। यह एक साफ, वीगन और अच्छी क्वालिटी वाला हेयरकेयर ब्रांड है, जो किफायती दाम में मिलता है। यह पहले से ही कई बड़े देशों में बेचा जा रहा है। इस खरीद के बाद रिलायंस रीटेल लिमिटेड के पास इस ब्रांड का पूरा अधिकार होगा। अब कंपनी अपने बड़े रिटेल नेटवर्क और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, जैसे ‘टीरा’, के जरिए एनोमली को तेजी से आगे बढ़ाएगी। कंपनी का लक्ष्य ब्यूटी और पर्सनल केयर क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करना है।  ईशा अंबानी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, रिलायंस रीटेल वेंचर्स लिमिटेड ने इस सौदे पर कहा, “एनोमाली को हमारे पोर्टफोलियो में शामिल करना नए जमाने के ब्यूटी ब्रांड्स के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एनोमाली की मजबूत वैश्विक पहचान, क्लीन फॉर्मुलेशन और किफायती कीम...

सरवाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी : डा आकांक्षा सिन्हा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (आईएफजे) ब्रुसेल्स से संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट- इंडिया (एनजूये-आई), दिल्ली जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं एनयूजेआई महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिला पत्रकारों के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों तथा कैंसर जागरूकता विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट द्वारा संचालित कैंसर जागरूकता कार्यक्रम कैप्स सीएपीएस (कैंसर अवेयरनेस, प्रीवेंशन एंड स्क्रीनिंग) में संस्थान के प्रीवेंटिव ऑनकोलॉजी विभाग की वरिष्ठ सलाहकार डा आकांक्षा सिन्हा ने महिला एवं पुरूषों में पाए जाने वाले चार प्रमुख कैंसर और उनसे बचाव व एचपीवी (ह्यूमन पैपीलोमा वैक्सीनेशन) पर अहम जानकारी साक्षा की तथा इस विषय पर महिला पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी जवाव दिया। इस मौके पर एनयूजेआई अध्यक्ष रास बिहारी, एनयूजेआई महासचिव प्रमोद तिवारी, एनयूजेआई महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजक वरिष्ठ पत्रकार प्रतिभा शुक्ला, एनयूजेआई के पूर्व अध्यक्ष मनोज मिश्रा के अलावा एनयूजेआई सचिव अमलेश राजू, एनयूजेआई सह संयोजक महिला प्रकोष्ठ उषा पाहवा, महासचिव दिल्ली पत्...

उद्योग और शिक्षा संस्थानों में इंटरफेस का महत्व ' पर हुआ मंथन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। शिक्षा जगत ( ऐकेडमिया ) और उद्योग के बीच सहयोग को सशक्त बनाने की दिशा में एक पहल के रूप में राजस्थान चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री एवम भारद्वाज फाउंडेशन, जयपुर रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056, तथा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (GIT), सीतापुरा, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 44वां राष्ट्रीय स्तर का “इंडस्ट्री–अकाडमिया इंटरफेस” कार्यक्रम ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के सीतापुर कैंपस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय था “उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के इंटरफेस का महत्व। इस आयोजन में उद्योग, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने भाग लेकर सैद्धांतिक शिक्षा और उद्योग की व्यावहारिक आवश्यकताओं के बीच मौजूद अंतर को कम करने पर सार्थक विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन डॉ. पी. एम. भारद्वाज, संस्थापक अध्यक्ष, भारद्वाज फाउंडेशन एवं चेयरमैन, डिस्ट्रिक्ट स्किल डेवलपमेंट कमेटी (RID 3056), जो मोटिवेशनल एवं मैनेजमेंट गुरु हैं तथा भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के चार उपक्रमों में एमडी/सीएमडी रह चुके हैं, ने राष्ट्र निर्माण में...

IPCC 2026 में विशेषज्ञ विज्ञान, उपचार और जन जागरूकता पर अपने विचार रखेंगे

चित्र
० आनंद चौधरी ०  नई दिल्ली : 26वां अंतर्राष्ट्रीय पिगमेंट सेल सम्मेलन (IPCC 2026) और 7वां पिगमेंटरीकॉन 2026, 30 अप्रैल से 3 मई तक इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारत और दुनिया भर के त्वचा विशेषज्ञ, शोधकर्ता और चिकित्सक चार दिवसीय वैज्ञानिक कार्यक्रम के लिए एक साथ आएंगे। पिगमेंटरी डिसऑर्डर्स सोसाइटी (पीडीएस) के तत्वावधान में आयोजित यह सम्मेलन एक दशक से अधिक समय बाद भारत में हो रहा है और इसमें लगभग 30 अंतर्राष्ट्रीय और 70 राष्ट्रीय विशेषज्ञों के भाग लेने की उम्मीद है। कार्यक्रम में मुख्य व्याख्यान, पैनल चर्चा, कार्यशालाएं और प्रदर्शन शामिल होंगे, जिनमें विटिलिगो, मेलास्मा, हाइपरपिगमेंटेशन, एल्बिनिज्म और पिगमेंटरी डर्मेटोलॉजी से संबंधित क्षेत्रों पर केंद्रित सत्र होंगे। वैज्ञानिक आदान-प्रदान के लिए एक मंच के रूप में डिज़ाइन किया गया यह सम्मेलन, त्वचाविज्ञान, आनुवंशिकी और नैदानिक अभ्यास के क्षेत्र में विभिन्न दृष्टिकोणों को एक साथ लाता है, जिसमें वर्तमान शोध, उपचार के दृष्टिकोण और रोगी देखभाल के विकसित होते मानकों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। यह सम्मेलन...