रिलायंस रीटेल ने किया प्रियंका चोपड़ा के ब्रांड एनोमली का अधिग्रहण

० संवाददाता द्वारा ० 
 मुंबई: रिलायंस रीटेल लिमिटेड ने प्रियंका चोपड़ा जोनस के हेयरकेयर ब्रांड एनोमली (Anomaly) का अधिग्रहण कर लिया है। इस सौदे में ब्रांड के ट्रेडमार्क, ब्रांड से जुड़ी चीजें और डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इससे रिलायंस रीटेल लिमिटेड के ब्यूटी कारोबार को मजबूती मिलेगी। एनोमली की शुरुआत 2021 में हुई थी। यह एक साफ, वीगन और अच्छी क्वालिटी वाला हेयरकेयर ब्रांड है, जो किफायती दाम में मिलता है। यह पहले से ही कई बड़े देशों में बेचा जा रहा है।
इस खरीद के बाद रिलायंस रीटेल लिमिटेड के पास इस ब्रांड का पूरा अधिकार होगा। अब कंपनी अपने बड़े रिटेल नेटवर्क और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, जैसे ‘टीरा’, के जरिए एनोमली को तेजी से आगे बढ़ाएगी। कंपनी का लक्ष्य ब्यूटी और पर्सनल केयर क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करना है। 

ईशा अंबानी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, रिलायंस रीटेल वेंचर्स लिमिटेड ने इस सौदे पर कहा, “एनोमाली को हमारे पोर्टफोलियो में शामिल करना नए जमाने के ब्यूटी ब्रांड्स के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एनोमाली की मजबूत वैश्विक पहचान, क्लीन फॉर्मुलेशन और किफायती कीमत इसे बेहतरीन बनाते हैं। हमें विश्वास है कि प्रियंका के साथ मिलकर हम भारत में इस ब्रांड को तेजी से बढ़ा सकते हैं और साथ ही इसके अंतरराष्ट्रीय विस्तार को भी मजबूत कर सकते हैं।

रिलायंस रीटेल लिमिटेड अब भारत पर ज्यादा ध्यान देगा और एनोमली की पहुंच बढ़ाएगा। भारतीय बाल और सिर की त्वचा (स्कैल्प) के हिसाब से नए उत्पाद बनाए जाएंगे। साथ ही यह ब्रांड अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और मध्य पूर्व जैसे बाजारों में भी आगे बढ़ेगा। प्रियंका चोपड़ा जोनस ब्रांड में क्रिएटिव डायरेक्टर बनी रहेंगी और नए प्रोडक्ट व आइडिया पर काम करेंगी। उन्होंने कहा, “यह एनोमाली के लिए एक अहम क्षण है। जो एक व्यक्तिगत यात्रा के रूप में शुरू हुआ था,

 वह अब एक उद्देश्यपूर्ण और वैश्विक महत्वाकांक्षा वाला ब्रांड बन चुका है, और रिलायंस रिटेल का यह अधिग्रहण एक नए और रोमांचक अध्याय की शुरुआत है। उनका व्यापक नेटवर्क और रिटेल अनुभव हमें भारत और दुनिया भर में अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचने में मदद करेगा। मैं खासतौर पर ईशा अंबानी के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।

 क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में मैं ब्रांड के विकास में सक्रिय रूप से जुड़ी रहूंगी रिलायंस रीटेल लिमिटेड नए और तेजी से बढ़ने वाले ब्यूटी ब्रांड्स पर ध्यान दे रही है। कंपनी अपने अनुभव, बड़े नेटवर्क और ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों तरीकों से एनोमली को भारत और दुनिया में आगे बढ़ाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार