नीता अंबानी कल्चरल सेंटर : ‘इंडिया इन फैशन’ में दिखा शनेल, क्रिश्चियन डियोर जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : नीता अंबानी कल्चरल सेंटर  ‘इंडिया इन फैशन’ नाम का मेगा शो हुआ। प्रदर्शनी में भारतीय फैशन की दुनिया के फैशन जगत पर बड़ी खूबसूरती से दर्शाया गया। कॉस्ट्यूम एक्सपर्ट हामिश बोल्स ने यह कॉस्ट्यूम आर्ट शो क्यूरेट किया है और रूशद श्रॉफ के साथ पैट्रिक किनमोंथ ने इसे डिजाइन किया है।
शो में दुनिया की कुछ दुर्लभ पोशाकों को शामिल किया गया है। प्रदर्शनी के लिए 140 से अधिक परिधानों को प्रमुख फैशन हाउसों, व्यक्तिगत संग्रहों और दुनिया भर के प्रमुख संग्रहालयों से लाया गया है।

अलेक्ज़ेंडर मैकक्वीन, बैलेंसियागा आर्काइव्स- पेरिस, © शनेल, क्रिश्चियन डियोर कुटुअर, © मेसन क्रिश्चियन लुबोटिन, कोरा गिन्सबर्ग एलएलसी, ड्रीस वैन नोटेन, एनरिको क्विन्टो और पाओलो तिनारेली कलेक्शन, फैशन म्यूज़ियम बाथ, फ्रांचेस्का गैलोवे कलेक्शन -लंदन जैसे कई अंतरराष्ट्रीय फैशन हाउस और फैशन डिज़ाइनरों का कलेक्शन्स यहा प्रदर्शित किया गया है। भारतीय फैशन डिज़ाइनर राहुल मिश्रा, रितु कुमार, अबू जानी संदीप खोसला, मनीष अरोड़ा, सब्यसाची, तरुण तहिलियानी, अनामिका खन्ना, अनीता डोंगरे, अनुराधा वकील की पोशाकें भी यहां जादू बिखेर रही हैं।

भारत ने कई यूरोपिय डिज़ाइनरों को प्रेरणा दी है खासतौर पर 18वीं से 21 शताब्दी तक, लेकिन इनमें से तीन दिग्गज फ़ैशन हाउस ख़ास हैं- शनेल, क्रिश्चियन डियोर और यीव्स सेंट लॉरेंट। अगले तीन प्रदर्शनी कक्षों में आपको इन स्टार डिज़ाइनर्स के काम में भारतीयता की छाप साफ़ देखने को मिलेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास