उद्योग और शिक्षा संस्थानों में इंटरफेस का महत्व ' पर हुआ मंथन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। शिक्षा जगत ( ऐकेडमिया ) और उद्योग के बीच सहयोग को सशक्त बनाने की दिशा में एक पहल के रूप में राजस्थान चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री एवम भारद्वाज फाउंडेशन, जयपुर रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056, तथा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (GIT), सीतापुरा, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 44वां राष्ट्रीय स्तर का “इंडस्ट्री–अकाडमिया इंटरफेस” कार्यक्रम ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के सीतापुर कैंपस में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का विषय था “उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के इंटरफेस का महत्व। इस आयोजन में उद्योग, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने भाग लेकर सैद्धांतिक शिक्षा और उद्योग की व्यावहारिक आवश्यकताओं के बीच मौजूद अंतर को कम करने पर सार्थक विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन डॉ. पी. एम. भारद्वाज, संस्थापक अध्यक्ष, भारद्वाज फाउंडेशन एवं चेयरमैन, डिस्ट्रिक्ट स्किल डेवलपमेंट कमेटी (RID 3056), जो मोटिवेशनल एवं मैनेजमेंट गुरु हैं तथा भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के चार उपक्रमों में एमडी/सीएमडी रह चुके हैं, ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षा और उद्योग के बीच सतत संवाद एवं सहयोग की अनिवार्यता पर बल दिया।

इसी अवसर पर डॉ. भारद्वाज ने कार्यक्रम में ऑनलाइन उपस्थित ब्रांड एम्बेसडर डॉ डीपी शर्मा की उपस्थिति में स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि सच्ची विद्या ग्रहण करने की सामूहिक शपथ भी दिलवाई, जिससे कार्यक्रम में सामाजिक जागरूकता का सशक्त संदेश प्रसारित हुआ।

 डॉ शर्मा ने कहा कि भारत में रिसर्च एंड डेवलपमेंट सिर्फ इंडस्ट्री की जिम्मेदारी नहीं बल्कि शिक्षा संस्थानों को साथ मिलकर काम करना होगा। भारत में सरकारी उपक्रम और प्राइवेट उपक्रम के बीच एक इंफेरियारिटी व सुपीरियरटी कास्टीज्म है जिसको दूर करके सबको साथ आना होगा तभी हम विकसित भारत का सपना सफल बना सकते हैं। 

डॉ. भारद्वाज ने जानकारी दी कि इस श्रृंखला के अंतर्गत पूर्व में 43 राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी, डॉ. के.एन. मोदी यूनिवर्सिटी (निवाई), स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, एमएनआईटी जयपुर, राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी, बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी, ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन तथा आर्य ग्रुप ऑफ कॉलेज (मुख्य परिसर) में आयोजित किए जा चुके हैं।

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि डॉ. के. एल. जैन (अध्यक्ष, राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटेरियन प्रज्ञा मेहता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, RID 3056 डॉ. डी. पी. शर्मा इंटरनेशनल डिजिटल डिप्लोमेट एवं लीड ऑथर, यूनेस्को,कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बृज बिहारी शर्मा मानद महासचिव, राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री अन्य अतिथि रोहित झालानी महाप्रबंधक, KEC इंटरनेशनल लिमिटेड,रोटेरियन ईआर पी. सी. सांघी पूर्व अध्यक्ष, द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, अजय गुप्ता सेवा निवृत्त आईएफएस अधिकारी।

डॉ. सीताराम गुप्ता (संस्थापक, गौ माया) ने पर्यावरण संरक्षण के विषय में अपने विचार प्रस्तुत किए, वहीं शिवा गौड़ ने स्टार्टअप्स के विषय में विस्तृत एवं प्रेरणादायक जानकारी साझा की। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने कौशल विकास, रोजगार योग्यता तथा छात्रों की उद्योग-तैयारी पर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि शैक्षणिक पाठ्यक्रमों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप ढालना अत्यंत आवश्यक है तथा इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट्स और नवाचार आधारित शिक्षण को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

इस अवसर पर यह भी घोषणा की गई कि भारद्वाज फाउंडेशन, जयपुर की यह अभिनव पहल — जिसने अब तक देशभर में 43 सफल राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए हैं, को अब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा “डिस्ट्रिक्ट-लेवल नेशन बिल्डिंग प्रोग्राम” के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। यह घोषणा भी की गई कि भारद्वाज फाउंडेशन, जयपुर देश का पहला एनजीओ बन चुका है जिसने इतने व्यापक स्तर पर इंडस्ट्री–अकादमिया इंटरफेस के 44 कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

कार्यक्रम में राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड, जीनस इन्फ्राट्रक्चर्ड प्राइवेट लिमिटेड, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड, कमानी इंटरनेशनल, रेज पावर, ग्रेविटा इंटरनेशनल, पोददार पिगमेंट्स तथा प्रताप टेक्नोक्रिएट सहित अनेक प्रमुख कंपनियों के एचआर प्रमुखों की सक्रिय भागीदारी रही।
ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर नमन कंदोई ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में लगभग 400 बच्चों में भाग लिया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित