एनयूजेआई चुनाव में रास बिहारी अध्यक्ष, प्रदीप तिवारी महासचिव और विमलेश शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए

० अशोक चतुर्वेदी ० 
नई दिल्ली। इंटरनेशल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के चुनाव में दैनिक पब्लिक एशिया के समूह संपादक रास बिहारी को अध्यक्ष और दैनिक राज एक्सप्रेस भोपाल के संपादक प्रदीप तिवारी को निर्विरोध महासचिव चुना गया है। कोषाध्यक्ष पद पर डीडी न्यूज संवाददाता डा.अरविन्द सिंह को निर्विरोध चुना गया है। उपाध्यक्ष, सचिव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में सभी निर्विरोध चुने गए हैं।

एनयूजेआई के मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक किंकर के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार विमलेश शर्मा,उत्तर प्रदेश के कमलकांत उपमन्यु, आंध्र प्रदेश के पुण्यम राजू, असम के भूपेन गोस्वामी, पश्चिम बंगाल दीपक राय, हिमाचल प्रदेश के राणेश राणा तथा सचिव पद पर उत्तराखंड के कैलाश चन्द्र जोशी, दिल्ली के अमलेश राजू और तेलंगाना के वी राजेंद्र नाथ निर्वाचित हुए हैं।

कार्यकारिणी सदस्य के लिए दिल्ली के मनोज मिश्र, मनोहर सिंह, आनंद राणा, मनोज वर्मा, सुश्री उषा पाहवा, सुश्री प्रतिभा शुक्ला, सचिन बुधौलिया, उत्तर प्रदेश रतन दीक्षित, प्रमोद गोस्वामी, अजय कुमार, वीरेंद्र सक्सेना, संतोष भगवन, विवेक जैन, ओडिसा से अभय पति, सुरेश दास, अक्षय साहू, प्रमोद सामंतरे, पश्चिम बंगाल से सोमेश्वर बोराल, आंध्र प्रदेश से एम युगांधर रेड्डी, डी वेंकारेड्डी, पी सुभाष बाबू, तेलंगाना डी राजलिंगम, सुश्री इंद्रानी सरकार, पी राममोहन, तमिलनाडु, टी शेखमयुद्दीन, राजस्थान से राकेश कुमार शर्मा, संजय सैनी, मध्य प्रदेश खिलावन चंद्राकर, हरियाणा से विपुल कौशिक तथा असम से परमानंद डेका व मयूख गोस्वामी चुने गए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत