संदेश

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के आर्ट-हाउस का कोकिलाबेन ने किया उद्घाटन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : उद्योगपति मुकेश अंबानी की माँ कोकिलाबेन ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में 16 हजार वर्गफुट में फैले, आर्ट हाउस को लॉन्च किया। कल्चरल सेंटर के मेगा लॉन्च कार्यक्रम में अंबानी परिवार की चार पीढ़िया एक साथ नज़र आई।  नीता अंबानी और ईशा अंबानी ने अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत पर भारतीय फैशन के प्रभाव को दिखाती एक नायाब किताब 'इंडिया इन फैशन’ का विमोचन किया। ईशा अंबानी ने दर्शकों के लिए किताब के कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों को पढ़कर सुनाया। गायक प्रतीक कुहाड़ ने अपनी मधुर आवाज़ से विमोचन पर मौजूद कला प्रेमियों का दिल जीत लिया। आर्ट हाउस में ‘संगम’ नाम से एक उद्घाटन प्रदर्शनी लगी। जिसे भारत के प्रसिद्ध सांस्कृतिक विचारक रंजीत होसकोटे और न्यूयॉर्क में बसे कलासंग्राहक और गैलरिस्ट जेफ़्री डाइच ने डिज़ाइन किया है। देश-दुनिया के 10 प्रसिद्ध कलाकरों की 50 से अधिक कृतियां प्रदर्शनी में शामिल की गई हैं। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फ्रांचेस्को क्लेमेंटे, अनसेल्म कीफ़र और सेसिली ब्राउन कलाकारों के काम को भारत में पहली बार प्रदर्शित किया गया है। भारतीय कलाकारों भूपेन ख...

राकेश शर्मा को मिला पं. बृजलाल द्विवेदी साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान

चित्र
० योगेश भट्ट ०  इंदौर। साहित्यिक पत्रिका ‘वीणा’ के संपादक राकेश शर्मा को मीडिया विमर्श परिवार द्वारा इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में 15वें पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि साहित्यकार गिरीश पंकज ने कहा कि संपादक के पास ‘सम्यक दृष्टि’ होनी चाहिए, जो मोती चुने, लेकिन आज मोती चुनने वाले संपादक कम होते जा रहे हैं। ‘वीणा’ के संपादक राकेश शर्मा उसी ‘हंस दृष्टि’ के संपादक हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश लाल मेहरा ने की। आयोजन में प्रयागराज से प्रकाशित पत्रिका ‘सरस्वती’ के संपादक रविनंदन सिंह, मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के पत्रकारिता विभाग की अध्यक्ष डॉ. सोनाली नरंगुदे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन एवं इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी भी मौजूद थे। साहित्यिक पत्रकारिता के महत्व पर गिरीश पंकज ने कहा कि साहित्यिक पत्रकारिता न केवल ...

आजादी की‌ अमृत गाथा का कार्यक्रम मुरादपुर मिडिल स्कूल,पटना से होगा प्रस्तुत

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। मेहनत करे इंसान तो क्या काम है मुश्किल । सकारात्मक भारत के लिए रामजानकी संस्थान की आरजेएस पॉजिटिव मीडिया फैमिली टीम ने कमर कस लिया है। आजादी की‌ अमृत गाथा142 में ब्रह्मकुमारीज आश्रम माउंट आबू की यात्रा संपन्न हुई। ये यात्रा आरजेएस राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना के नेतृत्व में सफल हुई। बीके सुशांत भाई और बीके कोमल भाई और बीके पल्लवी बहन के गाइडेंस में आरजेएस की टीम के नौ लोगों ने गहन आध्यात्मिक प्रशिक्षण लिया जो अपने अपनों तक संदेश पहुंचाने लगे हैं। मन्ना ने बताया कि 2 अप्रैल को 142 अंक के समापन पर, सह-आयोजक मुकेश सैनी द्वारा दिल्ली के महावीर इंक्लेव स्थित शार्प ऑप्टिकल में आयोजित फिजिकल व वर्चुअल प्रेस वार्ता में आरजेएस फैमिली ने अपनी यात्रा के अनुभवों को साझा किया। शार्प ऑप्टिकल के प्रोपराइटर श्री सैनी ने कहा कि आरजेएस के कार्यों को उन्होंने करीब से देखा है।  आजादी की‌ अमृत गाथा के 150 वें संस्करण में 6 अगस्त 2023 को जयहिंद जय भारत राष्ट्रीय कार्यक्रम में वो तन-मन और धन के साथ खड़े हैं। इसमें हैदराबाद से वर्चुअली जुड़े आरजेएस एडवाइजर प्रो.बिजाॅन क...

