कला कनेक्ट : मुंबई के नेहरू सेंटर में कला प्रदर्शनियों का एग्जिबिशन
० संत कुमार गोस्वामी ०
मुंबई : कला कनेक्ट कला प्रदर्शनी में आर्ट गैलरी, आरती स्टूडियो, ब्रिन्दल देसाई स्टूडियो, एस्पेक्ट आर्ट गैलरी और अकल्पन आर्ट गैलरी जैसी कला दीर्घाओं के साथ प्रमुख कला संग्राहकों और संस्थानों की भागीदारी है। यह प्रदर्शनी 1 से 3 मई तक मुंबई के वर्ली स्थित नेहरू सेंटर में शुरू हो गई है। यह आर्ट प्रदर्शनी जिसमें भारत भर के 100 से अधिक कलाकार अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन कर रहे हैं ,

दुबई और बहरीन के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकार, जिनमें क्रेज़ेंटा और हुसैन अल नोवामी शामिल हैं अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी में 2000 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी, जो दर्शकों को एक समृद्ध और विविध दृश्य अनुभव प्रदान करेंगी। भाग लेने वाले प्रमुख कलाकारों में सलमान जैदी, जॉयदेव दुलाई, अभिजीत बिस्वास, सुजाता डे, ब्रिन्दल देसाई, रीना जैन, महिमा अग्रवाल, डॉ. नीलम जैन,
अंशुमन सत्यपति, नंदा दास (अमेरिका) और परशुराम नाइक (संवेदना दास मोहपात्रा लुत्फा) शामिल हैं। मूर्तिकला खंड में सुमंतिलाल बागडे और श्वेता जैन जैसे प्रसिद्ध मूर्तिकारों की कृतियाँ प्रदर्शित की जाएंगी। जनसंपर्क का कार्य सतरंगी मीडिया पीआर सर्विसेज और पेज1 नेटवर्क द्वारा सुशील जीत साहनी के माध्यम से किया गया है।
प्रदर्शनी का एक प्रमुख आकर्षण अजंता शैली की चित्रकला की शाश्वत विरासत से प्रेरित एक विशेष प्रदर्शनी है, जो वैश्विक मंच पर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कलात्मक परंपराओं को प्रतिबिंबित करती है। इस कार्यक्रम में आदि ईरानी, भूषण पटियाल, शिव रंदानी, ओनिमा कश्यप, मनीषा शर्मा और लेफ्टिनेंट कर्नल मोनिश आहूजा सहित विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।
"कला कनेक्ट" का उद्देश्य कलाकारों, दीर्घाओं और कला प्रेमियों को कला की भावना से जुड़ने, सहयोग करने और जश्न मनाने के लिए एक जीवंत मंच प्रदान करना है। कला प्रेमियों और संग्राहकों को रचनात्मकता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के इस असाधारण प्रदर्शन का अनुभव करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
टिप्पणियाँ