सरवाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी : डा आकांक्षा सिन्हा

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (आईएफजे) ब्रुसेल्स से संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट- इंडिया (एनजूये-आई), दिल्ली जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं एनयूजेआई महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिला पत्रकारों के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों तथा कैंसर जागरूकता विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट द्वारा संचालित कैंसर जागरूकता कार्यक्रम कैप्स सीएपीएस (कैंसर अवेयरनेस, प्रीवेंशन एंड स्क्रीनिंग) में संस्थान के प्रीवेंटिव ऑनकोलॉजी विभाग की वरिष्ठ सलाहकार डा आकांक्षा सिन्हा ने महिला एवं पुरूषों में पाए जाने वाले चार प्रमुख कैंसर और उनसे बचाव व एचपीवी (ह्यूमन पैपीलोमा वैक्सीनेशन) पर अहम जानकारी साक्षा की तथा इस विषय पर महिला पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी जवाव दिया।
इस मौके पर एनयूजेआई अध्यक्ष रास बिहारी, एनयूजेआई महासचिव प्रमोद तिवारी, एनयूजेआई महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजक वरिष्ठ पत्रकार प्रतिभा शुक्ला, एनयूजेआई के पूर्व अध्यक्ष मनोज मिश्रा के अलावा एनयूजेआई सचिव अमलेश राजू, एनयूजेआई सह संयोजक महिला प्रकोष्ठ उषा पाहवा, महासचिव दिल्ली पत्रकार संघ प्रमोद कुमार सिंह, अध्यक्ष राकेश थपलियाल, डीजेए सचिव प्रियरंजन और प्रदीप श्रीवास्तव, सदस्य फजले गुुफरान, योगेश भट्ट सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
सात जंतर मंतर पर आयोजित व्याख्यान में निशि भट्ट, अर्चना ज्योति, विजया लक्ष्मी सहित बड़ी संख्या में महिला पत्रकारों ने भी हिस्सा लिया। डॉ आंकाक्षा ने बताया कि महिलाओं में स्तन व सरवाइकल कैंसर तथा पुरूषों में फेफडें का कैंसर और ओरल कैंसर सबसे अधिक पाया जाता है। हाल में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं में पाए जाने वाले सरवाइकल कैंसर के लिए कारक ह्यूमन पैपीलोमा वायरस के खिलाफ एचपीवी (हयूमन पैपीलोमा वैक्सीन) की शुरूआत की है।

 दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में यह वैक्सीन निशुल्क लगाई जाती है, नौ साल से अधिक उम्र की बच्चियों के साथ ही यह वैक्सीन लड़को को भी दी जा सकती है, लड़कों में यह वैक्सीन कोलन कैंसर से बचाव में कारगर मानी गई है। डॉ आंकाक्षा ने बताया कि एचपीवी वैक्सीनेशन की अधिकतम उम्र 15 साल तक रखी गई है जबकि 45 वर्ष तक की महिलाएं भी इसे लगवा सकती हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित