संदेश

मई 3, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिंघानिया विश्वविद्यालय करेगा एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप 2027 की मेजबानी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। विश्व पैरा थ्रोबॉल महासंघ ने घोषणा करते हुए पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया को, सिंघानिया विश्वविद्यालय के सहयोग से, तीसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप 2027 के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है। यह प्रतियोगिता राजस्थान स्थित सिंघानिया विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगी। इस ऐतिहासिक आयोजन को औपचारिक रूप देने के लिए जयपुर में एम ओ यू पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर विश्व पैरा थ्रोबॉल महासंघ की अध्यक्ष निर्मला रावत, संस्थापक एवं महासचिव डॉ. वी. अल्बर्ट प्रेमकुमार, सिंघानिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार (आईएएस, सेवानिवृत्त) तथा प्रो-प्रेसिडेंट एवं सीएफओ सुनील कुमार सोबती उपस्थित रहे। सिंघानिया विश्वविद्यालय इससे पूर्व फरवरी 2026 में राष्ट्रीय पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप का आयोजन कर चुका है।  यह चैंपियनशिप एशिया में अनुकूली खेलों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी, जिसमें भारत सहित 15 से अधिक देशों कंबोडिया, मलेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, नेपाल, भूटान, यूएई, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, जापान और फिलीपींस के खिलाड़ियों के भाग लेने की ...

Ex.CM गहलोत ने किया 'आधुनिक भारत के निर्माता नेहरू,इंदिरा और राजीव गाँधी' पुस्तक का विमोचन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सिविल लाईन्स स्थित निवास पर स्व. डा.सत्यनारायण सिंह, पूर्व आई.ए.एस. द्वारा लिखें गये करीब 800 लेखों में से 37 चयनित लेखों का संकलन “आधुनिक भारत के निर्माता नेहरू, इंदिरा और राजीव ’’ पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर अशोक गहलोत ने स्व. सत्यनारायण सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. सत्यनारायण सिंह राष्ट्र सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहे। उनके प्रशासनिक सेवा काल में गरीब एवं असहाय लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी हीलों हुज्जत के मिलता था। वे स्वयं क्षेत्र का दौरा करते समय वृद्ध एवं असहाय व्यक्तियों को देय पेंशन का आदेश मौके पर ही कर दिया करते थे। उनके डांग विकास बोर्ड के कार्यकाल में भी डांग क्षेत्र का बहुत अच्छा विकास हुआ।  वे समय समय देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में समसामयिक लेख लिखते रहते थे। उनके लेखों का यह संकलन निश्चित रूप से आधुनिक भारत के नागरिकों को देश के विकास में पं. नेहरू, इंदिरा और राजीव द्वारा किये गये कामों से अवगत करायेगा। यह उनके द्वारा पं. नेहरू, इंदिरा और र...

जयपुर में होगा वृक्ष मित्र सम्मान समारोह रवीना टंडन,सुधीर मुनगंटीवार होंगे शामिल

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। प्रकृति एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्यरत श्री कल्पतरु संस्थान द्वारा अपने 31वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर “वृक्ष मित्र सम्मान समारोह 2026” का आयोजन 6 मई को जयपुर में किया जाएगा। इस सिलसिले में ‘ट्री मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से पर्यावरणविद विष्णु लांबा ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े को निमंत्रण सौंपा।  समारोह में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में देश-विदेश से एक हजार से अधिक पर्यावरण कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन तथा महाराष्ट्र के पूर्व वन एवं वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार सहित अनेक प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी।  समारोह के दौरान “ऑपरेशन सिंदूर 2.0” अभियान का द्वितीय संस्करण लॉन्च किया जाएगा एवं परिंदों के लिए ‘परिंडा अभियान’ शुरू किया जाएगा ! साथ ही‘नक्सल ग्रीन मिशन’ के पोस्टर का विमोचन भी किया जाएगा।

एमआईटी एडीटी विश्वविद्यालय : फैशन केवल डिज़ाइन नहीं,आपकी पहचान है : टीना रांका

चित्र
० योगेश भट्ट ०  पुणे : फैशन केवल डिज़ाइन नहीं, बल्कि आपकी पहचान है। हर डिज़ाइन के माध्यम से हम दुनिया को अपनी संस्कृति और परंपरा की एक कहानी बताते हैं। इसलिए अपने विचारों के प्रति हमेशा ईमानदार रहें, निरंतर नवाचार करते रहें और दुनिया को और सुंदर बनाएं, प्रसिद्ध फैशन डिज़ाइनर टीना रांका ने कहा। वह इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन, एमआयटी एडीटी विश्वविद्यालय के फैशन विभाग द्वारा आयोजित 11वें वार्षिक ग्रेजुएशन फैशन शो (GFS) 2026 के अवसर पर बोल रही थीं। इस अवसर पर पेपरमिंट क्लोदिंग प्रा. लि. के प्रबंध निदेशक संतोष कटारिया, ‘ग्लैड यू केम एंड ग्लैड वी मेट’ के संस्थापक मैडी अमृतकर, विश्वविद्यालय के कार्याध्यक्ष एवं प्रो-वाइस चांसलर प्रो. डॉ. मंगेश कराड, कुलगुरु प्रो. डॉ. राजेश एस., प्रोवोस्ट डॉ. सायली गणकर, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. नचिकेत ठाकुर, प्रो. डॉ. दांडेश्वर बिसोई तथा फैशन विभाग प्रमुख डॉ. अर्शिया कपूर उपस्थित थे। इस फैशन शो में 2022–2026 बैच के बी.डिज़. फैशन कम्युनिकेशन, बी.डिज़. फैशन डिज़ाइन और एम.डिज़. फैशन मैनेजमेंट एवं मार्केटिंग के छात्रों ने अपने डिज़ाइन कलेक्शन, फैशन फिल्में, प्रकाशन और ...