पिंकसिटी प्रेस क्लब : राधारमण शर्मा अध्यक्ष, रामेंद्र सोलंकी महासचिव और राहुल गौतम कोषाध्यक्ष निर्वाचित

चित्र
० अशोक चतुर्वेदी ०  जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब के संचालक मंडल के वार्षिक चुनाव 2023 में राधारमण शर्मा 424 मत लेकर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, उनके निकटतम प्रतिद्वन्दी मुकेश मीणा ने 325 मत प्राप्त किए । महासचिव पद पर रामेन्द्र सिंह सोलंकी 293 मतों के साथ चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर 384 मतों के साथ राहुल गौतम कोषाध्यक्ष निर्वाचित , । उपाध्यक्ष पद पर विजेंद्र जायसवाल 278 मत और राहुल भारद्वाज 245 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। संचालक पद हेतु निम्न 10 सदस्य निर्वाचित हुए। मोनिका शर्मा, अनिता शर्मा, दिनेश सैनी पुष्पेंद्र राजावत, सन्नी अत्रे, नमो अवस्थी, उमंग माथुर, विकास आर्य, ओमवीर, दिनेश अधिकारी

स्वाभिमान, शौर्य और समृद्धि के साथ आगे बढ़ रहा है भारत-सुधांशु त्रिवेदी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राज्यसभा सांसद डॉ. सुधाशु त्रिवेदी ने कहा कि देश-दुनिया की कई ताकतो को बदलता भारत पच नहीं रहा है। आए दिन नए-नए षडयंत्र रचे जा रहे है। वो नहीं चाहते भारत फिर विश्वगुरू कहा जाए। इसका बड़ा कारण यह है कि हम गुलामी की मानसिकता से जकड़े हुए है। हमारे दिमाग में वो भरा गया, जिसकी हमें जरूरत नहीं थी। यही कारण है कि मैकाले और मार्क्स की शिक्षा से आगे हम सोच नहीं पा रहे है। लेकिन, अब भारत बदल रहा है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में हम दुनिया में तीसरे नम्बर पर है। मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में भारत दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है। बड़ी बात यह है कि अर्थव्यवस्था के मामले में हम ब्रिटेन को पीछे छोड़ चुके है।  अंग्रेजी हुकूमत को अब भारतीय चला रहा है। बदलते भारत में ऐसे कई उदाहरण है। लेकिन, कुछ वामपंथी ताकतों को यह पच नहीं रहा है। पर क्या फर्क पड़ता है। हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मेें शेरों की तरह आगे बढ़ रहे है। समृद्धि, स्वाभिमान और शौर्य के साथ भारत के इस बदलाव को देख रहे है। डॉ. त्रिवेदी नवोन्मेष फाउंडेशन जयपुर के द्वारा आयोजित वैचारिक मंथन के तीसरे सत्र को सम्बोधित कर ...

नीता अंबानी कल्चरल सेंटर : ‘इंडिया इन फैशन’ में दिखा शनेल, क्रिश्चियन डियोर जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : नीता अंबानी कल्चरल सेंटर  ‘इंडिया इन फैशन’ नाम का मेगा शो हुआ। प्रदर्शनी में भारतीय फैशन की दुनिया के फैशन जगत पर बड़ी खूबसूरती से दर्शाया गया। कॉस्ट्यूम एक्सपर्ट हामिश बोल्स ने यह कॉस्ट्यूम आर्ट शो क्यूरेट किया है और रूशद श्रॉफ के साथ पैट्रिक किनमोंथ ने इसे डिजाइन किया है। शो में दुनिया की कुछ दुर्लभ पोशाकों को शामिल किया गया है। प्रदर्शनी के लिए 140 से अधिक परिधानों को प्रमुख फैशन हाउसों, व्यक्तिगत संग्रहों और दुनिया भर के प्रमुख संग्रहालयों से लाया गया है। अलेक्ज़ेंडर मैकक्वीन, बैलेंसियागा आर्काइव्स- पेरिस, © शनेल, क्रिश्चियन डियोर कुटुअर, © मेसन क्रिश्चियन लुबोटिन, कोरा गिन्सबर्ग एलएलसी, ड्रीस वैन नोटेन, एनरिको क्विन्टो और पाओलो तिनारेली कलेक्शन, फैशन म्यूज़ियम बाथ, फ्रांचेस्का गैलोवे कलेक्शन -लंदन जैसे कई अंतरराष्ट्रीय फैशन हाउस और फैशन डिज़ाइनरों का कलेक्शन्स यहा प्रदर्शित किया गया है। भारतीय फैशन डिज़ाइनर राहुल मिश्रा, रितु कुमार, अबू जानी संदीप खोसला, मनीष अरोड़ा, सब्यसाची, तरुण तहिलियानी, अनामिका खन्ना, अनीता डोंगरे, अनुराधा वकील की पोशाक...

जिओ सिनेमा ऐप पर गेंद-दर-गेंद क्रिकेट एक्शन का मज़ा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : क्रिकेट प्रशंसकों को एक अनूठा अनुभव देने के साथ भव्य टी20 लीग का उत्साह बढ़ाने के लिए भारत की प्रमुख कंज़्यूमर टेक कंपनी ग्लांस, जो दुनिया के बेहतरीन स्मार्ट लॉक स्क्रीन प्लेटफॉर्म्स में से एक है, ने टाटा आईपीएल के एक्सक्लूसिव डिजिटल डेस्टिनेशन जिओ सिनेमा के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के लगभग 200 मिलियन से अधिक ग्लांस उपभोक्ता देश में पहली बार टाटा आईपीएल के चुने हुए क्षणों को अपने फोन की लॉक स्क्रीन पर देख सकते हैं और उन्हें पूरे मैच को जियो सिनेमा ऐप में देखने का सुगम अनुभव होगा। ग्लांस और जिओ सिनेमा के बीच यह साझेदारी क्रिकेट फैंस के लिए एक व्यक्तिगत और प्रीमियम अनुभव लाएगी, जिसमें वह 2023 टाटा आईपीएल सीज़न के दौरान सभी ऑन और ऑफ-फील्ड घटनाओं से जुड़े रह सकते हैं। उन्हें जिओ सिनेमा ऐप की बदौलत अपनी लॉक स्क्रीन पर दिखने में एक दम साफ़ और रोमांच से भरी चीज़ें देखने को मिलेंगी। अगर किसी के स्मार्टफोन पर जिओ सिनेमा ऐप पहले से इंस्टॉल है तो वह अपने पसंदीदा कंटेंट पर टैप करके टाटा आईपीएल कवरेज को लाइव देख सकते है। यदि उपभोक्ताओं के स्मार्टफोन में जिओ सिनेम...

बजाज ने लेटेस्ट एयर कूलर्स रेंज में 'ड्यूरामरीन पंप' पेश किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : बजाज ने इस गर्मी में कूलर्स की माँगों को देखते हुए, अपने लेटेस्ट एयर कूलर्स की रेंज की पेशकश की है, जो कि 'ड्यूरामरीन पंप' से लैस है। ब्रांड ने एयर कूलर में बड़ा बदलाव लाने पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसमें नियमित पम्प्स से कई गुना बेहतर और वैज्ञानिक रूप से डिज़ाइन किए गए पंप के साथ नवाचार शामिल है। होम एप्लायंसेस के नए पोर्टफोलियो के हिस्से के रूप में उच्च स्थिरता, आकर्षक और कम रखरखाव वाली यह नई रेंज, टिकाऊ होने का वादा करती है।   ग्राहक, पंप की वजह से होने वाली विफलताओं के कारण एयर कूलर के टूटने को जिम्मेदार ठहराते हैं। लंबे समय तक नमी के संपर्क में रहने और खराब इन्सुलेशन की वजह से एयर कूलर का पंप खराब हो जाता है। ऐसे में ग्राहकों की जरूरतों पर ध्यान देने की प्रतिबद्धता पर खरा उतारते हुए, ब्रांड ने अपनी एयर कूलर्स की रेंज को एक नए रूप में पेश किया है, जिससे कि ग्राहकों को गर्मी से राहत का अनुभव हो सके।  रवींद्र सिंह नेगी, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, कंज्यूमर प्रोडक्ट बिज़नेस, बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, ने कहा, "इस गर्मी में, 'बिल्ट फॉर लाइफ' क...

दुनिया का सबसे खतरनाक वायरस फर्जी सूचनाएं हैं : अनुराग ठाकुर

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली ।  फेक न्यूज के युग में लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना भारतीय सूचना सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी है। सही सूचना के प्रयोग से आम आदमी किसी भी विषय पर सही निर्णय ले सकता है। इसलिए मीडिया और सोशल मीडिया के बदलते समय में सरकारी सूचना तंत्र के अधिकारियों को यह तय करना है जनता तक सही जानकारी पहुंचे।  'फेक न्यूज' पर लगाम लगाने के लिए 'फैक्ट चैक' को महत्वपूर्ण बताते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि दुनिया का सबसे खतरनाक वायरस फर्जी सूचनाएं हैं।  लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति तक सही जानकारियां पहुंचाना महत्वपूर्ण है। अनुराग ठाकुर  भारतीय जन संचार संस्थान में भारतीय सूचना सेवा ग्रुप 'ए' के प्रशिक्षु अधिकारियों के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक राजेश मल्होत्रा, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव शंकर, आईआईएमसी के महानिदेशक संजय द्विवेदी एवं अपर महानिदेशक आशीष गोयल सहित वर्ष 2018, 2019 एवं 2020 बैच के भारतीय सूचना सेवा के 52 प्रशि...

एनयूजेआई चुनाव में रास बिहारी अध्यक्ष, प्रदीप तिवारी महासचिव और विमलेश शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए

चित्र
० अशोक चतुर्वेदी ०  नई दिल्ली। इंटरनेशल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के चुनाव में दैनिक पब्लिक एशिया के समूह संपादक रास बिहारी को अध्यक्ष और दैनिक राज एक्सप्रेस भोपाल के संपादक प्रदीप तिवारी को निर्विरोध महासचिव चुना गया है। कोषाध्यक्ष पद पर डीडी न्यूज संवाददाता डा.अरविन्द सिंह को निर्विरोध चुना गया है। उपाध्यक्ष, सचिव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में सभी निर्विरोध चुने गए हैं। एनयूजेआई के मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक किंकर के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार विमलेश शर्मा,उत्तर प्रदेश के कमलकांत उपमन्यु, आंध्र प्रदेश के पुण्यम राजू, असम के भूपेन गोस्वामी, पश्चिम बंगाल दीपक राय, हिमाचल प्रदेश के राणेश राणा तथा सचिव पद पर उत्तराखंड के कैलाश चन्द्र जोशी, दिल्ली के अमलेश राजू और तेलंगाना के वी राजेंद्र नाथ निर्वाचित हुए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के लिए दिल्ली के मनोज मिश्र, मनोहर सिंह, आनंद राणा, मनोज वर्मा, सुश्री उषा पाहवा, सुश्री प्रतिभा शुक्ला, सचिन बुधौलिया, उत्तर प्रदेश रतन दीक्षित, प्रमोद गोस्वामी, अजय कुमार, वीरेंद्र सक्स...